उपयोग और प्रयोग में क्या अंतर होता है ?

What is the difference between upyog and prayog in hindi:- उपयोग और प्रयोग दो ऐसे शब्द है जो कि हमें रोज सुनने को मिलते हैं, हम अपनी आम जिंदगी में इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल करते ही रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उपयोग और प्रयोग इन दोनों शब्दों में अंतर होता है।

बहुत सारे लोगों को ऐसा लगता है कि यह दोनों शब्द एक ही है, लेकिन ऐसा नहीं है। इन दोनों में भी अंतर है तथा इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल अलग-अलग सिचुएशन के हिसाब से किया जाता है। तो इसलिए चलिए जानते हैं कि आखिर उपयोग और प्रयोग में क्या फर्क होता है तथा इनका इस्तेमाल कब और कहां पर करना चाहिए।

उपयोग और प्रयोग में क्या अंतर होता है


उपयोग और प्रयोग में क्या अंतर होता है ?

अगर हम आसान शब्दों में समझे तो जब भी किसी कार्य को पहली बार किया जाता है या जब कोई ऐसा काम किया जाता है जिसका परिणाम हमें पूर्ण रूप से पता ना हो, तो ऐसे काम के लिए प्रयोग शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे की अगर इसको हम उदाहरण से समझे तो ऐसे समझ सकते है की चाय बनाने के लिए पानी, दूध और चीनी का उपयोग किया जाता है लेकिन बहुत से लोग इसमें तरह-तरह की चीजें मिलाकर प्रयोग करते रहते हैं।

इसके अलावा प्रयोग शब्द का इस्तेमाल ऐसी चीजों के लिए भी किया जाता है जिनको हम भौतिक रूप से छू नहीं सकते हैं जैसे कि शब्दों का प्रयोग, भाषा का प्रयोग, भावनाओं का प्रयोग आदि।

इसके अलावा जब हम कोई ऐसा कार्य करते हैं जो कि पहले भी बहुत बार किया जा चुका है और जिसका परिणाम हमें पहले से पता हो, ऐसे कार्य के लिए उपयोग शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि 

चाय बनाने के लिए पानी, दूध और चाय का उपयोग किया जाता है।

मोबाइल का उपयोग करके हम किसी को भी कॉल कर सकते हैं।

इसके अलावा उपयोग शब्द का इस्तेमाल ऐसी चीजों के लिए भी किया जाता है जिनको हम भौतिक रूप से छू सकते हैं।


FAQ

प्रयोग शब्द का मतलब क्या होता है ?

प्रयोग को अंग्रेजी में Experiment या परीक्षण कहा जाता है।

उपयोग शब्द का क्या मतलब होता है ?

उपयोग को अंग्रेजी में Use या इस्तेमाल करना कहते हैं।

प्रयोग शब्द का इस्तेमाल कहां करना चाहिए ?

जब भी हम कोई कार्य पहली बार कर रहे हो या जिसका परिणाम हमें पता ना हो वहां पर प्रयोग शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए।

उपयोग शब्द का इस्तेमाल कहां करना चाहिए ?

जो कार्य पहले भी बहुत बार किया जा चुका हो या जिसका परिणाम हमें अच्छे से पता हो ऐसे कार्य में प्रयोग शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

तो दोस्तों अभी आप अच्छे से समझ गए होंगे कि प्रयोग और उपयोग में क्या फर्क होता है ? अगर आप ऐसे ही किसी अन्य शब्द के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ