TRP क्या होता है ? TV Channels की TRP कैसे चेक करें

What is TRP Full Information in Hindi:- क्या आप जानते हैं कि टीआरपी क्या होता है ? अगर आप नहीं जानते हैं ? तब भी आपने TRP शब्द को मोबाइल में इंटरनेट चलते समय या टीवी देखते समय बहुत बार सुना होगा। TRP एक बहुत ही कॉमन शब्द है, इसलिए इसका मतलब आप सभी को पता होना जरूरी है। अगर आप नहीं जानते हैं कि TRP का मतलब क्या होता है ? तो यह लेख पूरा पढ़ने के बाद आपको टीआरपी के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

TRP meaning in hindi, how to check tv channels trp, sabse jyada trp kis channel ki hai, trp check, 

TRP क्या होता है ? TV Channels की TRP कैसे चेक करें


TRP क्या है ? What is TRP in Hindi

TRP का पूरा नाम Television Rating Point है। अगर हम आसान शब्दों में टीआरपी का मतलब समझे तो इसका मतलब होता है कि कौनसे टीवी चैनल को दर्शको द्वारा दिन में कितनी बार देखा जाता है और कितनी देर तक देखा जाता है। TRP सिर्फ टेलीविजन पर आने वाले केबल TV चैनल्स पर लागू होता है। TRP के माध्यम से ही केबल TV के सभी चैनल्स का एनालिसिस निकाला जाता है और पूरा आंकड़ा निकाला जाता है कि दर्शकों द्वारा किस चैनल को या किसी सीरियल को कितनी बार देखा गया है और कितनी देर तक देखा गया है।

आपने देखा बहुत बार सुना होगा कि ये चैनल वाले सिर्फ TRP के लिए ऐसा कर रहे है, या सिर्फ TRP के लिए उनपयोगी न्यूज़ दिखा रहे है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस TRP से इन चैनल्स को फायदा क्या होता है ? चलिए हम आपको बताते है।


TRP से TV चैनल्स को क्या फायदा होता है ?

जैसा कि आप जानते हैं की टीआरपी का मतलब केबल टीवी पर किस चैनल को कितनी बार ? कितनी देर तक देखा जाता है ? यही होता है। इसलिए जिस चैनल को सबसे ज्यादा बार देखा जाता है। यानी कि जिसकी टीआरपी सबसे ज्यादा होती है। उसी चैनल को सबसे ज्यादा एडवरटाइजमेंट मिलते हैं, और जिस चैनल को सबसे ज्यादा एडवर्टाइजमेंट मिलते हैं ? उसी को सबसे ज्यादा पैसे मिलते हैं। और आज कल सभी लोग पैसों के लिए ही काम करते हैं। इसलिए सभी चैनल्स टीआरपी के पीछे ही भागते हैं। ताकि उनके चैनल को सबसे ज्यादा देखा जाए और उन्हें ज्यादा से ज्यादा एडवरटाइजर्स मिले, जो कि उन्हें ज्यादा एडवर्टाइजमेंट दे और वह ज्यादा से ज्यादा पैसे कमा सकें।

अगर आप एक यूट्यूबर है ? तो आप इस चीज को अच्छे से समझ सकते हैं। यूट्यूब का ही सेम ऐसा ही सिस्टम है। हमारे यूट्यूब वीडियो पर जितने ज्यादा व्यूज आते हैं। हमारे चैनल पर हमारे वीडियो पर उतने ही ज्यादा ads दिखाए जाते हैं और हमारी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होती है। ठीक यही सिस्टम टीवी चैनल्स पर लागू होता है।


TRP कैसे निकाला जाता है ? 

टीवी चैनल्स का टीआरपी निकालने के लिए मुख्य रूप से 2 तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। 

पहला तरीका:- दर्शकों तक टीवी चैनल्स प्रसारित करने वाली सर्विस प्रोवाइडर्स कंपनियां मुख्यरूप से Airtel Tv, Dish Tv, Tata Sky है। यह सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां जब भी किसी कस्टमर को अपना कनेक्शन देती है, तो वह साथ में रिसीवर, सेटअप बॉक्स, छतरी जैसे कुछ हार्डवेयर सिस्टम्स भी देती है। इसलिए इन उपकरणों की मदद से उन सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों तक यह पूरा रिकॉर्ड जाता रहता है कि उनके कस्टमर अपने tv पर कब कब कौन सा चैनल देखते है ? और कितनी देर तक देखते है ?

तो जब यह डाटा इन सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के पास आता है तो यह कंपनियां उस डेटा को Department of Television Audience Measurement को दे देती है, जिसके बाद यह संस्था सभी कंपनियों के डेटा को एक साथ मिला कर प्रत्येक TV चैनल का TRP कैलकुलेट करती है, और उसके बाद सभी चैनल्स का TRP सभी के सामने प्रस्तुत करती है। इसके अलावा एक तरीका और है जिसके द्वारा चैनल्स की TRP कैलकुलेट की जाती है।

दूसरा तरीका:- भारत मे हर दिन सैंकड़ो, हजारो नए केबल टीवी कनेक्शन लिए जाते है, इसलिए Department of Television Audience Measurement संस्था बीच बीच मे कुछ कस्टमर्स के रिसीवर या सेटअप बॉक्स में एक मीटर लगा देती है जिसका नाम People Meters होता है, यह मीटर इस संस्था तक पूरी इन्फॉर्मेशन पंहुचाता रहता है कि कस्टमर कौनसे चैनल को कितने देर तक देख रहा है। साथ ही वह मीटर यह भी पता लगा लेता है कि किस समय TV को कितने लोग देख है। 

हालांकि कस्टमर को कभी भी यह मालूम नही पड़ता है कि उसके रिसीवर में ऐसा कोई सिस्टम लगा हुआ है, लेकिन कुछ दर्शकों के रिसीवर में यह होता है। जो कि सभी चैनल्स के आंकड़े संस्था तक भेजता रहता है, जिसके मदद से संस्था सभी चैनल्स का TRP कैलकुलेट कर पाती है।

तो यह दो तरीके है जिनके माध्यम से टीवी चैनल्स की TRP तय की जाती है। चलिए अभी हम आपको बताते है कि आप किसी भी चैनल की TRP कैसे देख सकते है।


TV Channels की TRP कैसे चेक करें ?

:- अगर आप इंडिया में किसी भी चैनल की लाइव टीआरपी रेट देखना चाहते हैं ? तो इसके लिए आपको barcindia.co.in की वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। आप गूगल में सर्च करके इस वेबसाइट पर जा सकते हैं, या अभी यहां barcindia.co.in लिंक पर क्लिक करके भी इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

:- वेबसाइट का होम पेज कुछ इस प्रकार से ओपन होगा।

:- यहां पर आपको 3 लाइन्स पर क्लिक करके Weekly Data पर क्लिक करना है।

:- उसके बाद आपके सामने सभी टीवी चैनल की TRP के साथ लिस्ट आ जाएगी। उसे देखकर आप यह जान सकते हैं कि अभी वर्तमान में कौनसे टीवी चैनल की TRP सबसे ज्यादा है ?


TRP से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

TRP की फुल फॉर्म क्या है ?

TRP की फुल फॉर्म Television Rating Point होती है।

टीआरपी का मतलब क्या होता है ?

आसान शब्दों में समझे तो टीआरपी का मतलब दर्शकों की संख्या से होता है। जिस टीवी चैनल को ज्यादा दर्शक देखते हैं उसकी टीआरपी ज्यादा होती है और जिसको काम दर्शक देखते हैं उसकी टीआरपी कम होती है।

सबसे ज्यादा टीआरपी कौनसे चैनल की है ?

सबसे ज्यादा टीआरपी वाले चैनल बदलते रहते हैं इसलिए आप सबसे ज्यादा टीआरपी वाले चैनल का पता लगाने के लिए गूगल में सर्च कर सकते हैं आपको पता चल जाएगा।

टीवी चैनल टीआरपी कौनसी वेबसाइट पर चेक करते हैं ?

barcindia.co.in इस वेबसाइट पर जाकर आप भारतीय टीवी चैनलों की टीआरपी चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तो उम्मीद करते है कि अभी आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि TRP Kya Hota Hai ? TRP Kaise Nikala Jata Hai ? TV Channels Ka TRP Kaise Check Kare ? उम्मीद करते है कि आपको यह जानकारी पसन्द आयी होगी। अगर लेख पसन्द आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ