CGPA क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में

What is CGPA Full Explained in Hindi:-हमारे इंडिया में जब स्टूडेंट्स का रिजल्ट आता है तो उसे बेसिकली परसेंटेज के स्केल पर मापा जाता है और तय किया जाता है कि स्टूडेंट को कितने मार्क्स मिलें है। यह सिस्टम भारत मे सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, क्योंकि इससे स्टूडेंट्स के टोटल मार्क्स बहुत ही आसानी से पता लगाएं जा सकते है। 

भारत मे मुख्यरूप से 3 से 4 स्केल्स है, जिनके आधार पर स्टूडेंट्स का रिजल्ट डिक्लेअर किया जाता है, जिनमे से CGPA भी एक स्केल है।

भारतीय शिक्षा के सबसे प्रमुख बोर्ड में से एक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि CBSE (Central Board of Secondary Education) भी CGPA के हिसाब से ही स्टूडेंट्स का रिजल्ट डिक्लेअर करता है। इसलिए आपको CGPA के बारे में पता होना बहुत जरूरी है।

How is CGPA calculated? What is the Full Form of CGPA? How to find Percentage using CGPA in Hindi?

CGPA क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में

आज के इस लेख में हम आपको CGPA के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में बताने वाले है, आपके मन में CGPA से जुड़े हुए जितने भी सवाल है, जैसे CGPA कैसे Calculate करे ? Grade को CGPA में कैसे बदले ? CGPA से परसेंटेज कैसे निकालें ? परसेंटेज से CGPA कैसे निकालें ? आदि। इन सभी के जवाब हम इस लेेेख में देने की कोशिश करेंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।


CGPA क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में What is CGPA ?

CGPA की फुल फॉर्म Cumulative Grade Points Average है। CBSE व अन्य कई Educational Boards के schools और collages में स्टूडेंट्स की ओवरऑल परफॉर्मेंस रिपोर्टकार्ड में दिखाने के लिए इस स्केल का प्रयोग किया जाता है। इसमे स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस के हिसाब से उन्हें हर सब्जेक्ट में A,B,C,D और F ग्रेड दिए जाते है। और इन ग्रेड पॉइंट्स का जो एवरेज होता है, वो CGPA होता है।

इसके अलावा हर सब्जेक्ट के अपने खुद के CGPA पॉइंट्स भी होते है, इसलिए CGPA का इस्तेमाल किसी सिंगल सब्जेक्ट के पॉइंट्स दिखाने के लिए भी किया जाता है।

CGPA में सिर्फ मुख्य सब्जेक्ट्स के पॉइंट्स ही कॉउंट होते है, एडिशनल सब्जेक्ट्स के पॉइंट्स इसमे कॉउंट नही होते है। यह percentage पर based grading system है, जिसमे परसेंटेज के हिसाब से स्टूडेंट को CGPA दिया जाता है।


CGPA कैसे निकाले ? Calculation of CGPA

यंहा नीचे हम एक सारणी दे रहे है, जिसको देख कर आप इस ग्रेडिंग सिस्टम को समझ सकते है। नीचे सारणी देखे।

CGPA Calculation Table:-

CGPA calculation table in hindi

इस सारणी को देख कर आप यह जान सकते है कि आपको जिन जिन सब्जेक्ट्स में ग्रेड पॉइंट्स मिले है, उनके कितने परसेंटेज बनते है। जैसे कि मान लीजिये की आपको किसी एक सब्जेक्ट में 8 ग्रेड पॉइंट्स मिले है, तो इसका मतलब है कि आपको उस सब्जेक्ट में B+ या B1 ग्रेड मिला है, और अगर परसेंटेज की बात करे तो आपको उस सब्जेक्ट में 70 से 80 परसेंट के बीच मे मार्क्स मिले है।

अभी अगर आपको अपने रिपोर्टकार्ड के ओवरऑल ग्रेड पॉइंट निकालने हो तो आपको टोटल ग्रैड पॉइंट्स को जोड़कर उसमे टोटल नंबर ऑफ सब्जेक्ट्स का भाग दे देना है, जैसे कि मान लीजिये आपके टोटल 6 सब्जेक्ट है तो आपको सभी सब्जेक्ट्स के ग्रेड पॉइंट्स जोड़ने है और उसमें 6 भाग देना है यानी उसे 6 से डिवाइड करना है, आपके ओवरऑल परसेंटेज आ जाएंगे। चलिए इसको भी एक रिपोर्ट कार्ड सारणी से समझते है।

How to calculate CGPA


Grade को CGPA में में कैसे बदले ?

यंहा पर भी same वो ही फार्मूला लागू होता है।  यंहा नीचे हम एक और सारणी दे रहे है जिसमे ग्रेड्स को CGPA में बदला गया है, इसी तरीके से आप भी अपने ग्रेड्स को CGPA में बदल सकते है।

Grade to CGPA Table

Grade to CGPA table


CGPA से परसेंटेज कैसे निकालें ?

CGPA से percentage निकलना भी बहुत आसान है, परसेंटेज निकालने के लिए आपको एवरेज ग्रेड पॉइंट्स को 9.5 से गुणा यानी कि multiply करना है, इससे आपके approximate percentage आ जाएंगे। चलिए इसको हम एक उदाहरण से समझते है, जैसे कि मान लीजिये की आपके एवरेज ग्रेड पॉइंट्स 6.8 है। तो यंहा आपको 6.8 को 9.5 से गुणा करना है। 6.8×9.5 = 64.6% यानी कि आपके approximate percentage 64.6% है।


परसेंटेज से CGPA कैसे निकालें ?

अगर आपको परसेंटेज से CGPA निकालना हो तो इसके लिए आपको परसेंटेज में 9.5 का भाग देना है जैसे 64.6/9.5 = 6.8, यंहा 6.8 आपके एवरेज ग्रेड पॉइंट आ जाएंगे।


CGPA से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

CGPA की Full Form क्या है ?

CGPA की फुल फॉर्म Cumulative Grade Points Average है। 

10 CGPA का कितना प्रतिशत होता है ?

10 CGPA का प्रतिशत 90% से 100% के बीच होता है।

6 CGPA का कितना प्रतिशत होता है ?

6 CGPA का मतलब होता है स्टूडेंट को 50% से 60% के बीच मार्क्स मिले है।

A1/A+ Grade का मतलब कितने प्रतिशत होता है ?

A1 या A+ ग्रेड का मतलब होता है की स्टूडेंट को 90% से 100% के बीच अंक मिले है।

B1/B+ Grade का मतलब कितने प्रतिशत होता है ?

B1 या B+ ग्रेड का मतलब होता है आपको 70% से 80% के बीच मार्क्स मिले है।

C1/C+ Grade का मतलब कितने प्रतिशत होता है ?

C1/C+ ग्रेड का मतलब होता है आपको 50% से 60% के बीच मार्क्स मिले है।

ये भी पढ़े...


निष्कर्ष:- 

आज इस लेख में आपने सीखा की CGPA kya hota hai ? puri jankari hindi me, Grade को CGPA में कैसे बदले ? CGPA से परसेंटेज कैसे निकालें ? परसेंटेज से CGPA कैसे निकालें ? आदि। उम्मीद है कि आपको जानकारी पसन्द आयी होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते है। इसके अलावा जानकारी पसन्द आयी हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ भी जरूर शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ