RTGS क्या होता है ? What is RTGS in Hindi

What is RTGS full Information in Hindi : - दोस्तों अगर आप मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। तब आपने RTGS का नाम जरूर सुना होगा। RTGS एक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का मेथड है। इसके जरिए आप एक बैंक से दूसरे बैंक में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। तो क्या आपको पता है कि RTGS क्या होता है ? RTGS कैसे काम करता है, RTGS full form in hindi ? अगर नहीं पता तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको इसके बारे में कंप्लीट जानकारी देने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

RTGS क्या होता है ? What is RTGS in Hindi


RTGS क्या होता है ? What is RTGS in Hindi

RTGS का पुरा नाम " Real Time Gross Settlement " होता हैं। आरटीजीएस एक फास्ट और सिक्योर ऑनलाइन पेमेंट करने का मेथड है। जिसके जरिए हम एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें हम रियल टाइम में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। मतलब अगर हम किसी बंदे को आरटीजीएस के थ्रू ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं। तब पैसे तुरंत ही उसके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाते हैं। इसका ज्यादातर उपयोग ज्यादा अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। 

आरटीजीएस में आप दो लाख से लेकर के ज्यादा से ज्यादा कितने भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसकी कोई लिमिट नहीं है। लेकिन इसमें आप दो लाख रूपए से कम मतलब 10 हजार या एक लाख रुपए पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे। क्योंकि इससे पैसे ट्रांसफर करने की मिनिमम लिमिट ₹200000 रुपये हैं। 

RTGS की शुरुआत सबसे पहले 26 मार्च 2004 में हुई थी। उस समय आरटीजीएस के साथ 4 बैंकों ने ही पेमेंट करने की सुविधा उपलब्ध कराई थी। लेकिन अभी के समय में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए 237 बैंकों में यह सुविधा उपलब्ध हैं। इस मेथड के द्वारा रोजाना करोड़ो रूपए का लेनदेन होता है। रियल टाइम ग्रॉस सेटेलमेंट यानी कि RTGS RBI (Reserve Bank of India) के थ्रू मेंटेन की जाती है।


RTGS से पैसे ट्रांसफर कब कब कर सकते है ? 

पहले आरटीजीएस से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए एक समय निर्धारित किया गया था। उसी समय आप ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते थे। लेकिन 14 दिसंबर 2020 से यह सुविधा 24 घंटे हो गई। यानी की अभी हम कभी भी आरटीजीएस के थ्रू ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। 


RTGS से पैसे ट्रांसफर करने पर कितना चार्ज लगता है ? 

वैसे देखा जाए तो आप ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के थ्रू आरटीजीएस से पैसे ट्रांसफर करते हैं। तब आपको किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होता हैं। लेकिन अगर आप ऑफलाइन बैंक में जाकर के आरटीजीएस के थ्रू पैसे ट्रांसफर करते हैं। तब आपको चार्ज देना पड़ता है। 2 लाख से 5 लाख रुपयों का ऑफलाइन ट्रांजैक्शन करने पर ₹25 से ₹30 देने होते हैं। 500000 से अधिक का ट्रांजैक्शन करने पर ₹50 का चार्ज देना होता है। लेकिन ध्यान रहे ऑफलाइन ट्रांजैक्शन करने के लिए यह चार्ज भी बदलते रहते हैं। 


RTGS से पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट क्या है ? 

आरटीजीएस से ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए आप 2 लाख रुपए से ज्यादा का अमाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं। 2 लाख रुपए से ज्यादा कितने भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसकी कोई भी लिमिट नहीं रखी गई है। लेकिन यह उस बैंक पर डिपेंड करता है। जिस बैंक में आपने अकाउंट खुलवा रखा है। वह अकाउंट किस टाइप का है। उस अकाउंट में कितने रुपयों का ट्रांजैक्शन करने की लिमिट रखी गई है। उसी के अकॉर्डिंग आप आरटीजीएस के थ्रू पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। वैसे देखा जाए तो आरटीजीएस में ऐसी कोई लिमिट नहीं रखी गई है। 

ध्यान रहे आप ₹200000 से कम का अमाउंट ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे। क्योंकि इसमें minimum अमाउंट ₹200000 रखा गया है। 


RTGS से पैसे ट्रांसफर कैसे करें ? 

आरटीजीएस के थ्रू पैसे ट्रांसफर करने के 2 तरीके हैं। जैसे : -

1. Online - आरटीजीएस के थ्रू ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2. Offline - आरटीजीएस के थ्रू ऑफलाइन पेमेंट करने के लिए आपने जिस भी बैंक में अकाउंट खुलवा रखा है। उसमें जाकर के आरटीजीएस के थ्रू पेमेंट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़े...

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी RTGS क्या होता है ? What is RTGS in Hindi जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। ताकि उनको भी आरटीजीएस क्या होता है और कैसे काम करता है ? इसके बारे में पता चल सके।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ