कपड़ों की साइज में XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब क्या हैं ?

Meaning of XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL in Clothing Size in Hindi : - दोस्तों जब आप किसी कपड़े के शोरूम में कपड़े खरीदने के लिए जाते हो तो वहां पर आपसे आपके कपड़े की साइज पूछी जाती है। यहां तक की जब आप किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon या Flipkart से कपड़ों की शॉपिंग करते है। तो वहां पर भी आपको कपड़े की साइज का चार्ट मिलता है जिसमें अंग्रेजी के कुछ कैपिटल लेटर्स XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL होते हैं। जिसकी वजह से लोग कन्फ्यूज हो जाते है कि हमारे कौनसा Clothes फिट होगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि पैंट की साइज नंबर्स में लिखी हुई होती है जो कि 28, 30, 32, 34, 36, 38 और 40 है। ये साइज ईंच में होती हैं जो कमर की साइज होती हैं। अभी आप यह कहेंगे कि अंडरवियर की साइज 75, 80, 85, 90, 95, 100 इतनी ज्यादा क्यों होती है ? तो इसका जवाब ये है कि जो साइज अंडर वियर की होती है वह इंच में न होकर सेंटीमीटर में होती है और आपको यह तो पता ही होगा कि 1 इंच में 2.54 सेंटीमीटर होती है। इसके अलावा बनियान की साइज सेंटीमीटर में होती है व चेस्ट के अकॉर्डिंग होती है। 

XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL साइज लड़कों के शर्ट, टी शर्ट या ब्लेजर पर ही नही होती है बल्कि लड़कियों के कुर्ती, सलवार टी-शर्ट पर भी होती हैं। तो यहां पर हम आपको कौन सी साइज किससे रिलेटेड है और कपड़ों की साइज में XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब क्या होता हैं ? इसके बारे में सारी जानकारी यहां पर हम आपको देने वाले हैं तो आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


कपड़ों की साइज में XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब क्या हैं ? 

XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL साइज मुख्य रूप से लड़कों की शर्ट, टी शर्ट, ब्लेजर में देखी जा सकती है जो कि Chest के अकॉर्डिंग होती हैं। तो सबसे पहले हम आपको यहां पर लड़कों के कपड़ों के बारे में बताने वाले हैं। लड़कियों के कपड़ों के बारे में हम आपको नीचे बताएंगे।

XS Size का मतलब:- XS का पूरा नाम Extra Small Size होता हैं। अगर हम लड़कों के कपड़ों की साइज की बात करें तो उसमें XS साइज 34 ईंच Chest के अकॉर्डिंग होती हैं। 

S Size का मतलब:- साइज जिसका मतलब Small Size होता हैं इसमें Chest के अकॉर्डिंग X Size 36 ईंच की होती हैं। 

M Size का मतलब:- जिसका मतलब Medium होता हैं। अगर हम लड़कों के कपड़ों की साइज की बात करें तो उसमें M साइज 38 इंच होती हैं। ज्यादातर स्लिम और काम हाइट वाले लडको को यह साइज fit हो जाती है।

L Size का मतलब:-  साइज जिसका मतलब Large साइज होता हैं। इसमें चेस्ट साइज 40 इंच होती हैं। हाइट में थोड़े लंबे और स्लिम लडको को यह साइज एकदम फिट आती है।।

XL Size का मतलब:-  जिसमें चेस्ट साइज 42 ईंच की होती हैं और XL का मतलब Extra Large होता हैं। नॉर्मल शरीर वाले लड़को को यह साइज फिट सेट होती है।

XXL Size का मतलब:-  इसका मतलब Extra Extra Large होता है जिसमें साइज 44 ईंच होती हैं। अगर कोई व्यक्ति थोड़े मोटे है उनके लिए ये साइज सही आती है।

XXXL Size का मतलब:- इसकी फुल फॉर्म Extra Extra Extra Large होती हैं। XXXL की साइज 46 इंच होती है जो Chest के अकॉर्डिंग होती हैं। यह साइज लगभग सब मोटे लोगों को फिट आ जाती है।


लडकियों के कपड़ों की साइज में XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL का मतलब क्या हैं ? 

लड़कियों के कुर्ता, ड्रेस, टॉप्स, टी शर्ट और जैकेट्स में जो XS, S, M, L, XL, XXL, XXXL लिखें हुए होते हैं उनकी साइज हम आपको यहां पर बता देते हैं। 

XS Meaning:- Chest 32 इंच, Waist 25 इंच, Hip 35 इंच साइज होती हैं। 

S Meaning:- Chest 34 इंच, Waist 26 इंच, Hip 36 इंच साइज होती हैं। 

M Meaning:- Chest 36 इंच, Waist 28 इंच, Hip 38 इंच साइज होती हैं। 

L Meaning:- Chest 38 इंच, Waist 30 इंच, Hip 40 इंच साइज होती हैं। 

XL Meaning:- Chest 40 इंच, Waist 32 इंच, Hip 42 इंच साइज होती हैं। 

XXL Meaning:- Chest 42 इंच, Waist 34 इंच, Hip 44 इंच साइज होती हैं। 

XXXL Meaning:- Chest 44 इंच, Waist 36 इंच, Hip 46 इंच साइज होती हैं। 

अभी आप अपने मुताबिक यह देख सकते हैं कि आपका चेस्ट कमर और कुल्हा कितनी साइज का है और कौन सी साइज का कपड़ा आपको सबसे ज्यादा कंफर्टेबल होगा। 

अब आप जब कभी भी किसी कपड़े के शोरूम में जाएं और वहां पर आपसे यह पूछे कि आपके कपड़ों की साइज क्या है ? तो आप तुरंत ही यह बता सकते हैं कि कपड़ों की साइज XS, S, M, L, XL, XXL और XXXL में से आपकी साइज क्या हैं। क्योंकि हमने इनका मतलब ऊपर अच्छे से समझा दिया है।

लेकिन फिर हमारी आपको यही सलाह है की जब भी आप कोई नई ड्रेस ले तो पहले उसको पहन के जरूर try कर ले। क्योंकि बहुत सी ड्रेस ऐसी भी होती है जो इस साइज को फॉलो नही करती है। इसलिए जब भी आप कोई रेजीमेंट कपड़े ले तो पहन के जरूर try करे और जो ड्रेस आपकी बॉडी में फिट हो वो ही ले।


कपड़ों की साइज से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

XL और L में से कौनसा साइज बड़ा होता है ?

XL साइज के कपड़े L साइज के मुकाबले ज्यादा बड़े होते है।

M और L में से कौनसा साइज बड़ा होता है ?

L साइज के कपड़े M से ज्यादा बड़े होते है।

L साइज में कितने बड़े शर्ट आते है ?

लड़कों के लिए L साइज में 40 इंच के शर्ट आते है।

लड़कों के लिए कपड़ों में सबसे अच्छी साइज कौनसी होती है ?

लड़कों में L और XL साइज सबसे ज्यादा अच्छी रहती है। अगर आपका शरीर नॉर्मल है तो आपको L साइज के कपड़े लेने चाहिए।

XXXL कपड़े किसके लिए होते है ?

जो लोग बहुत ज्यादा मोटे होते है उनके लिए XXXL साइज आती है।

सबसे छोटी साइज के कपड़े कौनसे आते है ?

XS साइज के सबसे छोटे आते है।

कपड़ों में सबसे बड़ी साइज कौनसी होती है ?

कपड़ों में सबसे बड़ी साइज XXXL होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ