Windows 11 में कंप्यूटर स्क्रीन Rotate कैसे करें ?

How to rotate computer screen in windows 11:- कंप्यूटर और मोबाइल ये कुछ ऐसे स्मार्ट डिवाइस होते हैं जिनमें हजारों फंक्शन और फीचर्स होते हैं। अगर हमें यह डिवाइस अच्छी तरीके से चलाने नहीं आते तो हमें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत ही बार ऐसा होता है कि हमारे मोबाइल या कंप्यूटर में हमसे या हमारे घर के बच्चों से कोई फंक्शन से छेड़छाड़ हो जाती है जिसके बाद हमारा मोबाइल या कंप्यूटर ठीक से काम नहीं करता है या उसमें कुछ प्रॉब्लम आ जाती है।

तो ऐसे में अगर हमें हमारे डिवाइस के बारे में पूरी जानकारी हो तो हम उस प्रॉब्लम को ठीक कर सकते हैं। किंतु अगर हमें हमारे डिवाइस के बारे में पूरी जानकारी ना हो तो हमें उस प्रॉब्लम का सलूशन इंटरनेट पर खोजना पड़ता है। इस लेख में हम कंप्यूटर में आने वाली एक ऐसी ही प्रॉब्लम के बारे में बात करने वाले हैं जो कि अक्सर हमारे कंप्यूटर में हो जाती है जिसके बाद हमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कंप्यूटर में एक फंक्शन होता है जिसके द्वारा हम कंप्यूटर की स्क्रीन को रोटेट कर सकते हैं जैसे कि लैंडस्केप या पोट्रेट मॉड में कर सकते हैं। सामान्यत: हम सभी कंप्यूटर की स्क्रीन को लैंडस्केप मोड में ही रखते हैं पर कई बार हमसे या हमारे घर के किसी बच्चे से कंप्यूटर की स्क्रीन पोट्रेट मॉड में रोटेट हो जाती है जिसके बाद हमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो अगर आपके कंप्यूटर की स्क्रीन भी रोटेट हो गई है और अभी आप उसको वापस सही करना चाहते हैं तो आप कैसे कर सकते हैं ? इस लेख में हम आपको बताएंगे।

How to change orientation of computer display in hindi, windows 11 me screen orientation kaise change kare, windows 11 me pc screen rotate krne ka trika, computer screen rotate shortcut key

How to change orientation of computer display in hindi, windows 11 me screen orientation kaise change kare


कंप्यूटर की स्क्रीन को Rotate कैसे करें ?

यहां पर हम आपको 2 तरीके बताने वाले हैं जिनके द्वारा आप कंप्यूटर की स्क्रीन को रोटेट कर सकते हैं। पहले तरीके में हम आपको एक shortcut key बताएंगे जिसको सिर्फ आपको अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड में प्रेस करना है, उसके बाद आपके कंप्यूटर की स्क्रीन वापस नॉर्मल हो जाएगी। लेकिन यह तरीका विंडोज 11 तथा कई बार बाकी विंडोज के वर्जन में काम नहीं करता है। अगर आपके कंप्यूटर में विंडोज 11 है या आपके कंप्यूटर में पहला तरीका काम ना करे तो आप दूसरे तरीके से कंप्यूटर की स्क्रीन को रोटेट कर सकते हैं।

पहला तरीका:- आपको अपने कंप्यूटर में Alt+Ctrl+Arrow बटन एक साथ प्रेस करने हैं। उसके बाद आपके कंप्यूटर की स्क्रीन रोटेट हो जाएगी। Arrow बटन के बारे में हम आपको बताना चाहेंगे कि कंप्यूटर की कीबोर्ड में 4 Arrow बटन होते हैं Up, Down, Right, Left तो आप जिस भी दिशा में स्क्रीन को रोटेट करना चाहते हैं आपको वही एरो बटन दबाना है जैसे कि अगर आप कंप्यूटर की स्क्रीन को नार्मल करना चाहते हैं तो आप Alt+Ctrl+Down Arrow बटन एक साथ दबाएं कंप्यूटर की स्क्रीन नॉर्मल हो जाएगी।

अगर आपके कंप्यूटर में विंडोज 11 है इसलिए अगर यह तरीका काम ना करें तो आप दूसरे तरीके से अपने लैपटॉप की स्क्रीन रोटेट कर सकते हैं।


Windows 11 में कंप्यूटर स्क्रीन Rotate कैसे करें ?

> इसके लिए आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर में सर्च बॉक्स पर क्लिक करना है और सर्च बॉक्स में Rotate शब्द लिखना है। जैसे ही आप Rotate वर्ड लिखेंगे तो नीचे आपको एक Change the orientation of display नाम से सेटिंग मिलेगी। आप इस सेटिंग को ओपन करें।

> उसके बाद आपके सामने इस प्रकार से पेज ओपन हो जाएगा।

> यहां पर आपको Display Orientation में Potrait ऑप्शन पर क्लिक करना है उसके बाद आपको Landscape ऑप्शन सेलेक्ट करना है।

> फिर अगले पेज में आप Keep Changes पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके कंप्यूटर लैपटॉप की स्क्रीन वापस नॉर्मल हो जाएगी।

तो इस प्रकार से आप Windows 11 वाले कंप्यूटर की स्क्रीन रोटेट कर सकते हैं। अगर आपको pc screen rotate kaise kare ? यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में कोई अन्य प्रॉब्लम हो तो आप उसके बारे में भी नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपकी प्रॉब्लम को सॉल्व करने की पूरी कोशिश करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ