Factory Company और Industry क्या होती है ? इनमे क्या अंतर है ?

What is Difference Among Factory, Company and Industry in Hindi:- हमें अपने दैनिक जीवन में कुछ शब्द बहुत बार सुनने को मिलते हैं। लेकिन उन सभी शब्दों का अर्थ हमें मालूम हो यह जरूरी नहीं होता है। ऐसे ही कुछ शब्दों के बारे में आज इस लेख में हम चर्चा करेंगे जो हमें अक्सर सुनने को मिलते हैं। यह शब्द है Factory, Company और Industry

तो आज के इस लेख में हम यही जानेंगे की फैक्ट्री क्या होती है ? कंपनी क्या होती है ? इंडस्ट्री क्या होती है ? और इन तीनों में क्या अंतर होता है ? बहुत से लोगों को लगता है कि फैक्ट्री कंपनी और इंडस्ट्री तीनों एक ही चीज होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। यह तीनों अलग-अलग होती है, इन तीनों का मतलब भी अलग अलग होता है। चलिए हम बारी बारी से इन शब्दों का अर्थ जानते हैं।

Factory Company और Industry क्या होती है ? इनमे क्या अंतर है ?


फैक्ट्री क्या होती है ? What is Factory in Hindi ?

फैक्ट्री को मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी कहा जाता है। फैक्ट्री एक ऐसी बिल्डिंग या ऐसा स्थान होता है जहां पर गुड्स का निर्माण किया जाता है। अगर हम आसान शब्दों में समझें तो फैक्ट्री एक ऐसा स्थान होता है जहां पर workers के द्वारा बड़ी बड़ी मशीनों से वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। एक छोटी सी सुई से लेकर एरोप्लेन और ट्रैन तक का निर्माण फैक्ट्री में ही किया जाता है।

तो इससे आप यह समझ सकते हैं कि हम बाजार से जितने भी सामान और वस्तुएं खरीदते हैं उन सभी का निर्माण वर्कर्स के द्वारा फैक्ट्रियों में बड़ी-बड़ी मशीनों के जरिए ही किया जाता है।


कंपनी क्या होती है ? What is A Company in Hindi

कंपनी एक ऐसी संस्था होती है जो कि अपने नाम से प्रोडक्ट्स ओर सर्विसेज को बेचती है। जैसे कि पेप्सी और कोका कोला कंपनियां है, जोकि अपने प्रोडक्ट का निर्माण अपनी फैक्ट्रियों में करके उन प्रोडक्ट्स पर अपना नाम लिख कर मार्केट में उस सामान को बेचती है। एक कंपनी में बहुत सारी फैक्ट्रियां हो सकती है। जैसे कि हिंदुस्तान युनिलीवर एक बहुत बड़ी कंपनी है जो कि बहुत प्रकार के प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है और बाजार में बेचती हैं। तो हिंदुस्तान युनिलीवर एक कंपनी हो गई जोकि अपनी अलग-अलग फैक्ट्री में अपने अलग-अलग प्रकार के सामान का निर्माण करती है उसके बाद उन सामानों पर अपनी कंपनी का नाम लिखकर वह सामान बाजार में बेचती है।

कंपनियां कई प्रकार की हो सकती हैं। कुछ कंपनियों को सरकार खुद चलाती है, कुछ कंपनियों को कुछ लोगों का एक समूह चलाता है और कुछ कंपनियों का मालिक सिर्फ एक इंसान है या एक परिवार होता है।


इंडस्ट्री क्या होती है ? What is Industry in Hindi ? 

इंडस्ट्री कंपनियों के पूरे सेक्टर को कहा जाता है। जिसमें बहुत सारी कंपनियां आती है। जैसे कि फुटवियर इंडस्ट्री हो गयी। अभी इस इंडस्ट्री में वह सभी कंपनियां आती हैं जोकि फुटवियर बनाने और बेचने का कार्य करती हैं जैसे कि Bata, Relaxo, Adidas, Reebok आदि।


फैक्ट्री कंपनी और इंडस्ट्री में क्या अंतर होता है ?

इन तीनों शब्दों का मतलब क्या होता है ? इसके बारे में हम आपको ऊपर बता चुके हैं। लेकिन अगर हम संक्षिप्त में इन तीनों के बीच का अंतर जाने तो फैक्ट्री एक ऐसी जगह होती है जहां पर मजदूरों द्वारा मशीनों की सहायता से हर प्रकार के प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाता है। कंपनी एक ऐसी संस्था होती है जो की फैक्ट्री में निर्मित सामान पर अपना नाम और लोगो लगाकर वह सामान देशभर में बेचती है। और इंडस्ट्री ऐसी कंपनियों के समूह को कहा जाता है जो कि एक ही सेक्टर में आती है। जैसे कि फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री है। फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में वो सभी कंपनियां आ जाती है जो कि दवाइयों का निर्माण करती है। अब दवाइयों का निर्माण तो ऐसी बहुत सारी कंपनियां करती है, लेकिन वह सभी फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में आती है। इंडस्ट्री का खुद का कोई वजूद नहीं होता है, बस कंपनियों के समूह को ही इंडस्ट्री कहा जाता है।

ये भी पढ़े...

तो हमें उम्मीद है कि आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा कि Factory Company aur Industry me kya antar hota hai ? अगर आपको जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आपके दिमाग में ऐसा ही कोई शब्द हो जिसका अर्थ आपको मालूम नहीं है लेकिन आप जानना चाहते हैं ? तो आप हमे नीचे कमेंट करके बता सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ