DA TA और HRA का मतलब क्या होता है ?

What is DA TA HRA Full Information in Hindi:- आपने अक्सर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी रिपोर्ट में DA, TA और HRA शब्द को जरूर देखा होगा, या हो सकता है आपने यह शब्द किसी से सुने हो। तो इनमें से चाहे कुछ भी हो लेकिन अगर आप नहीं जानते हैं कि DA TA और HRA क्या होता है ? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको आसान शब्दों में बताएंगे कि DA TA और HRA का मतलब क्या होता है ? तो चलिए जानते हैं DA TA HRA meaning in hindi

DA TA और HRA का मतलब क्या होता है ?


DA TA HRA का मतलब क्या होता है ?

DA TA और HRA तीनों एक प्रकार के भत्ते हैं, जो कि सरकारी कर्मचारियों को हर महीने उनकी सैलरी के साथ दिए जाते हैं। यह भत्ते उनकी मुख्य सैलरी से अलग होते हैं। जैसे कि मान लीजिए एक सरकारी कर्मचारी है जिसकी बेसिक सैलेरी ₹20,000 है। लेकिन उसे DA TA और HRA भत्तों को मिलाकर ₹10000 रुपये और दिए जाते हैं। तो इस प्रकार से उस कर्मचारी को हर महीने के टोटल ₹30,000 मिलते हैं। चलिए अभी हम थोड़ा सा विस्तार से इनके बारे में जानते है। 


DA क्या होता है ? DA Meaning in Hindi

DA की फुल फॉर्म Dearness Allowance होती है। इसको हिंदी में 'महंगाई भत्ता' भी कहते हैं। यह भत्ता राज्य सरकार और केंद्र सरकार अपने सभी कर्मचारियों को देती है, ताकि उन पर महंगाई का भार ना पड़े। जैसा कि हम सभी जानते हैं की हर साल लगातार महंगाई बढ़ती ही जा रही है, इसलिए सरकारी कर्मचारियों को इस महंगाई की मार से बचाया जा सके इसलिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार अपने सभी कर्मचारियों को हर महीने DA यानी कि महंगाई भत्ता देती है। यह भत्ता अलग-अलग डिपार्टमेंट के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है। लेकिन यह सभी सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है।


TA क्या होता है ? TA Meaning in Hindi

TA की फुल फॉर्म Travel Allowance होती है। TA का हिंदी मतलब यात्रा भत्ता होता है। जब किसी सरकारी कर्मचारी को अपने ऑफिशियल काम की वजह से यात्रा करनी पड़े, तो उस यात्रा पर होने वाला सारा खर्चा, उसके होटल में रुकने से लेके खाने-पीने का सारा खर्चा सरकार उठाती है। उसकी यात्रा में जितना भी खर्चा होता है उस खर्चे को सरकार उस कर्मचारी को उसकी महीने की सैलरी के साथ TA यानी कि ट्रैवलिंग एलाउंस के रूप में देती है। 

यह भत्ता कर्मचारी को सिर्फ तभी मिलता है जब उसने पिछले महीने में किसी ऑफिशियल काम से यात्रा की हो।


HRA क्या होता है ? HRA Meaning in Hindi

HRA की फुल फॉर्म House Rent Allowance होती है। HRA का मतलब हिंदी में 'घर किराया भत्ता' होता है। ज्यादातर सरकारी कर्मचारियों को अपने घर से दूर रहकर काम करना पड़ता है। इसलिए सरकार अपने सभी कर्मचारियों को घर किराया भत्ता देती है ताकि कर्मचारियों को रहने के लिए मकान किराया अपनी मुख्य सैलरी से ना देने पड़े। 

सरकार अपने कर्मचारियों को मकान किराए के रूप में हर महीने भत्ते के रूप में कुछ पैसे देती है। ताकि उस कर्मचारी को अपने रहने का किराया खुद की जेब से ना देना पड़े। यह भत्ता सभी सरकारी कर्मचारियों को हर महीने दिया जाता है। जो कि अलग-अलग डिपार्टमेंट के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है।


FAQ 

सैलरी में TA, DA और HRA किसको मिलता है ?

सभी सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ बड़ी बड़ी प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को ये भत्ते दिए जाते है।


सैलरी में TA, DA और HRA लेने के लिए क्या करना पड़ता है ?

ये भत्ते लेने के लिए कर्मचारी कुछ नही कर सकते है, जिस कंपनी में आप काम करते है वह कंपनी आपकी पोस्ट और काम के हिसाब से ये भत्ते देती है।


ये भी पढ़े...

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बताना चाहेंगे सरकारी कर्मचारी का कार्यकाल जैसे-जैसे बढ़ता है वैसे वैसे ही उनकी सैलरी और सभी प्रकार के भत्तो की राशि भी बढ़ती जाती है। हमें उम्मीद हैं कि आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा कि DA TA HRA Ka Matlab Kya Hota Hai ? अगर आपको जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरूर शेयर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ