S/O D/O W/O C/O का मतलब क्या होता है ?

What is the meaning of S/O D/O W/O C/O full information in hindi:- आपने बहुत सारे डाक्यूमेंट्स पर  S/O D/O W/O C/O जैसे शब्द जरूर देखे होंगे और उसके आगे उस इंसान से रिलेटेड उसके ही पैरेंट का नाम लिखा हुआ होता है। ज्यादातर लोगों को लगता है की ऐसे शब्दों के आगे उस इंसान के पिता का नाम लिखा हुआ होता है लेकिन ऐसा नहीं है ऐसे शब्दों के आगे पिता के अलावा और भी कई लोगों के नाम लिखे जाते है। आज के इस लेख में हम आपको यही बताएंगे कि S/O, D/O, W/O, C/O का मतलब क्या होता है और उनके आगे किसका नाम लिखा जाता है ? तो चलिए हम बारी-बारी से इन सभी का मतलब जान लेते हैं।

S/O D/O W/O C/O का अर्थ हिंदी में क्या होता है ?


S/O का मतलब क्या होता है ?

S/O की फुल फॉर्म Son Of होती है, इसका मतलब हिंदी में पुत्र होता है। जब भी किसी आदमी का नाम किसी कार्ड या डॉक्यूमेंट पर लिखा जाता है तो उसके आगे पिता का नाम लिखने से पहले S/O लिखा जाता है। ताकि उस व्यक्ति की पहचान आसानी से की जा सके। क्योंकि हम सभी जानते हैं कि हमारे जान पहचान में एक ही नाम के बहुत सारे लोग होते हैं। ऐसे में अगर उस व्यक्ति के नाम के आगे उसके पिता का नाम भी हो तो हमें उस इंसान को पहचानने में आसानी होती है।


D/O का मतलब क्या होता है ?

D/O की फुल फॉर्म Doughter Of होती है जिसका मतलब हिंदी में पुत्री होता है। जब भी किसी कुंवारी लड़की नाम लिखा जाता है तो उसके आगे D/O लगाकर उसके पिता का नाम लिखा जाता है ताकि लड़की के नाम के साथ उसके पिता का नाम देखकर बाकी लोगों को आसानी से पता चल सके कि यहां पर किसकी बात हो रही है।


W/O का मतलब क्या होता है ? 

W/O की फुल फॉर्म Wife Of होती है जिसका मतलब हिंदी में पत्नी होता है। शादीशुदा महिला के नाम के आगे W/O लगाकर उसके पति का नाम लिखा जाता है ताकि अगर महिला के नाम से उसे नहीं पहचाना जा रहा है तो उसके पति का नाम देख कर उसकी पहचान की जा सके। इसलिए शादीशुदा महिलाओं के नाम के आगे W/O लगाकर उनके पति का नाम लिखा जाता है।


C/O का मतलब क्या होता है ?

C/O की फुल फॉर्म Care Of होती है जिसका मतलब हिंदी में देखभाल में या संरक्षक होता है। C/O एक ऐसा शब्द है जो की किसी भी व्यक्ति के नाम के आगे लिखा जा सकता है। जैसे की आदमी के नाम के आगे, कुंवारी लड़की के नाम के आगे या शादीशुदा महिला के नाम के आगे। C/O के आगे जिस व्यक्ति का नाम लिखा जा सकता है वह उसका संरक्षक माना जाता है जो की कोई भी हो सकता है, वह उस व्यक्ति का पिता, पति, माता, भाई, चाचा, दादा, दादी, नाना, नानी, मामा या ऐसा अन्य कोई भी रिश्तेदार हो सकता है। C/O के बारे में डिटेल से जानने के लिए यह लेख पड़े।


FAQ

S/O की फुल फॉर्म क्या होती है ?

S/O की फुल फॉर्म Son Of होती है।

S/O को हिंदी में क्या कहते है ?

S/O को हिंदी में पुत्र या का पुत्र कहते है।

D/O की फुल फॉर्म क्या है ?

D/O की फुल फॉर्म Doughter Of होती है।

D/O को हिंदी में कहते है ?

D/O को हिंदी में पुत्री कहा जाता है।

W/O की फुल फॉर्म क्या है ?

W/O की फुल फॉर्म Wife Of होती है।

W/O किसके आगे लिखा जाता है ?

शादीशुदा महिला के नाम के आगे W/O लिखा जाता है।

D/O कब लिखा जाता है ?

जब किसी कुंवारी लड़की का नाम लिखा जाता है तो D/O लिखकर आगे उसके पिता का नाम लिखा जाता है।

S/O कब लिखा जाता है ?

जब भी किसी लड़के या आदमी का नाम लिखा जाता है तो S/O लगा कर आगे उसके पिता का नाम लिखा जाता है।

हमें उम्मीद है कि अभी आप अच्छे से समझ गए होंगे की S/O D/O W/O C/O का अर्थ हिंदी में क्या होता है ? अगर आप ऐसे ही किसी अन्य टॉपिक पर जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ