What are the defference among Masjid, Dargah and Makbara in Hindi:- हमारी इतिहास की किताबों में अक्सर कुछ शब्दों का जिक्र बार-बार होता है जैसे की मस्जिद, दरगाह, मकबरा तथा इनके अलावा और भी ऐसे कई शब्द है जिनका जिक्र हमारी किताबों में बार-बार किया गया है। लेकिन बहुत सारे स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्हें इन शब्दों का मतलब ही नहीं पता होता है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको आसान शब्दों में मस्जिद क्या होती है ? दरगाह क्या होती है ? मकबरा क्या होता है ? तथा इनमें क्या फर्क होता है ? इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
अगर आप एक स्टूडेंट नहीं है बल्कि एक आम नागरिक है तब भी आपको इन शब्दों का मतलब पता होना जरूरी है। क्योंकि यह कुछ ऐसे शब्द है जो कि मुस्लिम समाज से संबंध रखते हैं और बार-बार इन शब्दों का जिक्र हमारी आम जिंदगी में भी होता रहता है। आपको बता दें कि यह तीनों ही शब्द या यह जगह है मुस्लिम समाज में काफी पवित्र मानी जाती है इसलिए हजारों लाखों मुस्लिम लोग इन पवित्र स्थलों पर जाते रहते हैं।
मस्जिद, दरगाह और मकबरा में क्या अंतर होता है ?
मस्जिद, दरगाह और मकबरा के बीच का अंतर समझना बहुत ही आसान है। नीचे हम आपको इन तीनों शब्दों के बारे में आसान शब्दों में जानकारी दे रहे हैं। जब आप इन स्थानों के बारे में जान जाएंगे तो इनके बीच का अंतर भी आप काफी आसानी से समझ सकते हैं। तो चलिए हम बारी बारी से इन तीनों स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
मस्जिद क्या होती है ?
मस्जिद एक इबादतगाह है जहां पर मस्लिम धर्म के लोग ईश्वर की इबादत करते है। अगर आप मुस्लिम धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म से है तो आप मस्जिद को मंदिर के समान समझ सकते हैं।जिस प्रकार से मंदिर को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है तथा मंदिर में हिंदू धर्म के लोगों के द्वारा ईश्वर/भगवान की पूजा की जाती है ठीक वैसे ही मस्जिद भी मुस्लिम धर्म में एक पवित्र स्थल होता है जहां पर ईश्वर की इबादत की जाती है।
दरगाह क्या होती है ?
ऐतिहासिक काल में जब किसी पवित्र सूफी संत की मृत्यु हो जाती थी तो उसको दफनाने के बाद उसकी कब्र पर एक ऐतिहासिक इमारत बना दी जाती थी, इसी इमारत को दरगाह के नाम से जाना जाता है। दरगाह में मुस्लिम धर्म के सूफी संत को दफनाया गया तथा उनकी कब्र होती है इसलिए मुस्लिम समाज में इस स्थान को काफी पवित्र माना जाता है। लाखों मुस्लिम भाई बहन इस स्थल पर आते रहते हैं। आपको बता दें कि दरगाह को पीर मजार भी कहा जाता है। हमारे देश में हाजी अली दरगाह मुंबई तथा अजमेर शरीफ दरगाह काफी फेमस दरगाह है।
मकबरा क्या होता है ?
पुराने समय में जब किसी मुस्लिम राजा, बादशाह या सुल्तान की मृत्यु हो जाती थी तो जिस स्थान पर उनको दफनाया जाता था वहां पर उनकी कब्र बना कर उस पर एक इमारत बना दी जाती थी, इसी को मकबरा कहा जाता है। जैसे कि हिमायू का मकबरा, अकबर का मकबरा।
दोस्तों इस लेख में हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है कि आपको मस्जिद, दरगाह और मकबरा में क्या फर्क होता है ? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी मिल जाए। लेकिन फिर भी अगर आपको जानकारी समझने में किसी भी प्रकार की समस्या आई हो तो आप हमें नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
हम आपको बताना चाहेंगे कि ऊपर बताई गई जानकारी इंटरनेट पर आधारित सूचनाओं से प्रेरणा लेकर बताई गई है। इसलिए अगर आपको इस जानकारी में किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि लगती है तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं हम संबंधित जानकारी में संशोधन कर देंगे।
0 टिप्पणियाँ