Landmark क्या होता है ? लैंडमार्क में क्या डालें ?

What is Landmark Full Information in Hindi : - चाहे गांव हो या शहर सभी जगह ऑनलाइन शॉपिंग करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी के साथ ही इंडिया में जितने भी ऑनलाइन इकॉमर्स प्लेटफॉर्म है वहां पर जब भी कोई कस्टमर ऑनलाइन प्रोडक्ट ऑर्डर करता है तो उसको वहां पर डिलीवरी ऐड्रेस डालना होता है और एड्रेस में हमे लैंडमार्क डालने का ऑप्शन भी मिलता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को लैंडमार्क के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता है जिसके कारण वे सभी कंफ्यूज हो जाते हैं कि एक्चुअल में यह लैंडमार्क क्या होता है ? लैंडमार्क में क्या डालें ? लैंडमार्क कहां पर पूछा जाता हैं ? 

तो इस लेख में हम आपको लैंड मार्क से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं तो आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो जाए। 


लैंडमार्क क्या होता है ? What is Landmark in Hindi

लैंडमार्क एक ऐसा मार्क होता है जिसकी मदद से आप किसी भी जगह या एड्रेस को आसानी से पहचान सकते हैं। अगर हम लैंडमार्क का मतलब सरल शब्दों में समझे तो इसका मतलब यही होता है की आप जिस जगह पर रहते हो फिर चाहे वो गली हो, मोहल्ला हो, गांव हो या शहर, आप जहां कहीं पर भी रहते हो उसके आस पास की कोई भी फेमस जगह जिसके बारें सभी लोग जानते हो वहीं लैंडमार्क होता हैं। 


अभी हम आपको लैंडमार्क का मतलब एक एग्जांपल देकर के बताते हैं : - 

जब भी आप किसी ऑनलाइन इकॉमर्स कंपनी से प्रोडक्ट आर्डर करते हैं तो वहां पर आपको अपने एड्रेस के साथ साथ लैंडमार्क का भी ऑप्शन मिलता है, तो इस ऑप्शन में आपको आपके पास में जो भी कोई बड़ा मॉल, बिल्डिंग, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज, रोड, या कोई फेमस स्थान हो, उसका नाम आपको लैंडमार्क में डालना होता है। 


लैंडमार्क देने से क्या होता है ? 

आप जिस किसी भी जगह पर रहते हो चाहे वह गली, मोहल्ला या कोई शहर ही क्यों ना हो, आपको जब भी किसी को भी अपना एड्रेस बताने की जरूरत पड़ती होगी तो आप एड्रेस के साथ अपने आसपास की कोई फेमस जगह जैसे हॉस्पिटल, मॉल्स, बिल्डिंग या किसी कॉलेज के बारे में जरूर बताते होंगे। तो इससे होता यह कि आपके पास या आप जिस जगह पर रहते हों उस जगह पर कोई भी बंदा या बंदी या फिर कोई डिलीवरी बॉय आना चाहे तो वह आपके बताए अनुसार लैंडमार्क (हॉस्पिटल, मॉल्स, बिल्डिंग, कॉलेज) पर पहुंच जाएगा, उसके बाद आप उसे वह से अपने घर ले जा सकते है।

यानी आप इस तरह से समझ सकते हैं कि अगर आपके द्वारा बताया गया एड्रेस डिलीवरी बॉय को समझ में नहीं आता है या एड्रेस ढूंढने में कोई प्रॉब्लम होती है तो वह आपके बताए अनुसार लैंडमार्क तक आराम से पहुंच जाएगा और आपको कॉल करेगा कि मैं यहां पर पहुंच चुका हूं अभी आप यहां पर आ जाओ। सीधी सी बात यही है कि लैंड मार्क व्यक्ति को जगह या एड्रेस पहचानने में मदद करता है। 


लैंडमार्क कहां पर पूछा जाता हैं ?

इंडिया में जितनी भी इकॉमर्स साइट्स है वहां पर ऑनलाइन प्रोडक्ट आर्डर करने पर कस्टमर से उसका लैंड मार्क पूछा जाता है। या इसके अलावा जब भी आप कोई फॉर्म भरते है या कोई ऐसी जगह जहां पर लैंडमार्क का ऑप्शन मिलता है तो वहां पर आपको लैंडमार्क डालना होता हैं। 


लैंडमार्क में क्या डालें ?

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि लैंडमार्क एक ऐसा मार्क होता है जिसमे आपको अपने पास की किसी भी फेमस जगह का नाम डालना होता है जिसके बारे में आपके एरिया के लोग भी जानते हों। नीचे हम लैंडमार्क के कुछ कॉमन उदाहरण दे रहे है। आप इन्हें देख कर समझ सकते है कि landmark kya hota hai ?

1. मंदिर 

2. हॉस्पिटल्स 

3. मॉल्स 

4. कोचिंग सेंटर

5. कॉलेज

6. स्कूल

7. आर्गेनाइजेशन या इंस्टीट्यूट

8. फैक्टरी

9. बस स्टैंड

10. कोई फेमस जगह


Landmark से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Landmark में हम क्या क्या डाल सकते है ?

Landmark में हमे हमारी गली या मोहल्ले की किसी ऐसी जगह का नाम डालना चाहिए जिसके बारे में एरिया के सभी लोग जानते हो जैसे मंदिर, स्कूल, कॉलेज, मॉल, कोचिंग सेंटर आदि।

क्या लैंडमार्क में कुछ लिखना जरूरी होता है ?

लैंडमार्क डालना इतना जरूरी भी नही होता है, अगर आप गांव में रहते है तो आप सीधे अपना नाम और गांव का नाम डाल सकते है, लैंडमार्क की ज्यादा जरूरत नहीं होती है।

अगर हम लैंडमार्क में कुछ भी ना डालें तो क्या होगा ?

अगर आप ऑनलाइन अपना एड्रेस डालते समय लैंडमार्क में कुछ भी नहीं डालते हैं किंतु अपना एड्रेस एकदम सही से डालते हैं तो इससे कोई भी प्रॉब्लम नहीं होती है।

वैसे दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी Landmark kya hota hai ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। ऐसी ओर जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे ब्लॉग वेबसाइट को जरूर फॉलो कर लीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ