NPCI क्या है ? इसकी फुल फॉर्म क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में

What is NPCI Full Information in Hindi:- हेलो दोस्तों आज के इस लेख में हम NPCI के बारे में बात करने वाले हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि NPCI क्या है ? NPCI की फुल फॉर्म क्या है ? NPCI का काम क्या होता है ? आदि। कुल मिलाकर इस लेख में आपको NPCI के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में मिलने वाली है। इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

NPCI क्या है ? इसकी फुल फॉर्म क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में


NPCI की Full Form क्या होती है ?

NPCI की फुल फॉर्म National Payment Corporation of India है। इसका हिंदी मतलब भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम होता है।


NPCI क्या है ? What is NPCI in Hindi

NPCI भारत की एक ऐसी संस्था है जिसने भारत मे कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दिया है। यह संस्था भारत मे डिजिटल ट्रांजैक्शन को कंट्रोल करती है। आज कल आपने ऐसे कई एंड्राइड एप्प्स देखे होंगे जिनमे हम अपने बैंक एकाउंट को लिंक करके घर बैठे सिर्फ अपने मोबाइल से अपने बैंक एकाउंट से किसी को भी पैसे भेज सकते है और प्राप्त भी कर सकते है। यह सब NPCI ही कंट्रोल करती है। 

NPCI के कई प्रोडक्ट्स है जो कि डिजिटल ट्रांजैक्शन में अहम रोल निभाते है, आगे हम उनके बारे में बात करेंगे।

वर्तमान समय मे भारत की कई बैंक NPCI को प्रमोट करती है जिनमे से प्रमुख बैंकों की लिस्ट आप नीचे देख सकते है।

  • State Bank of India
  • Punjab National Bank
  • Canara Bank
  • Bank of Baroda
  • Union Bank of India
  • Bank of India
  • ICICI Bank
  • HDFC Bank
  • Citibank N. A. and HSBC

NPCI की शुरुवात 2008 में हुई थी। तब से लेकर अब तक इसने कई प्रोडक्ट लॉन्च किए है जैसे Rupay, IMPS, NACH, ABPS, AePS, NFS, UPI, Bharat Bill Payment System, NETC आदि। चलिये हम आपको इन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में संक्षिप्त विवरण देते है।


NPCI All Products List:- 

1. RuPay

यह NPCI द्वारा लॉन्च किया गया एक कार्ड है, जो कि बैंकों द्वारा ग्राहकों को डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड के रूप में दिया जाता है। इन कार्ड्स की मदद से हम ऑनलाइन तथा ऑफलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते है। Rupay card के आने से पहले भारत मे मुख्यरूप से Master तथा VISA Card का दबदबा था। किंतु भारत के rupay card को मजबूत बनाने के लिए भारत के ज्यादातर बैंक अब ग्राहकों को Rupay card ही perfer करते है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई जन धन योजना के तहत जितने भी बैंक खाते खोले गए उन सभी खाता धारकों को Rupay Card ही वितरित किया गया, जिससे इसे काफी मजबूती मिली।


2. IMPS

IMPS की फुल फॉर्म Immediate Payment Service है, जैसा इसका नाम है वैसा ही इसका काम है। यह एक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का मेथड है। IMPS के आने से पहले ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए NEFT तथा RTGS जैसे मेथड्स का प्रयोग किया जाता था, जो कि काफी धीमे है। इन मेथड से पैसे ट्रांसफर करने के में काफी अधिक समय लगता है। किंतु IMPS के आने के बाद यह समस्या हल हो गयी है। IMPS से पैसे ट्रांसफर करने पर सम्बंधित व्यक्ति के पास पैसे तुरंत पंहुच जाते है, साथ ही यह सर्विस 24/7 काम करती है, इसलिए आप किसी भी समय इस सेवा का लाभ उठा सकते है। IMPS क्या है ? विस्तार से जानने के लिए यह लेख पढ़ें।


3. NACH

NACH की फुल फॉर्म National Automated Clearing House है। NPCI ने बैंकिंग, बीमा व अन्य वितीय संस्थाओं के लिए NACH को लागू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य देश मे चल रही ECS प्रणाली को मजबूत बनाना है। NACH का प्रयोग सब्सिडी, वेतन, पेंशन, ब्याज, बीमा प्रीमियम और इसी तरह के अन्य चीजों के वितरण के लिए किया जाता है।


4. APBS

APBS की फुल फॉर्म Aadhaar Payment Bridge System है। NPCI की इसी सर्विस के माध्यम से केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं का लाभ डायरेक्ट लाभार्थियों के बैंक खातों में पंहुचाया जाता है।


5. AePS 

AePS की फुल फॉर्म Aadhaar enabled Payment System होती है। NPCI द्वारा शुरू की गई यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सर्विस है। इस सर्विस के माध्यम से बैंक खाताधारकों को अपने एकाउंट से पैसे निकलवाने के लिए बैंक में जाने की जरूरत नही है, बल्कि वे अपने आस पास के ही किसी भी AePS सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड की मदद से अपने बैंक एकाउंट से पैसे निकलवा सकते है। हालांकि इसके लिए आपके बैंक अकॉउंट में आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है।

अगर आपके बैंक अकॉउंट में आधार कार्ड लिंक है ? तो आप इस सर्विस के माध्यम से बिना बैंक जाए भी अपने बैंक एकाउंट से पैसे निकलवा सकते है। 

यह सर्विस मुख्यरूप से ऐसे लोगो के लिए काफी उपयोगी है, जो ग्रामीण इलाकों में रहते है और जिनका बैंक उनके निवास स्थान से काफी दूर है। ऐसे में वो AePS सर्विस के माध्यम से अपने गांव में ही आधार कार्ड की मदद से अपने बैंक एकाउंट से पैसे निलवा सकते है।


6. NFS

NFS की फुल फॉर्म National Financial Switch है। आज हम अपने ATM कार्ड से किसी भी दूसरी बैंक की ATM मशीन से भी पेसे निकाल सकते है, यह सब NFS के माध्यम से ही होता है। NFS के आने से पहले यह मुमकिन नही था। इसी की मदद से हम अपने एटीएम कार्ड को किसी भी दूसरे बैंक की एटीएम मशीन में भी इस्तेमाल कर सकते है।


7. UPI

UPI की फुल फॉर्म Unified Payments Interface है। यह NPCI की एक बहुत ही पॉपुलर सर्विस है। इस सर्विस के माध्यम से हम घर बैठे सिर्फ अपने मोबाइल से अपने बैंक एकाउंट से किसी भी दूसरे बैंक अकॉउंट में पैसे भेज सकते है। UPI से पैसे ट्रान्सफर करने की स्पीड बहुत ही तेज़ है, सिर्फ 2 सेकंड में हमारे पैसे ट्रांसफर हो जाते है। 

आज कल ऐसे बहुत सारे एंड्राइड एप्प्स है जिन्हें हम अपने मोबाइल में इंसटाल करके upi सर्विस का इस्तेमाल कर सकते है। कुछ मुख्य upi सर्विस प्रोवाइड करने वाले एप्प्स है PhonePe, Paytm, Google Pay, Amazon Pay, Bharat Pay, BHIM UPI आदि।


8. Bharat Bill Payment System

यह भी NPCI के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सर्विस है जिसके माध्यम से अब हम घर बैठे सभी प्रकार के बिल जैसे पानी का बिल, बिजली का बिल, टेलीफोन बिल, LIC प्रीमियम तथा ऐसे ही बाकी सभी प्रकार के बिल अपने मोबाइल से भर सकते है। इसलिए यह भी एक महत्वपूर्ण सर्विस है, क्योंकि इससे पहले हम कोई बिल भरने के लिए सम्बंधित विभाग में खुद जाकर पेमेंट करना पड़ता था।


9. NETC

NETC की फुल फॉर्म National Electronic Toll Collection है। यह भी NPCI के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सर्विस है, यह सर्विस सड़क टोल प्लाजा पर इस्तेमाल की जाती है। इस सर्विस के आने के बाद वाहनों पर FasTag स्टिकर्स लगाए गए है जो कि सम्बंधित व्यक्ति के बैंक एकाउंट से लिंक होता है, इसलिए जब भी वो वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है, तो उसे टोल पर रुकने की आवश्यकता नही होती है, टोल प्लाजा पर लगा स्कैनर सम्बंधित वाहन के FasTag को स्कैन करता है और उसके अकॉउंट से पैसे काट लिए जाते है। इससे समय की काफी बजत होती है। इसलिए NPCI की यह सर्विस भी आम लोगों के लिए काफी उपयोगी है।


NPCI से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

NPCI फुल फॉर्म हिंदी में क्या होती है ?

NPCI की फुल फॉर्म हिंदी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम होती है।

NPCI की शुरुआत कब हुई ?

NPCI की शुरुवात 2008 में हुई थी।

NPCI क्या काम करता है ?

आजकल हम अपने मोबाइल और कंप्यूटर से ऑनलाइन जितने भी बैंकिंग ट्रांजैक्शन करते हैं वह सभी NPCI के ही किसी ने किसी प्रोडक्ट की मदद से किए जाते हैं।

NPCI के प्रोडक्ट्स कौन-कौन से हैं ?

NPCI के सभी प्रोडक्ट्स किसी ने किसी तरीके से ऑनलाइन पेमेंट्स को बढ़ावा देते हैं। NPCI के कुछ प्रमुख प्रोडक्ट्स के नाम है UPI, IMPS, ABPS, AEPS, NETC

तो दोस्तो आज के इस लेख में आपने जाना कि NPCI kya hota hai ? NPCI ki full form kya hai ? NPCI का काम क्या होता है ? NPCI all products list आदि। उम्मीद है कि आपको जानकारी पसन्द आयी होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे साथ ही अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ