वन और जंगल में क्या अंतर होता है ?

What is the difference between forest and jungle full information in hindi:- हममें से ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि वन और जंगल एक ही चीज होती है इन दोनों में कोई भी अंतर नहीं होता है। लेकिन ऐसा नहीं है वन और जंगल एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द जरूर है लेकिन फिर भी इनमें कुछ अंतर है जिसके बारे में इस लेख में हम आपको बताएंगे। van aur jungle me kya antar hai ?

वन और जंगल में क्या अंतर होता है ?


वन और जंगल में क्या अंतर होता है ?

वैसे तो वन और जंगल दोनों ही एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द है तथा इनमें ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन फिर भी ऐसे बहुत सारे प्वाइंट्स है जहां पर वन और जंगल में अंतर देखा जा सकता है। जैसे की वन और जंगल को उनके क्षेत्रफल, उन में पाए जाने वाले पेड़ पौधों, तथा जीव जंतु और जानवरों के आधार पर अलग अलग किया जा सकता है। चलिए हम आपको नीचे कुछ पॉइंट्स के माध्यम इनके बीच का अंतर बताते हैं।

> वन और जंगल में सबसे बड़ा अंतर तो इनकी साइज को लेकर ही होता है। वन जंगल की तुलना में कम क्षेत्र में फैले हुए होते हैं वही जंगल का क्षेत्रफल काफी बड़ा होता है।

> वनों में कुछ सीमित किस्म के पेड़ पौधे और जड़ी बूटियों ही पाई जाती है वही जंगलों में हजारों-लाखों प्रकार के पेड़ पौधे और जड़ी बूटियां पाई जाती है।

> वन और जंगल में एक सबसे बड़ा अंतर यह भी है कि वनों में जो वन्यजीव पाए जाते हैं वह किसी भी मानव जाति को नुकसान नही पहुंचाते हैं किंतु जंगलों में हर एक प्रकार के जीव जंतु तथा जंगली जानवर रहते हैं जोकि मानव जाति को नुकसान पहुंचा सकते है।

> वन में मानव सुविधाओं के अनुसार जितने साधन चाहिए होते है उन सभी साधनों की उपलब्धता रहती है किंतु जंगलों में ऐसा कुछ नहीं होता हैं। एक आम इंसान के लिए जंगल में गुजारा करना काफी मुश्किल होता है, जंगलों में हर समय खतरा रहता है।

> वन को सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है कोई भी आम आदमी वन में घूमने के लिए जा सकता है। किंतु जंगल को असुरक्षित माना जाता है, इसमें किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं होती है। जंगल में वहां के जीव जंतु और जानवरों का राज होता है इसलिए किसी भी आम इंसान का जंगल में सरवाइव करना बहुत मुश्किल होता है।

> वन को इंग्लिश में Forest कहते हैं तथा जंगल को इंग्लिश में Jungle ही कहा जाता है। आपको बता दें कि जंगल शब्द का प्रयोग ज्यादातर नेगेटिव भाव को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है वही वन को पॉजिटिव भाव के साथ प्रयुक्त किया जाता है।


वन और जंगल से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

वन किसे कहते हैं ?

वन ऐसे क्षेत्र को कहा जाता है जिसमे बहुत प्रकार के पेड़ पौधे, जीव जंतु, और जानवर रहते हो साथ ही उसमें इंसानों को किसी जानवर से खतरा ना हो।

जंगल किसे कहते हैं ?

जंगल ऐसे क्षेत्र को कहा जाता है जिसमे बहुत बड़े एरिया में हजारों लाखों प्रकार के पेड़ पौधे, जीव जंतु, और जंगली जानवर रहते हो और जहां इंसानों को जंगली जानवरों से खतरा हो।

विश्व में सबसे ज्यादा वन कहां पाए जाते हैं ?

रूस में सबसे ज्यादा वन पाए जाते है।

आदिवासी लोग कहां रहते है ?

आदिवासी लोग जंगल में रहते है।

भारत में सबसे अधिक वन वाला राज्य कौनसा है ?

भारत में मध्य प्रदेश राज्य में सबसे अधिक वन पाए जाते है।

दोस्तों अभी आप जान गए होंगे कि वन और जंगल में क्या अंतर होता है ? अगर आप ऐसे ही किसी अन्य टॉपिक पर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ