आधार कार्ड में अपना Address Change कैसे करे ?

Friends हर भारतीय नागरिक के पास अपना खुद का आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है। क्योंकि आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण भारतीय नागरिक दस्तावेज है। इसी लिए पिछले कुछ समय से लगातार आधार कार्ड को बहुत से दस्तावेजों और खातों से लिंक किया जा रहा है, जैसे सिम कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाते इत्यादि।

हालांकि अब आधार कार्ड को telecom कंपनीयो के साथ लिंक करवाना जरूरी नहीं है। लेकिन फिर भी आधार कार्ड अभी भी एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए हमें अपने आधार कार्ड को हमेशा up to date रखना चाहिए, और उसमें हमारी सभी जानकारियां एकदम सही होनी चाहिए।

तो अगर आपने अपना आधार कार्ड काफी समय पहले ही बनवा लिया था, और अभी आपने अपना address बदल लिया है ? तो आपको अपने आधार कार्ड में भी अपना एड्रेस तुरंत change कर लेना चाहिए। क्योंकि आधार कार्ड में हमारी सभी जानकारियां एकदम सही होनी बहुत जरूरी है।

आधार कार्ड में अपना Address Change कैसे करे ?

लेकिन जैसा कि आप भी जानते होंगे कि आधार कार्ड में कुछ भी correction या update करवाना हो तो इसके लिए हमें अपने किसी नजदीकी आधार सेंटर पर जाना पड़ता है। बस इसीलिए हम आलस कर जाते है और अपने आधार कार्ड को समय के अनुसार अपडेट नहीं करवाते हैं।

लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसके द्वारा आप अपने मोबाइल या computer से घर बैठे ही अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते है और उसका address change कर सकते हैं। तो अगर आपको भी अपने या अपने किसी family member के आधार कार्ड में उसका address change करना है ? तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आएगा। क्योंकि आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले है।

पर इसके बारे में बताने से पहले एक बात मैं अभी clear करना चाहूंगा कि आपको जिस भी आधार कार्ड को अपडेट करने है, उससे linked मोबाइल नंबर आपके पास होने चाहिए, तभी आप उसे अपडेट कर पाएंगे। तो अगर आपके पास आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर है तो आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते है।

तो चलिए अभी ज्यादा समय बर्बाद न करते हुए हम आपको बता देते हैं कि आधार कार्ड में अपना address या पता कैसे बदलते हैं ?

आधार कार्ड में Address कैसे Change करे ?


Step:- 1 इसके लिए सबसे पहले यंहा क्लिक करके Uidai की साइट पर जाए। इसका home page इस तरह से ओपन होगा।


यंहा Address Update Request पर क्लिक करे।

Step:- 2 उसके बाद ऐसा पेज ओपन होगा।


यंहा Update Address पर क्लिक करे। फिर ऐसा पेज ओपन होगा।


1. यंहा वो आधार नंबर डाले, जिसका एड्रेस बदलना है।

2. यंहा फ़ोटो में दिख रहा कोड डाले।

3. फिर Send OTP पर क्लिक कर दे।

उसके बाद उस आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक 6 digits का कोड आएगा, अगले पेज में आपको वो कोड डालकर Log IN कर लेना है।

Step:- 3 उसके बाद ऐसा पेज ओपन हो जाएगा।


यंहा Have Address Proof को सेलेक्ट करके Submit बटन पर क्लिक कर दे।

Step:- 4 उसके बाद ऐसा फॉर्म ओपन हो जाएगा।


इसमे आपको अपना नया एड्रेस इंग्लिश और हिंदी में बिल्कुल सही सही भरना है और उसके बाद Submit Update Request पर क्लिक करना है।

Step:- 5 उसके बाद अगले पेज में आपके द्वारा submit किया गया एड्रेस आ जायेगा, आप एक बार फिर से उसे चेक कर ले, उसके बाद Proceed पर क्लिक करना है।

Step:- 6 फिर अगले पेज में आपको Document अपलोड करने के लिए कहा जायेगा, उसमे आपको अपना कोई भी एक डॉक्यूमेंट अपलोड करना है, जिसमे आपका नया वाला एड्रेस हो। डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दे।

Step:- 7 अगले पेज में आपको BPO service provider का चयन करने को पूछा जाएगा। यह पर karvy-KDMS को चुन लें और Submit पर क्लिक कर दे।

बस इसके बाद आपकी आधार एड्रेस अपडेट की request सेंड हो जाएगी और कुछ दिनों के बाद आधार कार्ड में आपका एड्रेस change कर दिया जायेगा। इसी पेज में आपको एक Update Request Number ( URN ) दिया जायेगा, आप इसे कंही लिख ले, इसकी मदद से आप चेक कर पाएंगे की आपका आधार अपडेट हुआ या नही ?

ये भी पढ़े...

तो इस तरीके से आप घर बेठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आधार कार्ड का एड्रेस change कर सकते हैं। तो दोस्तों उम्मीद करता हूं कि यह जानकारी आपके लिए हेल्पफुल रही होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें। और अगर आप ऐसी ही जानकारी फ्री में अपने मोबाइल पर प्राप्त करना चाहे ? तो आप दैनिक ट्रिक्स को subscribe कर सकते हैं। इसके बारे में और अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ