Mr, Mrs, Miss और Ms का मतलब क्या होता है ?

Meaning of Mr. Mrs. Miss and Ms. in Hindi:- नमस्कार दोस्तों, आज हम कुछ ऐसे शब्दों के बारे में बात करने वाले हैं जो कि हम सभी के द्वारा डेली लाइफ में इस्तेमाल किए जाते हैं। यह शब्द टाइटल शब्द है जो की लोग एक दूसरे को सम्मान देने के लिए व्यक्ति के नाम से पहले लगाते है जैसे कि Mr. Mrs. Miss Ms आदि। 

इन शब्दों में कुछ ऐसे शब्द हैं जिनका मतलब हम सभी को पता रहता है जैसे कि Mr. (मिस्टर) का क्या मतलब होता है ? यह हम सभी को पता है क्योंकि यही एक मात्र टाइटल है जो सभी पुरुषों के नाम के पहले लगाया जाता है। किंतु महिलाओं के लिए तीन अलग-अलग प्रकार के टाइटल Mrs, Miss, Ms का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए ज्यादातर लोगों को कन्फ्यूजन रहता है कि कौनसी महिला के नाम के आगे कौनसा टाइटल लगाना चाहिए या Mrs, Miss, Ms का मतलब क्या होता है ? इसके बारे में कन्फ्यूजन रहता है।

अगर आपके मन में भी इन टाइटल्स को लेकर किसी प्रकार का कन्फ्यूजन है तो आप इस लेख को अंत तक पढ़िएगा। इस लेख में हम आपको ना सिर्फ Mr Mrs Miss Ms का मतलब क्या होता है ? इसके बारे में बताएंगे। बल्कि इन टाइटल्स का मतलब हिंदी में क्या होता है ? इसके बारे में भी बताएंगे।

Ms meaning in hindi, miss meaning in hindi, miss aur ms me kya antar hai, ms kisko kaha jata hai

Me, Mrs, Miss और Ms का मतलब क्या होता है ?


Mr (श्रीमान) का मतलब क्या होता है ?

Mr का पूरा नाम मिस्टर होता है और Mr को हिंदी में श्रीमान कहा जाता है। यह एक सम्मानजनक टाइटल शब्द होता है जोकि विवाहित और अविवाहित सभी प्रकार के पुरुषों के नाम या सरनेम से पहले लगाया जाता है। जैसे कि अगर आपका नाम Hajari Prajapat है तो लोग आपको Mr. Hajari या Mr. Prajapat कहकर पुकार सकते हैं।


Miss (कुमारी) का मतलब क्या होता है ?

Miss को मिस कहकर बुलाते है। Miss का मतलब हिंदी में कुमारी होता है। यह शब्द कम उम्र की अविवाहित महिलाओं के लिए काम में लिया जाता है। अगर कोई महिला लगभग 25 वर्ष से कम उम्र की अविवाहित महिला है तो उसके नाम से पहले Miss टाइटल का प्रयोग किया जा सकता है जैसे की Miss. Rekha, Miss. Pooja आदि।


Mrs (श्रीमती) का मतलब क्या होता है

Mrs को मिसेज भी कहा जाता है तथा Mrs का मतलब हिंदी में श्रीमती होता है। इस शब्द का प्रयोग सिर्फ विवाहित महिलाओं के नाम के साथ किया जाता है। अगर कोई महिला विवाहित है तो उसके नाम के आगे Mrs टाइटल का प्रयोग किया जाएगा जैसे कि अगर किसी महिला का नाम अपने पति के सरनेम के साथ Pooja Gupta है तो उन्हें Mrs. Gupta कहकर पुकारा जाएगा। Mrs के साथ महिला को उसके नाम से नहीं बल्कि उसके सरनेम से बुलाया जाता है।


Ms (सुश्री) का मतलब क्या होता है ?

Ms को भी मिज कहके पुकारा जाता है। Ms का मतलब हिंदी में सुश्री होता है। इस शब्द का प्रयोग ऐसी महिलाओं के लिए किया जाता है जिनकी वैवाहिक स्थिति के बारे में हमें मालूम ना हो। मान लीजिए कोई महिला है जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं कि उसका विवाह हो चुका है या नहीं हुआ है, या हो सकता है वह महिला तलाकशुदा हो, यानी की अगर आप किसी महिला की वैवाहिक स्थिति के बारे में नहीं जानते हैं और उसकी उम्र भी 25 वर्ष से ऊपर है तो ऐसी स्थिति में आप उसे ms कह कर बुला सकते हैं। आपको बता दे की Ms शब्द का प्रयोग आप हर उम्र की महिला के लिए कर सकते है चाहे वह विवाहित हो या अविवाहित। अगर किसी महिला की वैवाहिक स्थिति के बारे में हमें मालूम ना हो तो हम उसे Ms यानी कि सुश्री कह कर बुला सकते हैं।


FAQ

Mr फुल फॉर्म क्या होती है?

Mr की फुल फॉर्म Mister होती है।

Mr को हिंदी में क्या कहते है ?

Mr को हिंदी में श्रीमान कहा जाता है।

Miss को हिंदी में क्या कहते है ?

Miss को हिंदी में कुमारी कहा जाता है।

Mrs को क्या बोलते है ? Mrs Full Form

Mrs को मिसेज बोलते है।

Mrs को हिंदी में क्या कहते है ?

Mrs को हिंदी में श्रीमती कहा जाता है।

Mrs का अर्थ क्या होता है ?

Mrs ऐसी महिला को कहा जाता है जिसकी शादी हो चुकी हो।

Ms को कैसे बोलते है ? Ms Full Form

Ms को मिज कहके पुकारा जाता है। 

Ms को हिंदी में क्या कहते है ?

Ms का मतलब हिंदी में सुश्री कहते है।

लड़की के नाम के आगे क्या टाइटल लगाया जाता है ?

कुवारी लड़की के नाम के आगे Miss या Ms टाइटल लगाया जाता है जिसका हिंदी मतलब कुमारी या सुश्री होता है।

Ms शब्द का प्रयोग किसके नाम के साथ किया जाता है।

Ms शब्द का प्रयोग ऐसी लड़कियों या महिलाओं के नाम के साथ किया जाता है जिनकी वैवाहिक स्थिति के बारे में हमें मालूम ना हो।

तो अभी आपको पता चल गया होगा कि Mr, Mrs, Miss, Ms का मतलब क्या होता है ? अगर आपको श्री, श्रीमान, कुमारी और सुश्री का अर्थ समझने में किसी भी प्रकार की समस्या आई है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपको और भी आसान शब्दों में समझाने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ