What is the difference between saptah and hafta in hindi:- दोस्तों सप्ताह और हफ्ताह दो ऐसे शब्द है जो कि हम अक्सर अपनी डेली रूटीन लाइफ में सुनते रहते हैं। ज्यादातर लोगों को सप्ताह क्या होता है ? यह तो पता होता है लेकिन हफ्ता के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है। हम में से ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि सप्ताह और हफ्ता में क्या अंतर होता है ? अगर आप भी नहीं जानते हैं कि हफ्ता क्या होता है ? तथा सप्ताह और हफ्ता में क्या अंतर होता है ? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको इन दोनों शब्दों का मतलब बताएंगे साथ ही इनके बीच में अंतर क्या होता है ? यह भी आपको बताएंगे।
सप्ताह और हफ्ता में क्या अंतर होता है ?
सप्ताह और हफ्ता में ज्यादा अंतर नहीं होता है यह दोनों एक समान ही होते हैं। इन दोनों में ही 7 दिन होते हैं यानी कि 7 दिन के समूह को सप्ताह और हफ्ता कहा जाता है। लेकिन फिर भी इनमे थोड़ा बहुत अंतर होता है। वह अंतर क्या है ? चलिए जानते हैं। इनमें सबसे पहला अंतर तो यही है कि सप्ताह एक संस्कृत शब्द है और हफ्ता एक फारसी शब्द है। इन दोनों में दिनों की संख्या समान होने के बावजूद भी कुछ अंतर है। नीचे हम आपको सप्ताह और हफ्ता का अलग-अलग संक्षिप्त विवरण दे रहे हैं जिसको पढ़ने के बाद आपको इनके बीच का अंतर पता चल जाएगा।
सप्ताह क्या होता है ?
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि सप्ताह एक संस्कृत शब्द है जिसमें 7 दिन होते हैं। सप्ताह में 7 दिन तो होते हैं लेकिन इसमें दिनों का क्रम निश्चित होता है। सप्ताह की शुरुआत रविवार से होती है और इसका अंतिम दिन शनिवार होता है। सप्ताह के दिनों के क्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होता है इसके सभी दिनों का क्रम निश्चित होता है। हम आपको सप्ताह के सातों दिनों के क्रम नीचे बता रहे हैं।
1. रविवार
2. सोमवार
3. मंगलवार
4. बुधवार
5. गुरुवार
6. शुक्रवार
7. शनिवार
इस प्रकार से सप्ताह के सातों दिन के क्रम निश्चित रहते हैं। जिसकी शुरुआत रविवार से होती है तथा अंतिम दिन शनिवार होता है।
हफ्ता क्या होता है ?
हफ्ता एक फारसी शब्द है और इसमें भी 7 दिन होते हैं यानी कि 7 दिन के समूह को हफ्ता कहा जाता है। लेकिन हफ्ता सप्ताह से थोड़ा सा अलग होता है। हफ्ता में किसी भी दिन का कर्म निश्चित नहीं होता है यानी कि हफ्ता की शुरुआत किसी भी दिन से हो सकती है। हफ्ता की शुरुआत जिस दिन से होती है उससे पहले वाला दिन हफ्ता का अंतिम दिन होता है।
जैसे कि अगर हफ्ता का पहला दिन सोमवार है तो अंतिम दिन रविवार होगा, अगर हफ्ता का पहला दिन मंगलवार है तो अंतिम दिन सोमवार होगा, अगर हफ्ता का पहला दिन बुधवार है तो अंतिम दिन मंगलवार होगा।
अभी आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि जब पहले से हम सप्ताह शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे तो फिर हफ्ता की जरूरत क्यों पड़ी ? इसका जवाब हम यहां पर बताना चाहेंगे।
तो जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि सप्ताह के सभी दिन फिक्स होते हैं इनमे बदलाव नहीं किया जा सकता है इसलिए मान लीजिए आप कोई काम करना चाहते हैं या कोई कोर्स करना चाहते हैं या किसी चीज का इस्तेमाल आने वाले 14 दिन के लिए यानी कि 2 सप्ताह के लिए करना चाहते हैं, तो अभी क्योंकि कार्य 2 weeks का है इसलिए आपको अपना कार्य शुरू करने के लिए सप्ताह के पहले दिन यानी की रविवार का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि सप्ताह का पहला दिन रविवार होता है। लेकिन हफ्ता में ऐसा नहीं है। मान लीजिए आज बुधवार है तो आप आज ही अपना कार्य शुरू कर सकते हैं और 2 हफ्ते तक अपना कार्य पूर्ण कर सकते हैं।
हम आपको बताना चाहेंगे कि हफ्ता शब्द का एक और मतलब होता है जो कि हमारे देश के सीरियल और फिल्मों की देन है। सीरियल और फिल्मों में हफ्ता शब्द का मतलब 'वसूली करना' होता है, इसलिए आप इस बात का भी ध्यान रखें।
तो अभी आप समझ गए होंगे कि सप्ताह क्या होता है ? हफ्ता क्या होता है ? सप्ताह और हफ्ता में क्या अंतर होता है ? अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरूर शेयर करें। क्योंकि हम सभी जानते हैं सप्ताह और हफ्ता को लेकर हम लोगों के मन में कितने भ्रम होते हैं। इसलिए अपने दोस्तों के साथ इस लेख को जरूर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसका मतलब समझ में आ जाए।
0 टिप्पणियाँ