NEFT क्या होता हैं ? What is NEFT in Hindi

What is NEFT Full Information in Hindi : - आज के इस डिजिटल जमाने में पैसे ट्रांसफर करने का तरीका ही बदल गया हैं। पहले के जमाने में लोगों को बैंक में जाकर के पैसे ट्रांसफर करवाने होते थे। लेकिन अभी के समय में आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन ही पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। एक बैंक से दूसरे बैंक में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कई तरह के मेथड मिलते हैं। जैसे NEFT, RTGS, IMPS। लेकिन अभी कुछ लोगों के मन में यह भी सवाल होगा कि जब हम थर्ड पार्टी ऐप से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। तो फिर यह क्यों। तो बात कुछ ऐसी है कि दरअसल थर्ड पार्टी ऐप जैसे Phonepe, Google pay, Paytm से आप एक लिमिट में ही पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन NEFT, RTGS, IMPS जैसे तरीको से आप जितने चाहे उतने पैसे ट्रांसफर कर सकते है, इसलिए आपको इनके बारे में भी पता होना जरूरी है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको NEFT क्या होता हैं ? NEFT full form in hindi, NEFT कैसे काम करता हैं ? NEFT से पैसे ट्रांसफर करने पर कितना चार्ज लगता हैं ? ये सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में देने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

NEFT क्या होता हैं। What is NEFT in Hindi


NEFT क्या होता हैं ? What is NEFT in Hindi 

NEFT का पूरा नाम " National Electronic Funds Transfer " होता हैं। NEFT एक ऐसा ऑनलाइन पेमेंट करने का मेथड है। जिसके माध्यम से हम एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें पैसे ट्रांसफर करने की कोई भी लिमिट नहीं है। मतलब आप ₹1 से लेकर के कितने भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से NEFT के थ्रू पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको किसी भी तरह का चार्ज भी नहीं देना पड़ता है। 

NEFT एक फास्ट और सिक्योर पैसे ट्रांसफर करने का ऑनलाइन मेथड है। इसमें अगर आप किसी एक बंदे के पैसे एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करते हैं। तब उसके बैंक अकाउंट में पैसे क्रेडिट होने में 2 घंटे का समय लगता है। इस पेमेंट मेथड की सबसे खास बात यह है। कि इसमें आप एक रुपए से लेकर के कितने भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन अन्य जितने भी पैसे ट्रांसफर करने का मेथड है। उनमें आपको एक मिनिमम लिमिट दी हुई होती है। उसी लिमिट के अकॉर्डिंग पैसे ट्रांसफर करने होते हैं।


NEFT की शुरूआत कब हुई ? 

नवंबर 2005 को NEFT की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर आज तक NEFT की सुविधाएं 216 बैंकों की 148477 शाखाओं में उपलब्ध हैं। 


NEFT से पैसे ट्रांसफर कब कर सकते है ? 

NEFT से पैसे ट्रांसफर करने के लिए पहले समय निर्धारित किया गया था। लेकिन 16 दिसंबर 2019 से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए 24 घंटे कर दिए गए हैं। यानी अब आप किसी भी दिन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे अगर आप बैंक में जाकर के NEFT के थ्रू पैसे ट्रांसफर करते हैं। तब इसके लिए आपको टाइम के अकॉर्डिंग जाना होगा। क्योंकि जब बैंक ओपन होगी तभी तो आप पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।


NEFT से पैसे ट्रांसफर करने पर कितना चार्ज लगता है ? 

वैसे देखा जाए तो NEFT से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाता है। लेकिन अगर आप बैंक में जाकर के नेफ्ट के थ्रू पैसे ट्रांसफर करते हैं। तब आपको कुछ चार्ज देना होता है। बाकी आप NEFT के थ्रू ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करेंगे तब आपको चार्ज देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 


NEFT से पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट कितनी है ? 

बात की जाए अगर NEFT के थ्रू पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट के बारे में तो इसमें आप ₹1 से लेकर के कितने भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपने जिस भी बैंक में अकाउंट ओपन करवा रखा है। उस बैंक के द्वारा आपको पैसे ट्रांसफर करने की कितनी लिमिट दे रखी है। उसी के अकॉर्डिंग आप NEFT के थ्रू पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। अगर आप ऑनलाइन NEFT के थ्रू पैसे ट्रांसफर करते हैं। तब आपको अपनी बैंक की पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट ध्यान में रखनी होती है। लेकिन अगर आप ऑफलाइन यानी बैंक में जाकर के NEFT के थ्रू पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। तब आप चाहे जितने पैसे ट्रांसफर करवा सकते हैं। 


NEFT से पैसे ट्रांसफर कैसे करें ?  

नेफ्ट के थ्रू पैसे ट्रांसफर करने के भी दो तरीके हैं। 

1. Online - NEFT के थ्रू पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कही भी जाने की जरूरत नही पड़ती है, आप घर बैठे मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर कर सकते है।

2. Offline - इसके लिए आपको जिस बैंक में आपने अकाउंट खुलवा रखा है। उसमें जाकर के ऑफलाइन तरीके से NEFT के थ्रू पैसे ट्रांसफर करने पड़ते है।

ये भी पढ़े...

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी NEFT क्या होता हैं ? What is NEFT in Hindi ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ