ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे ?

How to download birth certificate online:- जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे:- जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जब भी किसी नवजात बच्चे का जन्म होता है, तो जन्म के पश्चात बच्चे का सबसे पहला दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र ही होता है, उस जन्म प्रमाण पत्र की मदद से ही उसके बाकी के दस्तावेज बनते है। जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाती प्रमाण पत्र, मूल निवास आदि। इसके अलावा जब बच्चा 5 साल का हो जाता है और हमे उसका प्रवेश स्कूल में करवाना हो, तब भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।

इसलिए आपके पास आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र होना बहुत जरूरी है। अगर आपके बच्चे का जन्म शहर के किसी अस्पताल में हुआ है तो उसका जन्म प्रमाण पत्र आपको उस शहर की नगरपालिका में मिलेगा, इसके अलावा अगर आपके बच्चे का जन्म गांव में हुआ है तो उसका प्रमाण पत्र आपको उस गांव के अटल सेवा केंद्र/ग्राम पंचायत में मिलेगा।

इसके अलावा आप चाहे तो आप खुद भी अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ऑनलाइन जन्म प्रमाण डाउनलोड कर सकते है। इस लेख में आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले है कि online birth certificate kaise download kare ?

अगर आपका या आपके घर के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र खराब हो गया है या गुम गया है, तब भी आप यंहा बताये गए तरीके से अपना birth certificate डाउनलोड कर सकते है।

Online birth certificate download करने के बारे में बताने से पहले एक जरुरी बात मैं आपको अभी बताना चाहूंगा, की जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपके पास वो मोबाइल नंबर होना जरूरी है, जो आपके जन्म प्रमाण पत्र में रजिस्टर है, क्योंकि सर्टिफिकेट डाउनलोड करते समय उस नंबर पर एक OTP आएगा, वो OTP वेरीफाई करने के बाद ही हमारा सर्टिफिकेट डाउनलोड होगा।

Birth certificate download from mobile number, mobile number se birth certificate download kare, birth certificate download

नोट:- यंहा बताये गए तरीके से आप सिर्फ राजस्थान राज्य के नागरिकों के ही जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है।


ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे ? How to Download Birth Certificate Online ?

हम 2 तरीको से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है।

1. जन्म प्रमाण पत्र की वेबसाइट से।

2. जन्म प्रमाण पत्र की एंड्राइड एप्प से।

यंहा हम आपको एंड्राइड एप्प से जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के बारे में बता रहे है, किन्तु अगर आप चाहे तो इसकी वेबसाइट पर जाकर भी ऐसा कर सकते है, वेबसाइट का लिंक भी हम आपको नीचे दे देंगे।

1. सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर जन्म प्रमाण पत्र की एप्प जिसका नाम Pehchan है, उसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करे।

अभी Pehchan App Download करने के लिए क्लिक करे।

इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र की वेबसाइट पर पर जाने के लिए यंहा क्लिक करे।

2. Pehchan एप्प डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करे।

3. एप्प का होम पेज कुछ इस प्रकार से ओपन हो जाएगा।

4. यंहा 'Download Certificate' पर क्लिक करे।

5. फिर ऐसा पेज ओपन होगा।

1. सबसे पहले यंहा 'Birth' सेलेक्ट करे, क्योंकि यंहा हम birth certificate डाउनलोड करने वाले है।

2. यंहा आप जन्म प्रमाण पत्र 'रजिस्ट्रेशन नंबर' या 'मोबाइल नंबर' किससे डाउनलोड करने वाले है, वो यंहा सेलेक्ट करे। अगर आपके पास जन्म रजिस्ट्रेशन नंबर है तो Registration No. ही सेलेक्ट करे, इसके अलावा अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नही है तो Mobile No. सेलेक्ट करे।

3. यंहा रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डाले, जो अभी आपने ऊपर सेलेक्ट किया है।

4. यंहा इमेज वाला कोड डाले।

5. अंत मे Search बटन पर क्लिक करे।


6. उसके बाद थोड़ी सी प्रोसेसिंग चलेगी, और उसी पेज में नीचे वो सभी जन्म प्रमाण पत्र आ जाएंगे, जिनमे आपके मोबाइल नंबर लिंक होंगे। नीचे इमेज में देखे।

7. यंहा आपको जो जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करना हो उसे सेलेक्ट करे।

8. उसके अगले पेज में आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप अपने मोबाइल नंबर OTP प्राप्त करना चाहते है ? यंहा आपको OK पर क्लिक करना है। यंहा आपको उस मोबाइल नंबर के अंतिम 4 अंक भी दिखाई देंगे, जिन पर OTP आने वाला है।

10. उसके बाद आपके उस मोबाइल नंबर एक OTP आएगा, अगले पेज में वो OTP डालें और Download बटन पर क्लिक कर दे।

11. OTP वेरीफाई होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा और उसे ओपन करने के लिए आपको एक ब्राउज़र सेलेक्ट करना होगा। यंहा आप Chrome Browser सेलेक्ट करे।

12. फिर क्रोम ब्राउज़र में जन्म प्रमाण पत्र इस प्रकार से ओपन हो जाएगा।

13. यंहा इस आइकॉन पर क्लिक करे।

14. फिर ऐसा पेज ओपन होगा।

15. यंहा इस Print आइकॉन पर क्लिक करे।

बस इसके बाद उस जन्म प्रमाण पत्र की पीडीएफ फ़ाइल आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी, आप उसका प्रिंट आउट निकलवा सकते है।

इस लेख में आपने जाना कि ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करते है ? Birth certificate download krne ka trika hindi me, उम्मीद है कि आपको जानकारी पसन्द आयी होगी अगर लेख पसन्द आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।  

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ