PhonePe BHIM UPI PIN कैसे पता करे ? पिन रिसेट कैसे करें ?

नमस्कार दोस्तों, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हम अपने PhonePe एकाउंट के Bhim UPI PIN कैसे पता करे ? क्योंकि जब हम अपने किसी अकाउंट को ज्यादा समय तक यूज़ नहीं करते हैं तो हम उसके पासवर्ड व उसके कोड भूल जाते हैं। ठीक ऐसा ही हमारे PhonePe एकाउंट के साथ होता है।

जब हम काफी टाइम तक अपने phonepe एकाउंट को इस्तेमाल नही करते है तो हम उसकी BHIM UPI PIN भूल जाते हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में हम UPI PIN Reset करने के बारे में सोचते हैं।

Phonepe bhim upi pin reset kaise kare

तो अगर आप भी अपने phonepe अकाउंट के upi पिन भूल गए हैं और इसी लिए आप pin reset करना चाहते है ? तो यह लेख आपके लिए ही है। यहां हम आपको यही बताने वाले हैं की अगर हम अपने phonepe अकाउंट के upi pin भूल जाए, तो दुबारा कैसे पता करते हैं ? या bhim upi pin reset कैसे करते हैं ?

फ़्रेंड्स इस टॉपिक पर हमने एक वीडियो भी बनाया है, अगर आप इस जानकारी को वीडियो में देखना चाहे तो वो आपको इस लेख के अंत मे मिलेगा, तो आप वो वीडियो देख कर भी इस जानकारी को अच्छे से समझ सकते है।

PhonePe BHIM UPI PIN कैसे पता करें ? How to Reset Bhim UPI PIN ? Recover UPI PIN


दोस्तों यहां पर हम आपको phonepe bhim upi pin rest करने के बारे में बताने वाले हैं, अगर आप अपने पुराने पिन भूल चुके हैं ? तो आप अपने एकाउंट के लिए एक नया पिन सेट कर सकते है, और उसके बाद जब भी आपको कोई ट्रांसेक्शन करनी हो ? या जब आपको फोनेपे में PIN डालने की जरूरत पड़े ? तब आप इस नए वाले पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं।

1. सबसे पहले अपने मोबाइल में PhonePe एप्लीकेशन ओपन करें।

2. उसके बाद नीचे My Money ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. उसके बाद Payments Methods में Bank Accounts पर क्लिक करे।

4. उसके बाद आपके सामने ऐसा पेज ओपन हो जाएगा।


5. यहां पर REST BHIM UPI PIN पर क्लिक करें।

6. उसके बाद अगले पेज में आपको अपने Debit Card/ATM Card की डिटेल डालनी पड़ेगी। आपका जो बैंक अकाउंट PhonePe में लिंक है ? उसके ATM Card के लास्ट के छह डिजिट, उसकी Expire Date, CVV कोड डालना है।

7. उसके बाद आपके बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। वह आपको अगले पेज में डालना है, ओटीपी डालने के बाद आपको एक नया UPI PIN रिसेट करने का ऑप्शन मिल जाएगा। आपको दो बार अपना नया UPI PIN डालना है। बस इसके बाद आपके PhonePe एकाउंट का BHIM UPI PIN Reset हो जाएगा। इसके बाद जब भी आपको कोई भी ट्रांजेक्शन करना हो ? तब आपको यह नया वाला पिन यूज करना है।

इस जानकारी को वीडियो में देखने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करे।👇👇👇


UPI पिन पता करने से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैं अपना UPI पिन कैसे पता करूं ?

आप अपने upi ऐप में मौजूद RESET BHIM UPI PIN ऑप्शन की मदद से अपने यूपीआई पिन पता कर सकते है।

मेरा UPI PIN क्या है कैसे पता चलेगा ?

जब हम किसी UPI ऐप पर नया अकाउंट बनाते हैं और अपने बैंक अकाउंट को उसमें लिंक करते हैं तब हमें UPI PIN सेट करने का ऑप्शन मिलता है। उस समय हम जो UPI पिन लगाते हैं वही हमारा यूपीआई पिन होता है। अगर आप अपना पिन भूल गए हैं तो यहां बताए गए तरीके से उसको दोबारा से रिसेट कर सकते हैं।

अगर हम अपना यूपीआई पिन भूल जाए तो क्या होगा ?

अगर आप अपना यूपीआई पिन भूल जाते है तो आप upi से कोई भी पेमेंट नहीं कर पाएंगे। अगर आप upi पेमेंट करना चाहते है तो पहले आपको अपने UPI PIN reset करने होंगे।

Phonepe का यूपीआई पिन कैसे रिसेट करे ?

Phonepe का UPI PIN reset करने का पूरा प्रोसेस इस लेख में बताया गया है। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से अपने pin reset कर सकते है।

ये भी पढ़े...

तो इस प्रकार से आप अपने PhonePe अकाउंट का BHIM UPI PIN पता कर सकते हैं, या Reset कर सकते हैं। तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो ? तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ