Silica Gel क्या है ? नये सामान के साथ सिलिका जेल पैकेट क्यों आते है ?

दोस्तो बाजार से या ऑनलाइन जब भी हम कोई नया सामान खरीदते है तो बहुत से सामान के साथ डिब्बों में silica gel गोलियों की एक छोटी सी पैकेट भी आती है। ये silica gel की गोलियां नए सामान के साथ क्यों आती है ? इसके बारे में हम नही जानते है। इस लिए उसे अनुपयोगी समझ कर हम उस पैकेट को फेंक देते है। 

इस लिए आज इस आर्टिकल में हम आपको silica gel के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे कि Silica Gel क्या है ? नया सामान खरीदते समय उसके साथ सिलिका जेल गोलियों की पाउच क्यों आती है ? और हम सिलिका जेल पाउच का कैसे इस्तेमाल कर सकते है।

Naya samaan purchase krte samay box me silica gel ke packet kyu aate hai

Silica Gel क्या है ?


फ्रेंड्स सिलिका जेल की गोलियां सिलिकन डाई ऑकसाइड की एक फॉम है। जिसे पैकेट्स में भरकर सामान के डिब्बो में डाल कर हम तक पंहुचाया जाता है। इसको सोडियम सिलिकेट के संश्लेषण द्वारा बनाया जाता है।


Silica Gel पैकेट किस काम आता है ?


फ्रेंड्स सिलिका जेल पाउच का प्रयोग नमी को सुखाने के लिए किया है। ये अपने आस पास की नमी को अपने अंदर सोख लेता है। इस लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य  नमी से खराब होने वाले सामान के साथ ये पाउच आता है। ताकि डिब्बे के अंदर की नमी को ये सोख ले। और सामान खराब ना हो।

एक सिलिका जेल पैकेट कितनी नमी सोख सकता है ?


सिलिका जेल अपने वजन की 40% तक नमी को सोख सकता है। यानी कि एक 10 ग्राम का पैकेट 4 ग्राम पानी सोख सकता है।


सिलिका जेल गोलियों को एक बार use करने के बाद क्या फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है ?


फ्रेंड्स जैसा कि आप जान चुके है कि ये अपने वजन का 40% तक पानी सोख सकता है। तो अब आपके दिमाग मे ये सवाल भी जरूर आया होगा कि अगर सिलिका जेल पाउच को एक बार काम में ले लिया जाए तो उसके बाद दुबारा भी उसका इस्तेमाल किया जा सकता है ?

तो इसका जवाब हां है ? पर सिलिका जेल गोलियों को दुबारा काम मे लिए जाने योग्य बनाना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि एक बार इस्तेमाल करने के बाद इनको दुबारा काम मे लेने के लिए इन्हें 300℃ तापमान में रख कर सुखाना पड़ता है। तभी ये फिर से काम मे लिए जाने योग्य बन पाती है।


सिलिका जेल पाउच का उपयोग हम कैसे और कँहा कँहा कर सकते है ?


फ्रेंड्स जब भी आप नया सामान खरीदे और उसके साथ ये पाउच आये तो आप उसे फेंके नही, बल्कि उसे सुरक्षित रख ले। क्योंकि आप उसका बहुत सी जगहों पर इस्तेमाल कर सकते है। यंहा पर हम आपको सिलिका जेल पाउच के कुछ उपयोग बता रहे है, बाकी आप नमी को सुखाने के लिए इसका इस्तेमाल कंही भी कर सकते है।

  • अगर कभी आपके मोबाइल में पानी चला जाये जाए तो आप एक डब्बे में उस मोबाइल के साथ कुछ सिलिका जेल पाउच डाल दे, वो पाउच उस मोबाइल का पूरा पानी सोख लेंगे।
  • आप अपने जिम बैग में ये पाउच डाल सकते है। ये आपके कपड़ो के पसीने को सोख लेंगे, जिससे उनमे से बदबो नही आएगी।
  • जूते उतारने जे बाद उनमे कुछ सिलिका पैकेट डाल दे, वो जूतों का पूरा पसीना सोख लेंगे।
  • Medicine बॉक्स में ये पाउच डाल, जिससे दवाइयों के अंदर सीलन नही आएगी।
  • चांदी के गहनों में नमी के कारण कालापन आ जाता है, तो आप सिल्वर के गहनों के साथ बॉक्स में कुछ सिलिका पाउच डाल सकते है, जिससे आपके गहने नमी के कारण खराब नही होंगे।
  • आप अपनी फोटोज और किताबो के अंदर भी कुछ सिलिका पैकेट्स डाल सकते है, ये उन्हें खराब होने से बचाएंगे।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तो उम्मीद करता हु की सिलिका जेल क्या है ? और सिलिका जेल पाउच किस काम आता है ? ये आप अच्छे से समझ गए होंगे। अगर आपको ये जानकारी हेल्पफुल लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ