फेसबुक पर लिंक हिस्ट्री कैसे चेक करते हैं ?

How to check facebook link history:- फेसबुक सेटिंग्स में जाने पर अभी हमें एक नया ऑप्शन दिखाई देता है जिसका नाम Link History है। आज के लेख में हम यही जानेंगे कि फेसबुक में Link History क्या है ? इसका क्या उपयोग है ? तथा फेसबुक से विजिट किए गए लिंक की हिस्ट्री कैसे देख सकते हैं ?

फेसबुक पर लिंक हिस्ट्री कैसे चेक करते हैं ?

फेसबुक में Link History क्या है ?

फेसबुक में यह एक नया ऑप्शन आया है जिसकी मदद से हम फेसबुक पर हमारे द्वारा विजिट किए गए लिंक की हिस्ट्री देख सकते हैं। आपको भी पता है कि फेसबुक पर तरह-तरह की वेबसाइट और ऐप के लिंक एड आते रहते हैं, इसके अलावा कई तरह की पोस्ट और वीडियो भी आते रहते हैं जिन पर हम क्लिक करते रहते है। तो इस ऑप्शन की मदद से आप देख सकते हैं कि आज तक हमने फेसबुक के माध्यम से कौन-कौनसी वेबसाइट या एप्स पर विजिट किया हैं। 

यह फीचर ऐसी स्थिति में काफी काम आ सकता है जब आप कुछ दिन पहले फेसबुक से विजिट की गई वेबसाइट की तलाश कर रहे हो। आप इस ऑप्शन पर जाकर देख सकते हैं कि आप कुछ दिन पहले कौनसी वेबसाइट पर गए थे।


फेसबुक पर लिंक हिस्ट्री कैसे चेक करते हैं ?

> इसके लिए आपको सबसे पहले फेसबुक एप्लीकेशन ओपन करनी है और मेनू बटन पर क्लिक करके सेटिंग्स में जाना है।

> सेटिंग्स में आपको कई ऑप्शन मिलेंगे जिनमें एक ऑप्शन Link History का भी होगा, आप इस पर क्लिक कर दे।

> फिर ऐसा पेज ओपन होगा।

> यहां आपको Allow Link History ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आप फेसबुक पर जब भी किसी लिंक पर क्लिक करके किसी वेबसाइट या ऐप पर जाएंगे तो उसकी हिस्ट्री यहां पर सेव होती रहेगी और इसके बाद जब भी आप यहां आकर चेक करेंगे तो आपको इस प्रकार से लिंक हिस्ट्री दिखाई देगी।


FAQ

फेसबुक लिंक हिस्ट्री में कौनसी हिस्ट्री होती है ?

फेसबुक लिंक हिस्ट्री में फेसबुक ऐप से हम जितने भी लिंक पर क्लिक करते हैं उनकी हिस्ट्री इसमें सेव होती है।

फेसबुक लिंक हिस्ट्री का क्या उपयोग है ?

इस ऑप्शन का उपयोग करके आप फेसबुक से विजिट की गई सभी वेबसाइट और एप्स की हिस्ट्री देख सकते हैं।

तो इस प्रकार से आप फेसबुक से विजिट किए गए लिंक की हिस्ट्री देख सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी फेसबुक लिंक हिस्ट्री ऑप्शन क्या है किस काम आता है ? पसंद आई होगी। अगर आपको जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ