धारा 144 क्या है ? इसे कब और क्यों लागू किया जाता है ?

नमस्कार दोस्तों, आज हम जानेंगे की धारा 144 क्या है ? और इस धारा 144 को कब और क्यों लगाया जाता है ? इसलिए इस आर्टिकल को शुरु से लेकर लास्ट तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको धारा 144 के बारे मे पूरी जानकारी बताने वाले है।

धारा 144 क्या है ? इस धारा को कब और क्यों लगाया जाता है ?

दोस्तों आपने टेलीविजन पर न्यूज़ चैनल्स और सोशल मीडिया पर बहुत सी बार देखा होगा कि जम्मू कश्मीर में अक्सर धारा 144 लगाई जाती है। इसके अलावा भारत के कई अन्य हिस्सों में भी बहुत सी बार इसको लगाया जाता है। इसलिए ज्यादातर लोगों ने इस धारा का नाम सुना हुआ है।

लेकिन यह धारा 144 क्या है ? और इसे क्यों और कब लागू किया जाता है ? यह ज्यादातर लोगों को पता नही है। अगर आप भी इसके बारे में नही जानते है, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नही है। क्योंकि यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको धारा 144 के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इस लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

What is section 144 ?, Dhara 144 kya hai ? Kyu aur kab lagu ki jati hai ?

धारा 144 क्या है ? धारा 144 को कब और क्यों लगाया जाता है ?

जब किसी विशेष क्षेत्र, शहर या राज्य में अशांति या आतंक का माहोल हो, या अशांति या आतंक का माहौल बनने की आशंका हो, तो उस समय उस क्षेत्र में शांति बनाने के लिए इस धारा को लागू किया जाता है।

इस धारा को लागू करने के बाद सम्बन्धित क्षेत्र में कंही पर भी पांच से अधिक लोग एक साथ इकट्ठा होने की अनुमति नही होती है, और स्थानीय लोगो को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी जाती है, ताकि उस क्षेत्र में शांति बनी रहे। हालांकि स्थानीय लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और कार्य को पूरा करने के लिए घर से बाहर निकल सकते है।

अगर कोई व्यक्ति धारा 144 का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और उसे 3 साल तक की जेल हो सकती है।

धारा 144 को अधिकतम दो महीनों के लिए लगाया जा सकता है। लेकिन अगर हालात बहुत ज्यादा खराब हो तो इस समय सीमा को बढ़ाकर 6 महीने तक भी किया जा सकता है।

क्या धारा 144 और कर्फ्यू एक ही है ?

जी नही, धारा 144 और कर्फ्यू एक समान नही है। कर्फ्यू में प्रसासन बहुत ज्यादा सख्त हो जाता है। कर्फ्यू के बारे विस्तार से जानने के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते है।


क्या धारा 144 लागू होने पर इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी जाती है ?

कई बार इस धारा को लागू करने के बाद उस क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी जाती है। लेकिन ऐसा सिर्फ उस समय किया जाता है, जब सोशल मीडिया के द्वारा बहुत ज्यादा अफवाएं फैलाई जा रही हो और उन अफवाओं के कारण अशांति का माहौल बनने की आशंका हो।

क्या धारा 144 में घर से बाहर निकल सकते है ?

जी हां, धारा 144 लगने पर आप घर से बाहर निकल सकते है किंतु सिर्फ जरूरी काम होने पर ही निकले, साथ ही बाहर लोगों में सामिल ना हो ना ही किसी प्रकार का ग्रुप बना कर बाहर जाए।

क्या धारा 144 में घर से बाहर निकलने पर गिरफ्तारी हो सकती है ?

धारा 144 लगाने का मुख्य उद्देश्य जनता को एक जगह इकट्ठा ना होने देना है। अगर आप अपने किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलते है तो आपकी गिरफ्तारी नहीं होगी किंतु अगर आप किसी प्रकार की जन सभा या आंदोलन में शामिल होते है तो आपकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

ये भी पढ़े...

अभी फिलाल भारत के ज्यादातर हिस्सों में धारा 144 इसलिए लगाई गई है। क्योंकि भारत के अंदर कोरोना वायरस फ़ैलना शुरू हो गया है। और यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैलता है। इसलिए इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत के ज्यादातर हिस्सों में धारा 144 लागू की गई है। क्योंकि जब लोग एक दूसरे से मिलना बंद कर देंगे, तो यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक नही पहुंच पायेगा।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं कि यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको धारा 144 के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी,और आप यह जान गए होंगे कि धारा 144 क्या है ? और धारा को कब और क्यों लगाया जाता है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपनी दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ