Vipassana क्या है ? विपश्यना कैसे करें ?

What is Vipassana Full Information in Hindi:- अगर आप किसी काम में ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं, आपका मन बार-बार भटकता है या आप हमेशा किसी न किसी प्रकार के विचारों में खोए रहते हैं तो विपश्यना आपकी जिंदगी में एक बहुत ही बड़ा बदलाव ला सकता है। विपश्यना एक ऐसा तरीका है जिससे आप अपने मन को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं और अपने कामों में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

आपने भी कहीं ना कहीं विपश्यना शब्द को जरूर सुना होगा। लेकिन अगर आप नहीं जानते हैं कि विपश्यना क्या है ? विपश्यना करने से क्या होता है ? विपश्यना कैसे और कहां करें ? तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े आपको विपश्यना के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में मिल जाएगी।

Vipassana क्या है ? विपश्यना कैसे करें ?


Vipassana क्या है ?

कई साल पहले हमारे आध्यात्मिक गुरुओं ने मन को शरीर से जोड़ने का एक तरीका खोजा जिसको बाद में विपश्यना कहा गया। विपश्यना एक ऐसी मेडिटेशन प्रक्रिया है जिसमें हमें अपने खुद के शरीर पर ही ध्यान केंद्रित करना होता है और हमारे शरीर में होने वाली सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधि पर ध्यान केंद्रित करना होता है।

शुरुआत में हमें ध्यान केंद्रित करने में समस्या आती है किंतु बार-बार अभ्यास करने से हमारा ध्यान इस प्रकार से केंद्रित होने लगता है कि हम हमारे शरीर में होने वाली हर एक सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधि को महसूस करने लगते हैं। विपश्यना एक प्रकार से दिमाग की एक्सरसाइज है जो कि दिमाग को प्यूरिफाई करती है।

महात्मा बुद्ध का कहना था कि हमारे जीवन में चाहे कुछ अच्छा होने वाला हो या बुरा फिर बुरा होने वाला हो। दोनों ही प्रकार की परिस्थितियों में हमारे मन में ऐसी कई गतिविधियां होती हैं जिनसे हमें परेशानी ही होती है। किंतु अगर हम अपने शरीर में होने वाली इन सेंसेशन और गतिविधियों को अच्छे से समझने लग जाए तो फिर हम अपने मन को हर एक सिचुएशन में शांत रख सकते हैं।


विपश्यना करने से क्या होता है ?

बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल होता है कि विपश्यना का फायदा क्या होता है ? विपश्यना करने से क्या होता है ? तो चलिए हम आपको विपश्यना के फायदे बताते है।

अगर आपने कभी मेडिटेशन किया है यानी कि ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की है तो आप अच्छे से जानते होंगे कि जब भी हम मेडिटेशन करने के लिए बैठते हैं तो हमारे दिमाग में अपने आप कुछ ना कुछ ख्याल आने लगते हैं। हम अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में सोचने लगते हैं, हम अपने भविष्य के बारे में सोचने लगते हैं और ऐसे ही हम एक के बाद एक चीजें सोचने में लग जाते हैं जिससे हमारा मेडिटेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। किंतु विपासना का अभ्यास करने से हम सूक्ष्म से सूक्ष्म चीज पर भी ध्यान केंद्रित करने में सफल हो पाते हैं और उसके बाद जब भी हम मेडिटेशन करते हैं तो हमारा ध्यान इधर उधर नहीं भटकता है और हम हर एक सूक्ष्म से सूक्ष्म चीज को अनुभव कर पाते हैं। 

साथ ही विपश्यना करने से हम अपने दिमाग को इस प्रकार से नियंत्रित कर सकते हैं कि हमारी लाइफ में चाहे किसी भी प्रकार की सिचुएशन हो फिर भी हम अपने मन को शांत रख सकते हैं।


विपश्यना कैसे करें ?

आपको बता दें कि हमारे देश में कई जगहों पर विपश्यना केंद्र है जहां पर जाकर आप बिल्कुल फ्री में विपश्यना कर सकते हैं। इन केंद्रों पर आपसे किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाता है, आपके रहने और खाने का खर्च भी यही केंद्र उठाते है। इन केंद्रों पर जाने से पहले आपको इनमें अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। आजकल ज्यादातर केंद्रों में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरे जाते हैं इसलिए आप ऑनलाइन ही विपश्यना की वेबसाइट पर जाकर अपने नजदीकी विपश्यना केंद्र में भाग लेने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। उसके बाद आपको पूरी जानकारी दी जाएगी कि आप कब उनके केंद्र पर जा सकते हैं और कितने दिनों का आपका कैंप होने वाला है।

किंतु अगर आप घर पर ही विपश्यना मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहते हैं तो वह भी आप कर सकते हैं। विपश्यना का सबसे पहला पड़ाव यही होता है कि आपको दिन में कभी भी (हो सके तो सुबह के समय) कुछ समय के लिए ध्यान केंद्रित करना होता है। इसके लिए आप अपने घर के ऐसे हिस्से में जाए जहां पर किसी प्रकार का शोर-शराबा ना हो बिल्कुल शांत वातावरण हो। फिर आप ध्यान मुद्रा में बैठकर सिर्फ अपनी सांसों को महसूस करें, अपनी सांसो पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी सांसे कैसे बाहर आ रही है ? आपकी सांस अंदर कैसे जा रही है ? इस चीज पर ध्यान देना है। 

यह विपश्यना का शुरुआती पड़ाव है, कुछ दिन इसका अभ्यास करने के बाद आपको अपने शरीर के अलग-अलग हिस्से की सेंसेशन को महसूस करना होता है और उनकी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना होता है। जब आप कुछ दिन लगातार इस प्रकार से अभ्यास करेंगे तो आपको विपश्यना का फायदा खुद ब खुद महसूस होने लग जाएगा।

अगर आप घर पर विपश्यना कैसे करें ? इसके बारे में और भी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इसके बारे में यूट्यूब पर सर्च कर सकते हैं। यूट्यूब पर आपको बहुत से विपश्यना केंद्र के चैनल मिल जाएंगे जिनमें आपको विस्तार से हर एक जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताई गई है कि आप किसी विपश्यना घर पर कर सकते हैं।


FAQ

विपश्यना करने का फायदा क्या है ?

विपश्यना करने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको अपने मन को नियंत्रित करना आ जाता है।

विपश्यना में क्या करवाया जाता है ?

विपश्यना में शांत वातावरण में अपने शरीर के अलग-अलग अंगों पर ध्यान केंद्रित करना सिखाया जाता है। अपने मन को शांत और नियंत्रित करना सिखाया जाता है।

क्या हमें विपश्यना करना चाहिए ?

सभी लोगों को विपश्यना जरूर करना चाहिए क्योंकि यह हमारे दिल और दिमाग को नियंत्रित करने में काफी मदद करता है।

आज के लेख में आपने जाना है कि Vipassana kya hoti hai ? Vipassana kaise kare ? Vipassana ke fayde kya hai ? अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने ऐसे दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे जो को किसी ना किसी प्रकार की चिंता या तनाव में है, ताकि वो विपश्यना की मदद से अपने तनाव को दूर कर पाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ