Demography का मतलब क्या होता है ? जनसांख्यिकी क्या है ?

What is the meaning of demography full information in hindi:- अगर आपने demography शब्द सुना है तो अपने गूगल ट्रांसलेटर की मदद से इसका हिंदी मीनिंग जानने की कोशिश भी जरूर की होगी। लेकिन जब हम गूगल ट्रांसलेटर या किसी दूसरे ट्रांसलेटर की मदद से demography का मतलब हिंदी में देखते हैं तो इसका मतलब जनसांख्यिकी या जनांकिकी आता है जिसका मतलब भी 95% लोग नहीं जानते हैं। अगर आप भी डेमोग्राफी या जनसांख्यिकी का मतलब क्या होता है ? या डेमोग्राफी क्या होती है ? डेमोग्राफी का मतलब क्या है ? इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको demography क्या होती है ? या जनसांख्यिकी का मतलब क्या होता है ? इसके बारे में पूरी जानकारी हिंदी में बताने वाले है।

Demography का मतलब क्या होता है ?


Demography का मतलब क्या होता है ? जनसांख्यिकी क्या है ?

Demography का मतलब हिंदी में 'जनसांख्यिकी' या 'जनांकिकी' होता है। अगर हम जनसांख्यिकी को आसान शब्दों में समझे तो जब भी किसी देश की जनगणना एक सिस्टमैटिक तरीके से की जाती है तो इसको डेमोग्राफी कहते हैं। डेमोग्राफी का मतलब आप जनगणना समझ सकते हैं। इसमें पूरे देश भर की जनगणना की जाती है और यह पूरी प्रक्रिया एक सिस्टमैटिक तरीके से की जाती है जिसमें देश के सभी नागरिकों के बारे में हर एक चीज का रिकॉर्ड तैयार किया जाता है।

इसमें पूरी जानकारी होती है कि हमारे देश में टोटल कितने लोग हैं ? उनमें पुरुष कितने हैं और महिलाएं कितनी है ? बच्चे कितने है, युवा कितने है और बुजुर्ग कितने है ? कितने लोग पढ़े लिखे और कितने अनपढ़ है ? इनमें से कितने लोग कोई बिजनेस या काम करते हैं और कितने बेरोजगार हैं ? कितने लोग गांवों में रहते है और कितने शहरो में रहते है ? कौनसे धर्म और जाति में कितने लोग हैं ? देशभर में जन्म और मृत्यु दर क्या है ? इन सब के बारे में जानकारी प्राप्त करना ही डेमोग्राफी कहलाती है। अगर हम डेमोग्राफी का मतलब एक शब्द में समझे तो आप जनगणना को ही डेमोग्राफी कह सकते हैं।

किसी भी देश के लिए उसका डेमोग्राफिक रिकॉर्ड बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट होता है क्योंकि देश की डेमोग्राफिक स्थिति को देखकर ही उस देश में रहने वाले नागरिकों की जानकारी मिलती है तथा उस देश का फ्यूचर क्या होगा ? इसके बारे में भी जानकारी मिलती है। जैसे कि मान लीजिए अगर किसी देश में बच्चों की संख्या बहुत ही कम है तो इसका मतलब साफ है कि आने वाले कुछ सालों में जब वह बच्चे बड़े होंगे तो उस देश में काम करने लायक लोगो की संख्या कम और बुजुर्ग लोगो की संख्या ज्यादा होगी जिससे उस देश की ग्रोथ भी कम होगी। 


FAQ 

Demography शब्द किस भाषा का है ?

Demography शब्द ग्रीक भाषा के डेमो और ग्राफी शब्द से लिया गया है। ग्रीक भाषा में डेमो का मतलब लोग तथा ग्राफी का मतलब के बारे में लिखना या रिकॉर्ड सुरक्षित रखना होता है। इस प्रकार से डेमोग्राफी का मतलब लोगों के बारे में लिखना होता है।

Demography को हिंदी में क्या कहते हैं ?

Demography को हिंदी में 'जनसांख्यिकी' या 'जनांकिकी' कहते है।

Demography का अर्थ क्या होता है ?

Demography का अर्थ जनगणना होता है।

दोस्तों अभी आप अच्छे से समझ गए होंगे कि demography ka matlab kya hota hai ? Demography kise kehte hai ? अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप ऐसे ही किसी अन्य शब्द के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ