CJI का मतलब क्या होता है ? CJI कौन होता है ?

What is Meaning of CJI Full Information in Hindi:- अगर आप न्यूज़ पढ़ते हैं या न्यूज़ चैनल देखते हैं तो आजकल आपने CJI शब्द को बहुत बार सुना होगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि CJI का मतलब क्या होता है ? CJI कौन होता है ? CJI का चयन कैसे किया जाता है ? CJI को कैसे हटाया जाता है ? तो आप बिल्कुल सही स्थान पर आए हैं। क्योंकि इस लेख में आपको CJI के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में मिलने वाली है।

CJI का मतलब क्या होता है ? CJI कौन होता है ?


CJI का मतलब क्या होता है ? CJI कौन होता है ?

CJI की फुल फॉर्म Chief Justice of India होती है। CJI का अर्थ हिंदी में भारतीय मुख्य न्यायाधीश होता है। हमारे देश की सुप्रीम कोर्ट जिसको उच्चतम न्यायालय भी कहा जाता है। इस न्यायालय में जो मुख्य न्यायाधीश होता है यानी कि जो मुख्य जज होता है उसको CJI यानी कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया कहा जाता है। CGI को न्यायमूर्ति भी कहा जाता है क्योंकि वह हमारे देश के सबसे बड़े न्यायालय का जज होता है।


CJI कौन बन सकता है ?

CJI बनने के लिए निम्न योग्यताएं होनी चाहिए।

> व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए।

> व्यक्ति को कम से कम 5 साल देश के किसी भी उच्च न्यायालय में जज के रूप में कार्य किया हुआ होना चाहिए या फिर दो या दो से अधिक कोर्ट का जज होना चाहिए।

> व्यक्ति को कम से कम 10 साल किसी हाई कोर्ट में वकील होना चाहिए या ऐसे ही दो कोर्स में वकील के रूप में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

> व्यक्ति राष्ट्रपति की राय में एक प्रतिष्ठित जज होना चाहिए।


CJI का चयन कैसे किया जाता है ? 

अगर आप सोच रहे हैं कि CJI की नियुक्ति कौन करता है ? तो चलिए हम आपको इसके बारे में भी जानकारी दे देते हैं। CJI साथ साथ सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों की नियुक्ति राष्ट्रपति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 के पार्ट 2 के तहत करता है, जिसमें लिखा गया है कि CJI की नियुक्ति राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट के जजों के साथ विचार-विमर्श करके करता है। आपको बता दें कि CJI का कार्यकाल 65 वर्ष तक होता है 65 वर्ष की उम्र के बाद उन्हें रिटायर होना पड़ता है।


CJI की नियुक्ति कैसे होती है ?

सबसे पहले CJI पद के लिए काबिल कुछ सबसे प्रमुख व्यक्तियों के नामों की लिस्ट बनाई जाती है। उसके बाद राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 5 सबसे सीनियर जजों तथा गवर्नर के साथ उन नामों की समीक्षा करते है और इंटेलिजेंस ब्यूरो के द्वारा उन लोगों की जांच पड़ताल करवाई जाती है। जांच पड़ताल खत्म होने के बाद सभी सदस्यों के द्वारा जिस भी व्यक्ति को बहुमत के द्वारा सिलेक्ट किया जाता है उसी को CJI के रूप में नियुक्त किया जाता है। आपको बता दें कि नियुक्ति के प्रोसेस में सीनियरिटी को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए ज्यादातर केस में देखा गया है कि सीनियर जज को CJI के रूप में सिलेक्ट किया जाता है।


CJI को पद से कैसे हटाया जाता है ?

अगर कभी भी CJI को पद से हटाना हो तो इसके लिए भी संविधान में कुछ निर्देश दिए गए हैं। जिनमें साफ बताया गया है कि CJI को उसके पद से नहीं हटाया जा सकता है। अगर उसको पद से हटाना हो तो इसके लिए भारतीय संसद के सभी मेंबर को दो-तिहाई बहुमत से CJI के खिलाप दुर्व्यवहार और अक्षमता को साबित करना पड़ता है। उसके बाद राष्ट्रपति की सहमति के साथ CJI को हटाया जाता है।


CJI से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

CJI की फुल फॉर्म क्या होती है?

CJI की फुल फॉर्म Chief Justice of India होती है। 

CJI का अर्थ हिंदी में क्या होता है ?

CJI का अर्थ हिंदी में भारतीय मुख्य न्यायाधीश होता है। 

CJI किसे कहते है ?

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को CJI कहा जाता है।

भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश CJI कौन है ?

भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश श्री धनञ्जय यशवंत चंद्रचूड़ हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल कितना होता है ?

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल फिक्स नहीं होता है। CJI मुख्य न्यायाधीश के रूप में तब तक कार्यरत रह सकता है जब तक उसकी उम्र 65 वर्ष नही हो जाती है।

तो दोस्तों आज आपको CJI के बारे में काफी जानकारी मिल चुकी है। अगर आपको CJI कौन होता है ? CJI का मतलब क्या होता है ? इसके बारे में अभी भी कोई सवाल पूछना हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो आपसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ