OTT Platform क्या होता है ? इसकी फुल फॉर्म क्या है ? पूरी जानकारी।

What is OTT Platform in Hindi:- जैसे जैसे समय बीतता है वैसे वैसे ही हर एक नई चीज पुरानी हो जाती है और उसके स्थान पर फिर से कुछ नया आ जाता है। उदाहरण के लिए एंटरटेनमेंट को ही ले लीजिए।

हम इंसान अपना मूड अच्छा करने के लिए या एंटरटेनमेंट के लिए पहले रेडियो को सुना करते थे, फिर TV आया, फिर Dish TV, इसके बाद इंटरनेट आया जिसने इन सभी को पीछे छोड़ दिया और अब लोग एंटरटेनमेंट के लिए इंटरनेट की मदद से यूट्यूब, फेसबुक तथा OTT प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते है। 

OTT शब्द आपके लिए नया हो सकता है, क्योंकि यह अभी अभी लोकप्रिय हुआ है। इसका लोकप्रिय होने का मुख्य कारण web series है, जिन्हें आज के युवा देखना पसंद करते है। अगर आपने अब तक किसी भी OTT प्लेटफार्म को इस्तेमाल नही किया है ? तब भी आपको इन वेब सीरीज के छोटे बड़े सीन फेसबुक, यूट्यूब तथा अन्य सोशल साइट्स पर देखने को मिल जाएंगे।

तो अभी क्योंकि ये प्लेटफार्म इतना पॉपुलर हो रहा है, इसलिए आपको भी इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको OTT प्लेटफार्म के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में बताने वाले है। जैसे OTT प्लेटफार्म क्या है ? OTT की फुल फॉर्म क्या है ? OTT प्लेटफार्म कौन कौनसे है ? Top OTT Platforms in India आदि। तो अगर आप इनके बारे में जानना चाहते है ? तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।


OTT की Full Form क्या है ?

OTT की full form Over The Top है। अगर हम इसका हिंदी अनुवाद करे, तो इसका हिंदी मतलब 'सबसे ऊपर' होता है। 


OTT Platform क्या होता है ? Defination of OTT in Hindi

OTT एक ऐसा प्लेटफार्म होता है जो अपने दर्शकों को ऐसे वीडियो तथा अन्य मीडिया सामग्री उपलब्ध कराता है जो किसी दूसरे प्लेटफार्म पर नही मिलती है। OTT प्लेटफार्म मुख्यरूप से वेब सीरीज के लिए जाना जाता है, जो कि एक प्रकार का show होता है, यह एक शो 5 से 10 घन्टो का होता है, जिसके कई भाग होते है। अगर लोग उस वेब सीरीज को पसन्द करते है ? तो उसका अगला पार्ट भी बनाया जाता है।

इसके अलावा बहुत सी बॉलीवुड व हॉलीवुड मूवीज का फर्स्ट शो भी इन्ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर ही होता है। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फ़िल्म Laxmi Bomb का प्रथम शो Hotstar OTT प्लेटफार्म पर ही था।

इसके अलावा IPL तथा अन्य कई प्रकार के खेलों का सीधा लाइव प्रसारण भी इन्ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर ही होता है। 


OTT प्लेटफार्म Cable Tv से अलग कैसे है ?

OTT प्लेटफार्म पर भी Cable Tv की तरह मूवीज और सेरिअल्स दिखाए जाते है, किन्तु फिर भी इनमे कुछ भिन्नताएं है, जैसे

  • OTT प्लेटफार्म के लिए इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है, वंही केबल टीवी के लिए TV, Setup Box, Cable, Dish आदि होना जरूरी है।
  • OTT प्लेटफार्म पर आप कभी भी कोई भी मूवी या सीरियल देख सकते है, किन्तु Cable Tv में सभी प्रोग्राम फिक्स होते है, आप जब चाहे तब अपना मनपसन्द प्रोग्राम नही देख सकते है, इसके लिए आपको Cable Tv के तय किये गए समय तक इंतजार करना पड़ता है।
  • प्रोग्राम देखते समय आप OTT प्लेटफार्म पर वीडियो को pause कर सकते है, किन्तु केबल टीवी में ऐसा कोई ऑप्शन नही होता है।
  • OTT पर आप पूरा प्रोग्राम एक बार मे देख सकते है, किन्तु केबल टीवी में ऐसा नही होता है।

चलिये अभी हम आपको भारत मे पॉपुलर कुछ प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताते है।


Top 10 OTT Platform in India 2024

1. Disney + Hotstar

यह एक बहुत ही पॉपुलर OTT प्लेटफार्म है जिसकी शुरुआत फरवरी 2015 में हुई थी, इस पर कई प्रकार के सीरियल, शो, मूवीज तथा स्पोर्ट्स के लाइव प्रसारण दिखाए जाते है। अभी हाल ही में इस प्लेटफार्म का Disney के साथ कॉलेब हुआ था। इसलिए डिज्नी के सारे शो व मूवीज इस पर दिखाई जाती हैं। इसके अलावा IPL का सीधा लाइव प्रसारण भी इसी पर दिखाया जाता है।


2. Amazon Prime 

यह Amazon ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के द्वारा शुरू किया गया एक OTT प्लेटफार्म है। वैसे तो यह प्लेटफार्म काफी समय पहले ही लॉन्च हो गया था किंतु भारत मे इसकी शुरुआत 26 जुलाई 2016 को हुई थी। amazon prime पर कई प्रकार की वेबसेरीज़, शो तथा मूवीज दिखाई जाती है। मोस्ट पॉपुलर वेबसेरीज़ मिर्जापुर इसी प्लेटफार्म पर दिखाई जाती है। 

इस OTT प्लेटफार्म की मेम्बरशिप लेने के और भी कई फायदे है, जैसे Amazon पर शॉपिंग करने पर आपके प्रोडक्ट की डिलिवरी बहुत ही जल्दी कर दी जाती है। आप एक मेम्बरशिप को एक साथ 3 अलग अलग डिवाइस में में इस्तेमाल कर सकते है।


3. Netflix 

Netflix एक अमेरिकन कंपनी है जिस पर ज्यादातर shows इंग्लिश में होते है। वैसे तो इस कंपनी की शुरुवात काफी पहले ही हो गयी थी किन्तु OTT प्लेटफार्म के रूप में काम करना इसने 2007 से शुरू किया था। Netflix पर आपको कंटेंट भारी मात्रा में मिल जाएगा, इस पर आपको मुख्यरूप से Award Winning TV Shows, Movies, Anime, Documentaries तथा Web Series मिलेंगी। Netflix पर हर सप्ताह कोई ना कोई मूवी और tv show ऐड किये जाते है।


4. Mx Player

Mx प्लेयर शुरुआत में सिर्फ एक मीडिया प्लेयर एप्लीकेशन थी लेकिन 20 फरवरी 2019 में इसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी जोड़ दिया गया और Mx Player को एक OTT प्लेटफार्म बना दिया गया। इस प्लेटफार्म की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बिल्कुल फ्री है। इस पर जितने भी शो और मूवीज आती हैं, उन सभी को आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। इस पर आपको हॉलीवुड और बॉलीवुड की बहुत सी पॉपुलर मूवीज देखने को मिल जाती है। साथ ही आपको इस पर कई प्रकार की वेब सीरीज भी देखने को मिल जाती है। बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम इसी पर दिखाई जाती है।

Md Player पर Mx Taka Tak नाम से एक फीचर है जिसमें आप टिक टोक की तरह खुद के शार्ट वीडियो बना कर अपलोड कर सकते है तथा दूसरों के द्वारा अपलोड किए गए वीडियो देख सकते है। 


5. ALT Balaji

अल्ट बालाजी एक बहुत ही पॉपुलर OTT प्लेटफार्म है, जिसकी शुरुआत 16 अप्रैल 2017 को हुई थी। इस प्लेटफार्म के इतना पॉपुलर होने का मुख्य कारण इसकी वेब सीरीज है। इस प्लेटफार्म पर आपको ज्यादातर एडल्ट वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। इस प्लेटफार्म की कुछ पॉपुलर वेब सीरीज Gandii Baat, XXX, है। लोगों ने इसकी वेबसेरीज़ के कारण इसे काफी पसंद किया है।


6. Zee5

भारत मे Zee5 की शुरुवात 14 February 2018 को हुई थी। इस पर आप 12 अलग अलग भारतीय भाषाओं के shows देख सकते है। इसमे आपको मूवीज, वेब सीरीज के साथ साथ ट्रेडिशनल सीरिअल्स भी देखने को मिल जाते है। आप इस एप्प को फ्री भी इस्तेमाल कर सकते है, किन्तु अच्छा कंटेंट देखने के लिए आपको इसकी सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ेगी।


7. Voot

Voot भी एक काफी लोकप्रिय OTT प्लेटफार्म है, इसकी शुरुआत 26 March 2016 को हुई थी। इस प्लेटफार्म पर वेबसेरीज़ तथा मूवीज के साथ कई पॉपुलर shows का टेलीकास्ट दिखाया जाता है जिसमे Big Boss, MTv Roadies  खतरों के खिलाड़ी, प्रमुख है। इसके अलावा MTV तथा Colors TV के लगभग सभी शो इस पर दिखाए जाते है। Voot पर Hindi, English, Kannada, Gujarati, Marathi, Bengali तथा Tamil भाषाओं के shows उपलब्ध है। आप इसको फ्री में तथा इसका सब्सक्रिप्शन लेकर भी देख सकते है।


8. Sony Liv

यह प्लेटफार्म Sony Pictures Networks India द्वारा संचालित किया जाता है। इस पर आपको Sony Network के सारे show तो देखने को मिलेंगे ही साथ लाइव क्रिकेट तथा हॉलीवुड तथा बॉलीवुड की मूवीज और कई नई वेब सीरीज भी देखने को मिल जाती है। इस प्लेटफार्म की शुरुआत 22 January 2013 को हुई थी। इस पर आपको English, Hindi, Telugu, Tamil, Malayalam, Marathi, Bengali, तथा Kannada भाषाओं का कंटेंट मिल जाता है।


9. Jio TV/Jio Cinema

जिओ टीवी भी एक काफी पॉपुलर OTT प्लेटफार्म है। इसकी शुरुआत 5 September 2016 को हुई थी। इस पर आप Movies, TV Show, Web Series, Music Video और Documentaries देख सकते है, इसके अलावा हाल में हो रहे इंडिया के सभी टेस्ट क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण Jio Tv पर ही दिखाया जाता है। अगर आपके पास जिओ की सिम कार्ड है ? तो आप फ्री में इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते है।


10. Youtube Premium

यह Youtube द्वारा संचालित एक OTT प्लेटफार्म है। इसकी शुरुआत November 2014 में हुई थी। अगर आप इसकी सब्सक्रिप्शन ले लेते है ? तो आपको वेब सीरीज तथा मूवीज तो देखने को मिलेंगी ही, इसके साथ आपको इसके कई शानदार फ़ीचर्स मिल जाएंगे, जैसे की आप Youtube के सभी एप्प्स जैसे YouTube Music, YouTube Gaming, YouTube Kids को बिना ads के इस्तेमाल कर सकते है। यूट्यूब म्यूजिक को बैकग्राउंड में चला सकते है, तथा वीडियो को picture-in-picture के रूप में चला सकते है।

तो यह 10 best ott platform list थी, उम्मीद है कि आपको यह जानकारी ott platform kya hota hai ? OTT ki full form kya hai ? भारत मे कौन कौन से OTT प्लेटफार्म है ? यह जानकारी आपको पसन्द आयी होगी। अगर जानकारी पसन्द आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे। ह

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ