E Way Bill क्या होता हैं ? What is E Way Bill in Hindi

What is E Way Bill Full Information in Hindi : - अगर आप ऐसा कोई बिजनेस करते हैं जिसमें आप माल को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसपोर्ट करते हैं। तो आपके लिए E Way Bill बनवाना बेहद ही जरूरी हैं। लेकिन कुछ लोगों को यह भी मालूम नहीं होता है की E Way Bill क्या हैं और कौन बनाता है ? तो हमने सोचा क्यों न आपको भी E Way Bill से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी जाए।

इस ब्लॉग में हम आपको E Way Bill क्या होता हैं ? E Way Bill को कौन कौन बना सकता हैं ? E Way Bill कौन से प्रोडक्ट पर लागू नहीं होता है ? E Way Bill की कितनी वैलिडिटी होती हैं ? E Way Bill को बनवाने के लिए कौन-कौन सी जानकारी देनी होती है ? E Way Bill को कहां पर बनवाएं ? यह सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको इस टॉपिक से संबंधित कोई डाउट ना रहे। 


E Way Bill फुल फॉर्म क्या हैं ? 

E Way Bill की फुल फॉर्म " Electronic Way Bill होती हैं। 


E Way Bill क्या होता हैं ? What is E Way Bill in Hindi 

ऐसा कोई बिजनेस जिसमे आप माल (Goods) को एक राज्य से  दूसरे राज्य या 10 किलोमीटर की रेंज से बाहर ट्रांसपोर्ट करते हैं तो आपको E Way Bill की जरूरत पड़ती हैं। चाहे आप अपने ही राज्य में माल को सप्लाई कर रहे हों। आपको E Way Bill की जरुरत जरूर पड़ेगी। लेकिन आप जिस माल को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसपोर्ट कर रहे हो उस माल की कीमत अगर 50,000 रूपए से ज्यादा की हैं तब आप E Way Bill बनवा सकेंगे। लेकिन अगर आपके माल की कीमत 50,000 रुपए से कम हैं तो आपका E Way Bill नहीं बनेगा। ध्यान रहे की यह बिल केवल तीन ही व्यक्तियों (सप्लायर, रिसीवर और ट्रांसपोर्टर) का बनता है। और तो और सप्लायर, रिसीवर और ट्रांसपोर्टर के लिए एक ही E Way नंबर जनरेट होता हैं। 


E Way Bill को कौन कौन बना सकता हैं ? 

मुख्य रूप से E Way Bill 3 व्यक्ति ही बनाते हैं। जिनमें से पहला सप्लायर जो माल भेज रहा है और दूसरा जिसे माल प्राप्त हो रहा है। इन्हीं में से तीसरा व्यक्ति जो अपने वाहन में माल को ट्रांसपोर्ट कर रहा है। केवल यही तीन व्यक्ति है जो E Way Bill बनवाते हैं। 


E Way Bill कौन से प्रोडक्ट पर लागू नहीं होता है ? 

1. कॉन्ट्रासेप्टिव

2. जुडिशल और नॉन जुडिशल स्टांप पेपर

3. न्यूज़पेपर

4. ज्वेलरी

5. खादी

6. रॉ सिल्क

7. इंडियन फ्लैग

8. ह्यूमन हेयर

9. काजल

10. म्युनिसिपल वेस्ट 

11. पूजा सामग्री 

12. एलपीजी

13. चैक 

14. हिटिंग एड्स 

15. करोशिन

16. करेंसी


E Way Bill की कितनी वैलिडिटी होती हैं ? 

बात की जाएं अगर इस बिल की वैलिडिटी की तो यह डिपेंड करता है दूरी पर। मतलब अगर आपका माल 10 किलोमीटर की दूरी से बाहर जा रहा है तो ही E Way Bill की जरूरत पड़ती हैं। 

1. अगर आपका माल 1 से 100 किलोमीटर एरिया के दायरे में ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है तो E Way Bill की वैलिडिटी 1 दिन की होती है। 

2. 100 से 300 किलोमीटर के एरिया में माल ट्रांसपोर्ट हो रहा है तब E Way Bill की वैलिडिटी 3 दिन की होती है। 

3. 300 से 500 किलोमीटर के एरिया में माल ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है तो E Way Bill की वैलिडिटी 10 दिन की होती है।

4. 500 से 1000 किलोमीटर के एरिया में E Way Bill की वैलिडिटी 15 दिन की होती है। 


E Way Bill को बनवाने के लिए कौन-कौन सी जानकारी देनी होती है ? 

1. Supplier Information : - जिस व्यक्ति के द्वारा माल भेजा जा रहा है उस व्यक्ति के फर्म का नाम और फर्म के जीएसटी नंबर E Way Bill पर Mention होते हैं। 

2. Receiver Information : - जिस व्यक्ति को माल प्राप्त हो रहा है उसकी सभी जानकारी E Way Bill पर Mention करना बेहद ही जरूरी हैं। 

3. Transporter Information : - जिस व्यक्ति के वाहन में माल ले जाया जा रहा है उस व्यक्ति के वाहन की सभी डिटेल E Way Bill पर मेंशन करना अनिवार्य हैं। 

4. Goods Information : - अब बात आती है कि आप कौनसे सामान (कपड़ा, खाने योग्य पदार्थ या कोई अन्य सामान) को ट्रांसपोर्ट कर रहे हो। जिस भी किसी सामान को ट्रांसपोर्ट कर रहे हो उसकी डिटेल भी E Way Bill पर मौजूद होती हैं। 

5. इसी के साथ ही E Way Bill नंबर और वैलिडी भी Mention होती हैं। 


E Way Bill को कहां पर बनवाएं ? 

जहां पर कोई बड़ा बिजनेस होता है या कोई बड़ी कंपनी होती है तो वहां पर दो से तीन CA (Charted Accountant) को रखा जाता हैं। और यहीं सीए E Way Bill को जनरेट करते हैं। इसके अलावा अगर आपका कोई छोटा मोटा बिजनेस है या कोई छोटी सी कंपनी है। तब आप सीए यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी हायर कर सकते हैं या आप खुद ही E Way Bill को जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको services.gst.gov.in इस वेबसाइट पर विजिट कर लेना है। यहां पर आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड क्रिएट करके लॉगइन कर लेना है। उसके बाद आप खुद ही E Way Bill को जनरेट कर सकते हैं। 

वैसे दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको E Way Bill क्या होता है और कौन बनाता है ? इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको अभी भी इस टॉपिक से रिलेटेड कोई डाउट या कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके बता सकते हैं। यह जानकारी पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ