प्लास्टिक आधार कार्ड कैसे बनाये ? Step By Step पूरी जानकारी।

How to order aadhar PVC card online:- भारत मे आधार कार्ड एक बहुत ही इम्पॉर्टेन्ट डॉक्यूमेंट है। क्योंकि वर्तमान समय मे नया बैंक एकाउंट खुलवाना हो, पैनकार्ड या लाइसेंस बनवाना हो या अन्य कोई भी दस्तावेज बनवाना हो तो इसके लिए सबसे पहले आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

आधार कार्ड बाकी सभी identity proof दस्तावेजों से अलग इसलिए है क्योंकि इसमें हमारी डायनामिक और बायोमैट्रिक दोनो डेटेल्स मौजूद रहती है। आधार कार्ड पर अब तक हम कई आर्टिकल लिख चुके है, अगर आप चाहे तो नीचे कैटेगरी में जाकर इससे सम्बंधित बाकी लेख पढ़ सकते है।
फिलहाल इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि प्लास्टिक आधार कार्ड कैसे बनवाते है ? Plastic aadhar card kaise bnaye ? Aadhar PVC Card कैसे बनाये ?

प्लास्टिक आधार कार्ड कैसे बनाये ? Step By Step पूरी जानकारी।

Aadhar PVC Card क्या है ?

आपको इसके बारे में पता होना बहुत जरूरी है। क्योंकि uidai की तरफ से जो आधार कार्ड भेजा जाता है वो एक किश्म के कागज पर प्रिंट होकर आता है, इसलिए पानी की वजह से या जेब मे पड़े रहने से या अन्य कई कारणों से वो आधार कार्ड जल्दी खराब हो जाता है।

किन्तु अगर हम उसी आधार कार्ड को प्लास्टिक कार्ड पर प्रिंट करवा लें, वो जल्दी खराब नही होता है। आपने बहुत से लोगो के पास ऐसा आधार कार्ड देखा भी होगा जो कि प्लास्टिक का होता है, ठीक atm card की तरह। इस प्लास्टिक कार्ड को pvc कार्ड कहते है।

अगर हम अपने आधार कार्ड को इस प्लास्टिक कार्ड पर प्रिंट करवा लें तो इसको हम आधार pvc कार्ड कहेंगे।

आधार कार्ड को pvc कार्ड पर प्रिंट करवाने के दो तरीके यंहा हम आपको बता रहे है, इनमे से जो तरीका आपको पसन्द आये आप उस तरीके से आधार pvc कार्ड बनवा सकते है।


प्लास्टिक आधार कार्ड कैसे बनाये ?

1. पहला तरीका

आप अपने नजदीकी ईमित्र, कॉमन सर्विस सेंटर या आपके क्षेत्र ऐसी दुकान या सेंटर जंहा दस्तावेजों से सम्बंधित काम होता है, वँहा पर जाकर आप अपने आधार कार्ड को pvc कार्ड पर प्रिंट करवा सकते है। किंतु इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर होना जरूरी है, क्योंकि आधार कार्ड डाउनलोड करते समय उस मोबाइल नंबर एक otp आता है जिसकी हमे जरूरत पड़ती है।

अगर आप किसी कॉमन सर्विस सेंटर से आधार को pvc कार्ड पर प्रिंट करवाते है तो इसके लिए आपको 100 से 200 रुपये तक देने पड़ सकते है।

2. दूसरा तरीका

यह तरीका एकदम सुरक्षित और सस्ता है। इस तरीके से आप uidai की वेबसाइट पर जाकर aadhar pvc card online order कर सकते है। अगर आप ऐसा करते है तो आर्डर करने के 5 से 7 दिन के अंदर अंदर आपको डाक (speed post) के द्वारा आपके घर पर आपका प्लास्टिक आधार कार्ड प्राप्त हो जाएगा। इसके लिए आपको सिर्फ 50 रुपये का पेमेंट करना होगा, जो आप अपने credit card, debit card (atm card), netbanking, upi, paytm आदि से कर सकते है।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है तभी आप इस तरीके से घर बेठे अपना आधार pvc कार्ड आर्डर कर सकते हैं।

यह तरीका एक दम सुरक्षित और सबसे अच्छा इसलिए है क्योंकि uidai खुद आपके आधार कार्ड को प्लास्टिक कार्ड पर प्रिंट करके आपके घर तक भेजती है। वंही अगर हम किसी कॉमन सर्विस सेंटर से आधार कार्ड को pvc कार्ड पर प्रिंट करवाये तो कई बार वो ठीक से प्रिंट नही होता है और उसके जल्दी खराब होने के चांस भी होते है।

तो चलिए अभी मैं आपको बताता हूं कि आप किस प्रकार से uidai की वेबसाइट से प्लास्टिक आधार कार्ड आर्डर कर सकते है। दोस्तो इस पर हमने एक वीडियो भी बनाया है। अगर आप वो वीडियो देखना चाहे, तो देख सकते हैं। इस लेख के अंत में आपको वो मिल जाएगा।

प्लास्टिक आधार कार्ड कैसे बनाये ? Step By Step पूरी जानकारी।

Step 1:- सबसे पहले यंहा क्लिक करके या गूगल में सर्च करके uidai.gov.in की वेबसाइट पर जाए।

Step  2:- इसका होमपेज इस प्रकार से ओपन होगा।


Step  3:- यंहा Order Aadhaar PVC Card पर आपको पर क्लिक करना है।

Step  4:- उसके बाद आगे ऐसा पेज खुल जायेगा।


1. यंहा आप सेलेक्ट करे की आप क्या डालने वाले है, जैसे आधार नंबर, enrollment number या aadhar virtual id, अगर आपके पास आधार नंबर है तो Aadhaar  Number सेलेक्ट करे।

2. यंहा आधार नंबर डाले, अगर आधार नंबर ना हो तो enrollment number या aadhar virtual भी डाल सकते है।

3. यंहा इमेज में दिख रहा कोड डाले।

4. अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर नही है तो इस बॉक्स को मार्क करे और आगे अपने कोई भी एक मोबाइल नंबर डाले जो अभी आपके पास उपलब्ध हो, क्यूंकि अभी इस नंबर पर एक otp आएगा। इसके अलावा अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर है तो आपको इस बॉक्स में टिक करने की आवश्यकता नही है क्यूंकि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर होने पर otp उस नंबर आ जायेगा।

5. अंत में Send OTP बटन पर क्लिक करे।

6. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक otp आएगा जो की आपको इसी पेज में निचे डालना है।

7. इसकी Term and Conditions  को  एक्सेप्ट करे और अंत में Submit बटन पर क्लिक करे।

Step  5:- otp वेरीफाई होने के बाद आपके आधार कार्ड की पूरी डिटेल आपके सामने आ जाएगी, आप उसे एक बार चेक कर ले और उसके बाद Make Payemnt आप्शन पर क्लिक करे।

Step  6:- अगले पेज में आपको 50 रूपए का पेमेंट करना है जो आप अपने credit card, debit card (atm card), netbanking, upi, आदि से कर सकते है। पेमेंट करने के बाद आपको एक SRN नंबर प्राप्त होंगे, इन्हें आप सेव कर ले या इसक स्क्रीनशॉट ले ले, क्यूंकि इसकी मदद से आप अपने आर्डर का स्टेटस चेक कर सकते है।

Aadhaar PVC Card Status का चेक करने के लिए यंहा क्लिक करे।

Aadhaar PVC Card करने के बाद 5 से 10 दिन में डाक के द्वारा आपको आपके घर पर प्राप्त हो जायेगा, इसलिए आप निश्चिन्त होकर Online Aadhaar PVC Card आर्डर कर सकते है।



ये भी पढ़े...
दोस्तों आज इस लेख में आपने जाना की प्लास्टिक आधार कार्ड कैसे बनवाते है ? Plastic aadhar card kaise bnaye ? Aadhar PVC Card कैसे बनाये ? उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ