IELTS क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में

What is IELTS Full Information in Hindi:- अगर आप विदेश में पढाई करना चाहते है या विदेश में नोकरी प्राप्त करना चाहते है ? तो आपको IELTS के बारे में पूरी जानकारी पता होना बहुत जरुरी है। हो सकता है की आपने इसका नाम पहले भी सुना हु, किन्तु अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नही है तो आपको परेशान होने की बिलकुल भी आवश्यकता नही है, क्यूंकि आज इस लेख में हम आपको IELTS के बारे में full information हिंदी में देने वाले है।

IELTS क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में

अगर आपको किसी ऐसे देश में पढाई या जॉब करनी हो, जन्हा की लोकल लैंग्वेज इंग्लिश हो या कम्युनिकेशन लैंग्वेज इंग्लिश हो ? तो ऐसे देश में पढाई या जॉब करने से पहले आपको एक एग्जाम क्लियर करना होता है, जिसमे यह चेक किया जाता है की आपको अंग्रेजी भाषा आती है या नही ? यह टेस्ट पास करने के बाद ही हमे उस country में study या job करने की अनुमति मिलती है।

World wide ऐसी कुछ इंटरनेशनल organization है, जो ऐसे टेस्ट लेती है, उन्ही में से IELTS भी एक है। IELTS इन सभी organization में सबसे लोकप्रिय है। 10,000 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थायें IELTS को इंग्लिश भाषा का नॉलेज होने का प्रमुख प्रूफ मानती है।


IELTS क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में

IELTS की Full Form International English Language Testing System है। आप इस टेस्ट के नाम से ही इसका काम समझ गये होंगे। Basically IELTS एक टेस्ट होता है, जिसके माध्यम से यह देखा जाता है कि आपको अंग्रेजी भाषा बोलना, लिखना, पढ़ना, और सुनना कितना समझ मे आता है ? या आपको अंग्रेजी भाषा का कितना नॉलेज है ?

IELTS टेस्ट 2 प्रकार के होते है। 1. Academic 2. General Training

1. Academic:-  यह टेस्ट उन कंडिडेट्स के लिए होता है जो विदेश पढ़ाई करने के लिए जाना चाहते है।

2. General Training:- यह टेस्ट उन कंडिडेट्स के लिए होता है जो विदेश किसी जॉब या इंटर्नशिप के लिए जाते है। या स्थाई रूप से विदेश में ही रहना चाहते है।

आपको अपनी श्रेणी के हिसाब से इन दोनों में एक टेस्ट देना होगा। अगर आप पढ़ाई करने के लिए विदेश जाना चाहते है तो आपको Academic टेस्ट देना होगा, वंही अगर आप किस जॉब के लिए विदेश जा रहे है तो आपको General Training टेस्ट देना होगा।

यह टेस्ट 4 अलग अलग पार्ट्स में लिया जाता है, जिनमे condidate की English Writing, Reading, Speaking और Listening Capacity चेक की जाती है और condidate की परफोर्मेंस के हिसाब उसे स्कोर दिया जाता है। क्योंकि इस टेस्ट में कंडीडेट को पास या फैल नही किया जाता बल्कि इसके स्थान पर condidate की परफॉर्मेंस को band scale पर मापा जाता और उसे 1 से 9 तक स्कोर दिया जाता है। नीचे हम IELTS का Band Scale System की सारणी दे रहे है, जिसे देखकर आप इसके Band Scale System को समझ सकते है।


The IELTS Band Scale System

Band Score 9 = Expert User

Band Score 8 = Very Good User

Band Score 7 = Good User

Band Score 6 = Competent User

Band Score 5 = Modest User

Band Score 4 = Limited User

Band Score 3 = Extremely Limited User

Band Score 2 = Intermittent User

Band Score 1 = Did not Attempt the Test


अगर आपको कनाडा, ऑस्ट्रेलिया या ऐसे ही किसी अच्छे देश मे पढ़ाई या जॉब के लिए जाना है तो आपका Band Score 6 से ऊपर होना जरूरी है। तभी आपको इसकी अनुमति मिलेगी, अन्यथा नही मिलेगी।

इसके अलावा यह सर्टिफिकेट इंडिया में भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। अगर आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट जॉब के लिए अप्लाई करते समय इस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करते है, तो आपको जॉब मिलने में आसानी होगी। क्योंकि यह इस बात का प्रूफ होता है कि आपको इंग्लिश का अच्छा नॉलेज है।


IELTS Exam Eligibility Criteria

IELTS Exam देने के लिए 2 ही मुख्य शर्ते है।

1. आपकी उम्र कम से कम 16 साल होनी चाहिए।

2. आपके पास एक वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए।


IELTS की फीस कितनी है ?

वर्तमान में इसकी फीस ₹14000 से ₹15000 तक लगती है, लेकिन समय के अनुसार यह कम या ज्यादा भी हो सकती है।


IELTS Certificate की Validity कितनी होती है ?

IELTS Certificate की Validity 2 साल की होती है। 2 साल के बाद यह सर्टिफिकेट मान्य नही होता है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।


IELTS में Fail होने पर क्या करे ?

अगर आप IELTS टेस्ट में 6 या इससे ऊपर स्कोर नही कर पाते है, तो आप फिर से ट्राय कर सकते है, और जितनी बार चाहे, उतनी बार टेस्ट दे सकते है, क्योंकि इसमे कोई भी लिमिट नही है। हालांकि एक बार एग्जाम देने के बाद आपको 90 दिनों का wait करना होगा। उसके बाद ही आप दुबारा कोशिश कर सकते है।


IELTS Exam Registration कैसे करे ?

इंडिया में 2 institutes है जो IELTS Exam करवाती है। 1. British Council, 2. IDP इनकी मदद से आप IELTS एग्जाम दे सकते है। आप britishcouncil.in की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर सकते है।


IELTS से जुड़ी कुछ रोचक बातें:-

  • IELTS की स्थापना 1989 में हुई थी।
  • दुनियाभर में इसके 1200  से भी ज्यादा सेंटर्स जो 120 से देशों में फैले हुए है।
  • भारत मे 50 से भी ज्यादा शहरों में IELTS के सेंटर्स मौजूद है।
  • हर साल 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग इस टेस्ट को देते है।


FAQ

IELTS की फुल फॉर्म क्या है ?

IELTS की फुल फॉर्म International English Language Testing System है। 

IELTS में फेल होने पर कितने दिन के बाद फिर से एग्जाम दे सकते है ?

अगर आप IELTS परीक्षा में फेल हो जाते है तो आप 90 दिन के बाद फिर से परीक्षा दे सकते है।

भारत में IELTS की परीक्षा कौन करवाता है ?

भारत में British Council और IDP ये 2 ऐसे इंस्टीट्यूट है जो IELTS परीक्षा करवाते है।

IELTS परीक्षा देने के लिए उम्र क्या होनी चाहिए ?

यह परीक्षा देने के लिए आपकी उम्र कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए।

ये भी पढ़े...


निष्कर्ष:-

आज के इस लेख में आपने सीखा की ielts kya hai ? puri jankari hindi me, उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसन्द आयी होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। इसके अलावा अगर आपको जानकारी पसन्द आयी हो तो इसे आने दोस्तो के साथ भी जरूर शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ