महापौर कौन होता है ? Who is Mayor in Hindi

Who is Mayor Full Information in Hindi : - कम जनसंख्या वाले शहरों में नगर काउंसिल होता है जिनमें पार्षदों की सहमति से ही प्रधान बनाया जाता है। लेकिन जिन शहरों में 5 लाख से ज्यादा जनसंख्या होती हैं। वहां पर नगर निगम की स्थापना की जाती है। नगर निगम में प्रधान वाले पद पर महापौर बैठता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महापौर कौन होता है ? महापौर का क्या काम होता है ? महापौर का चुनाव कैसे किया जाता है ? महापौर बनने की योग्यता क्या है ? महापौर कैसे बने ? महापौर का वेतन कितना होता है ? अगर नहीं जानते तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको इसी टॉपिक के बारे में जानकारी देने वाले हैं तो कृपया करके इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़िएगा। 

महापौर कौन होता है ? Who is Mayor in Hindi

महापौर को इंग्लिश में मेयर (Mayor) कहां जाता है। जो किसी शहर या महानगर का पहला नागरिक होता है। इसके नेतृत्व मे शहर के विकास कार्य करवाए जाते हैं। शहर में साफ सफाई, पीने का पानी उपलब्ध करवाना, सार्वजनिक शौचालय बनवाना और शहर के विकास कार्यों को बढ़ाने के लिए जितने भी काम करवाए जाते हैं वह सभी एक महापौर के अंडर आते हैं। 

शहर में हर 5 साल बाद जनता द्वारा पार्षदों का चुनाव किया जाता है। और इन सभी पार्षदों की समिति के बाद ही एक पार्षद को महापौर के पद पर नियुक्त किया जाता है। इनका कार्यकाल भी राज्य के अनुसार ही होता हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब और हरियाणा में मेयर का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। लेकिन वहीं हिमाचल प्रदेश में मेयर का कार्यकाल ढाई वर्ष का होता है। किसी किसी राज्य में 1 साल का भी कार्यकाल हो सकता हैं। 

महापौर का काम क्या होता है ? 

महापौर को शहर के विकास के लिए साल के 2 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। जो महापौर अपने वार्ड को छोड़कर शहर में कहीं पर भी खर्च कर सकता हैं। महापौर के कार्य निम्नलिखित होते है।

> अपने वार्डों की स्वच्छता की व्यवस्था करना। 
> शहरों में पीने के पानी की और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना।
> भवन बनाने और उठाने की अनुमति देना।
> आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करना।
> एंबुलेंस सेवा को सुचारू रूप से चलाने और घरों के ऊपर नंबर डलवाने की सुविधा देना।
> शहरों में टूटी-फूटी सड़कों का निर्माण करवाना।
> शहरों में बस और गाड़ियों को खड़ी कराने के लिए व्यवस्था कराना।
> नालियों की साफ सफाई करने से संबंधित काम।
> शहरों में सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध करवाना। 

महापौर बनने के लिए योग्यता क्या है ? 

> महापौर बनने के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। 
> महापौर बनने वाला व्यक्ति दसवीं पास होना चाहिए। 
> शहर में जनता द्वारा चुना गया पार्षद ही नगर निगम मैं महापौर के पद के लिए चुना जाता है। 

महापौर का चुनाव कैसे किया जाता है ? 

महापौर के लिए प्रत्येक 5 वर्ष में नगर निगम का चुनाव आयोजित करवाया जाता है। जिसमें जनता द्वारा कई पार्षद चुने जाते हैं इन्हीं सभी पार्षदों की सहमति से एक पार्षद को मेयर पद के लिए चुना जाता है। नगर निगम के लिए चुना गया मेयर या महापौर का कम से कम कार्यकाल 5 वर्ष का होता हैं।

महापौर का कार्यकाल राज्य के अनुसार अलग अलग होता हैं। कहीं कहीं पर 5 साल, 1 साल और ढाई साल का भी हो सकता हैं। जैसे पंजाब और हरियाणा में महापौर का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। वहीं हिमाचल प्रदेश में महापौर का कार्यकाल 1 साल का होता है। 

महापौर की सैलरी कितनी होती है ? 

अगर बात की जाए महापौर की सैलरी की तब तो यह भारत के अलग-अलग राज्यों पर डिपेंड करती है। क्योंकि राज्य के अनुसार ही महापौर को नियुक्त किया जाता है। लेकिन महापौर की सैलेरी का एवरेज लगभग महीने के 10 हजार से 30 हजार रुपए हो सकती हैं।


महापौर से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

मेयर (Mayor) को हिंदी में क्या कहते है ?

Mayor को हिंदी में महापौर कहा जाता है।

महापौर (Mayor) बनने के लिए उम्र क्या होनी चाहिए ?

महापौर या मेयर बनने के लिए कंडीडेट की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।

महापौर का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?

महापौर का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है किंतु देश कुछ राज्यों में ये काम भी होता है।

महापौर बनने के लिए क्या करना पड़ता है ?

जब भी किसी नगरपालिका के चुनाव होते है तो उसमे कई पार्षद चुनाव लड़ते हैं जिन्हे नगर के आम लोग वोट करते है। जो पार्षद चुनाव जीत जाते हैं उनमें से ही किसी एक को महापौर के रूप में चुना जाता है।

मेयर और पार्षद में से बड़ा कौन होता है ?

मेयर और पार्षद में से मेयर यानी कि महापौर बड़ा होता है क्योंकि एक शहर में अलग-अलग एरिया के कई पार्षद होते हैं किंतु उनका मुखिया सिर्फ एक व्यक्ति होता है जिसे मेयर या महापौर कहा जाता है।

ये भी पढ़े...
 
तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर दी गई जानकारी mayor kon hota hai ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ