नेपोटिज्म क्या होता है ? What is Nepotism in Hindi

What is Nepotism:- पिछले कुछ टाइम से एक शब्द आपने बार बार जरूर सुना होगा, जो है "Nepotism", नेपोटिज्म क्या है ? नेपोटिज्म का मतलब क्या है ? यह आज हम आपको इस लेख में बताने वाले है। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

Nepotism means in hindi

भारत मे नेपोटिज्म प्राचीन काल से चला आ रहा है, हालांकि उस समय यह शब्द काम मे नही लिया जाता है, बल्कि इसके स्थान पर इसको वर्ण व्यवस्था कहा जाता था।

वर्ण व्यवस्था में चार वर्ण ब्राह्मण, क्षेत्रीय, वैश्य, शुद्र थे, उस समय ऐसी व्यवस्था थी जिसमे ब्राह्मण का पुत्र ब्राह्मण, क्षेत्रीय का पुत्र क्षत्रिय, व्यापारी का पुत्र व्यापारी और शूद्र का पुत्र शुद्र का कार्य ही करता था। लोग अपना कार्य अपनी आने वाली पीढ़ी को स्थानांतरित करती थी, उस समय एक वर्ण का व्यक्ति किसी दूसरे वर्ण का कार्य नही कर सकता था। हालाँकि यह परम्परा अब खत्म हो चुकी है।


Nepotism क्या होता है ? Nepotism का मतलब क्या है ?


Nepotism means in hindi

अगर हम इसका हिंदी में अनुवाद करे तो इसका मतलब होता है, भाई-भतीजावाद, पक्षपात, रिश्तेदारों की तरफदारी आदि। अगर इसको उदाहरण से समझे तो मान लीजिये की आप किसी कंपनी में मैनेजर या एक अच्छी पोस्ट पर है और आपकी कंपनी में नये कर्मचारियों की आवश्यकता है, इसलिए कंपनी में इंटरव्यू देने हजारों लोग आते है किंतु आप अपने पद का फायदा उठाते हुए अपने रिश्तेदारों को उन पदों पर नियुक्त कर दे, चाहे वो उस पद के लिए काबिल हो या ना हो, यह nepotism है।

Nepotism in Bollywood


बॉलीवुड में नेपोटिज्म आसानी से देखा जा सकता है, आपने देखा होगा कि वर्तमान में बॉलीवुड में अभिनेताओं व अभिनेत्रियों के बच्चों को ही काम मिलता है, उन्हें अच्छी अच्छी मूवीज में मुख्य रोल मिल जाता है, चाहे वो इसके काबिल हो या ना हो, वंही बाहर के लोगों के लिए बॉलीवुड में आना बहुत मुश्किल है, बॉलीवुड में बाहर से आये हुए लोग बहुत कम है।

अभी हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद से यह मुद्दा चर्चा में आया है। जिसका विरोध भी किया जा रहा है, जो कि सही भी है, क्योंकि इससे real टेलेंट छुप जाता है, जो टेलेंटेड लोग है, उन्हें मूवीज में काम करने का मौका ही नही मिल पाता है।

Nepotism in Politics


राजनीति में भी नेपोटिज्म को आसानी से देखा जा सकता है, भारत मे ऐसी बहुत सी राजनीतिक पार्टिया है, जिनमे एक परिवार के लोग पार्टी पर शासन करते है, या मुख्य पदों पर रहते है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण कॉंग्रेस पार्टी है। कॉंग्रेस पार्टी में मोतीलाल नेहरू से लेकर अब तक सिर्फ नेहरू परिवार ने शासन किया है, हालांकि इनमे से ज्यादातर काबिल लोग ही थे।


Nepotism के नुकसान


अगर हम नेपोटिज्म के फायदे और नुकसान की बात करे तो इसका फायदा तो कुछ नही है सिर्फ नुकसान ही है।

  • इससे काबिल और टेलेंटेड लोगों को मौका नही मिल पाता है। 
  • यह प्रतिभावान लोगों को आगे आने से रोकता है।
  • यह अयोग्य लीडरशिप को जन्म देता है।
  • यह समाज को उन्नत होने से रोकता है।
  • यह समाज मे असमानता पैदा करता है।


भाई भतीजावाद को इंग्लिश में क्या कहते है ?

भाई भतीजावाद को इंग्लिश में Nepotism कहते है।


ये भी पढ़े...

आज इस लेख में आपने नेपोटिज्म के बारे में जानकारी प्राप्त की है, अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट कर सकते है, इसके अलावा अगर आपको यह लेख nepotism kya hota hai पसन्द आया हो तो इसे अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ