Apprentice क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में

What is Apprentice in hindi:- अगर आप अभी पढ़ाई कर रहे है या किसी सरकारी या प्राइवेट जॉब के लिए कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे है तो आपने अपरेंटिस (Apprentice) इस शब्द को बहुत बार सुना होगा। क्योंकि apprentice की जॉब 2,3 महीनों से आती ही रहती है। इसलिए स्टूडेंट्स के मन मे बहुत सारे सवाल होते है जैसे अपरेंटिस क्या होता है ? क्या apprentice सरकारी जॉब है ? क्या apprentice परमानेंट जॉब है ? आदि। 

आज के इस लेख हम आपको apprentice के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में बताने वाले है। इस एक लेख को पढ़ने के बाद आपको apprentice के बारे में A to Z सारी जानकारी पता चल जाएगी, आपको कंही और जाने की जरूरत नही पड़ेगी।



Apprentice क्या है ? What is Apprentice ?

आसान शब्दो मे समझे तो Apprentice का मतलब होता है Training लेना। अगर इसको विस्तार से समझते तो apprentice एक प्रकार की इंटर्नशिप होती है। जिसमे कंडीडेट को 1 साल तक किसी विशेष काम की ट्रेनिंग दी जाती है, और उसे काम सिखाया जाता है। इस दौरान उसे 5000 से 8000 monthly सैलरी भी दी जाती है, और जब उसकी ट्रेनिंग पूरी हो जाती है तो उसका एक एग्जाम लिया जाता है, जिसे पास करने पर कंडीडेट को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो इस बात का सबूत होता है कि उसे सम्बंधित कार्य मे काम करने का 1 साल का experience है।

इस सर्टिफिकेट की मदद से कंडीडेट को कोई भी सरकारी या प्राइवेट जॉब मिलने में आसानी होती है, क्योंकि उसके पास सम्बंधित सेक्टर में काम करने का 1 साल अनुभव होता है।

इसके अलावा अगर आप apprentice training के समय अच्छा परफॉर्मेन्स करते है तो उसी कंपनी में आपको परमानेंट भी किया जा सकता है।


Apprentice सरकारी है या प्राइवेट ?

अभी यह तो आप समझ गए होंगे कि Apprentice kya hota hai ? किन्तु आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि Apprentice एक प्राइवेट ट्रेनिंग कोर्स है या कोई सरकारी डिपार्टमेंट इसकी ट्रेनिंग देता है।

तो यंहा हम आपको बताना चाहेंगे कि Apprentice की ट्रेनिंग सरकारी व प्राइवेट दोनों प्रकार के डिपार्टमेंट देते है। बहुत सारी सरकारी व प्राइवेट डिपार्टमेंट है जो Apprentice के फॉर्म निकालते है, और कंडिडेट्स को 1 साल तक ट्रेनिंग देते है। 


Apprentice की जॉब कौन कौन सी कंपनियां निकालती है ?

यंहा नीचे हम कुछ डिपार्टमेंट्स की लिस्ट दे रहे है जो अक्सर Apprentice में प्रवेश लेने के फॉर्म निकालते ही रहते है।

1. Indian Railway

2. IOCL (Indian Oil Corporation Limited)

3. ONGC (Oil and Natural Gas Corporation)

4. DRDO and ISRO

5. CIL (Coal Indian Limited)


Apprentice में कौन कौन सी जॉब होती है ?

Apprentice में ज्यादातर ITI के सभी ट्रेड की जॉब निकलती है। अगर आपने अभी अभी ITI कम्पलीट की है या अभी आप ITI कर रहे है। तो आप Apprentice फॉर्म भर सकते है। यंहा नीचे हम कुछ जॉब की लिस्ट बता रहे है जो Apprentice में निकलती है।

Apprentice Job List:- 

  • Fitter
  • Welder 
  • Carpenter
  • Painter 
  • Tailor
  • Electrician
  • Machinist
  • PASAA
  • Mechanic Diesel
  • Laboratory Assistant
  • Instrument Machinist
  • Electronics Mechanic
  • Sheet Metal Worker 
  • Winder
  • MMTM
  • Tool & Dei Maker
  • Information Technology and Electronic System Maintenance


Apprentice कब करना चाहिए ?

Apprentice करने का सबसे अच्छा समय ITI खत्म होने के तुरंत बाद का होता है। क्योंकि आप जिस भी ट्रेड से ITI करते है उसमें बेसिक सी चीजें बताई जाती है। किंतु Apprentice में वो ही चीजे प्रैक्टिकली करवाई जाती है। इसलिए आप पहले थ्योरी और तुरंत बाद में प्रैक्टिकल करके उस ट्रेड में एक परफेक्ट एम्प्लोयी बन सकते है। 

अगर आप ITI और Apprentice में समय का अंतराल दे देते है, तो हो सकता है कि आप ITI में बताई गई बाते भूल जाये, इसलिए आपको ITI के खत्म होने के तुरंत बाद Apprentice करना चाहिए।


Apprentice का फॉर्म कब निकलता है ?

बहुत सारी सरकारी व प्राइवेट कंपनियां Apprentice के फॉर्म निकलती ही रहती है। हर 2,4 महीनों से Apprentice के फॉर्म्स आते ही रहते है, आप वो अपनी इच्छा अनुसार कोई भी फॉर्म भर सकते है।


Apprentice की सैलरी कितनी होती है ?

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया था कि Apprentice एक प्रकार की इंटर्नशिप होती है, जिसमे हमे काम सिखाया जाता हैं, इसलिए इसकी सैलरी ज्यादा नही होती है। इसकी औसतन सैलेरी 7000 से 8000 रुपये पर मंथ होती है। हालांकि ट्रेड व कंपनी के हिसाब से यह कम या ज्यादा भी हो सकती है।


Apprentice के फायदे क्या है ?

Apprentice करने से आपको जॉब मिलना आसान हो जाता है। अगर आप Apprentice करते समय अच्छा पेरफॉम करते है तो आपको उसी डिपार्टमेंट में परमानेंट रखा जा सकता है। इसके अलावा जब आप Apprentice 1 साल की कम्पलीट कर लेते है तो आपको 1 साल का experience certificate दिया जाता है। जिससे आपको जॉब मिलने में आसानी होती है। क्योंकि कोई डिपार्टमेंट हो वो एक फ्रेशर की बजाय एक ऐसे एम्प्लॉय को लेना पसन्द करेगा, जिसे काम करने के एक्सपीरियंस हो।


Apprentice से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Apprentice का मतलब क्या होता है ?

आसान शब्दों में समझे तो Apprentice का मतलब होता है Training लेना होता है।

क्या Apprentice एक सरकारी नौकरी है ?

Apprentice सिर्फ एक ट्रेनिंग कोर्स है यह कोई नौकरी नही है। यह ट्रेनिंग सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार की कंपनियों देती है। 

Apprentice की जॉब में क्या काम करवाया जाता है ?

Apprentice में काम करने की ट्रेनिंग दी जाती है जो की आपके द्वारा चुनी गई कंपनी पर डिपेंड करता है की वो किस तरह के काम की ट्रेनिंग देगी।

क्या Apprentice एक स्थाई नौकरी है ?

नही Apprentice सिर्फ एक ट्रेनिंग जॉब है जिसमे 1 से 2 साल के लिए सिर्फ काम करना सिखाया जाता है।

क्या Apprentice को सैलरी मिलती है ?

ज्यादातर कंपनियां Apprentice कंडीडेट्स को 7000 से 10000 तक सैलरी देती है।

Last Words:- 

दोस्तो अगर आपने अभी अभी ITI कम्पलीट की है तो आपको Apprentice जरूर करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको जॉब बहुत ही आसानी से मिल जाएगी। बाकी अगर Apprentice से सम्बंधित आपका कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। इसके अलावा अगर आपको यह लेख Apprentice kya hota hai ? Puri jankari पसन्द आयी हो तो इसे आने दोस्तो के साथ भी जरूर शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ