JioFi Router के पासवर्ड कैसे पता करे ?

How to Get JioFi Password Full Information:- JioFi Router जिओ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक बहुत ही फेमस डिवाइस है, जिसकी मदद से हम अपने मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि में इंटरनेट चला सकते हैं। यह JioFi Router भी कई प्रकार का है। लोगों की जरूरत के हिसाब से जिओ ने कई प्रकार के routers लॉन्च कर रखे हैं, जिन्हें यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि JioFi Router के पासवर्ड कैसे पता करते हैं ? आपके पास चाहे जियोफाई का कोई भी डिवाइस हो, आप उसके पासवर्ड पता कर सकते हैं। तो चलिए लेख शुरू करते हैं और हम आपको बताते हैं कि JioFi ke password kaise pta lgaye ?



JioFi Router के पासवर्ड कैसे पता करें ?

यहां पर हम आपको 2 तरीके बता रहे हैं जिनके द्वारा आप अपनी जियोफाई डिवाइस के पासवर्ड जान सकते हैं।


पहला तरीका:-

आप अपनी जियोफाई डिवाइस की बैटरी निकाले कर उसकी पीछे की साइड में देखे। आपको उसके पासवर्ड मिल जाएंगे। यहां पर आपको एक बात का ध्यान रखना है की जियोफाई की पिछली साइड जो पासवर्ड आपको मिलेंगे, वह उस डिवाइस के डिफॉल्ट पासवर्ड होते है। अगर आपने उसके पासवर्ड कभी चेंज किए हैं ? तो वह पासवर्ड आपके किसी काम के नहीं है। इसलिए आपको अपने डिवाइस के लेटेस्ट पासवर्ड पता लगाने होंगे। इसके लिए आपको दूसरा तरीका काम में लेना होगा।


दूसरा तरीका:-

1. जियोफाई के लेटेस्ट पासवर्ड पता करने के लिए सबसे पहले उस jiofi को ऑन करे और अपने मोबाइल का wifi ऑन करके उसे jiofi से कनेक्ट करे, अगर आपके पास ऐसा कोई मोबाइल है ? जिससे वह जियोफाई बिना पासवर्ड के ऑटोमेटिक ही कनेक्ट हो जाती है, तब आप उस मोबाइल में यह प्रोसेस कर सकते हैं। इसके अलावा अगर वह जियोफाई बिना पासवर्ड के किसी भी डिवाइस से कनेक्ट नहीं हो रही है ? तो आपको एक कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत पड़ेगी, साथ ही एक USB केबल की भी जरूरत पड़ेगी। USB केबल को आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में लगाना है और उसका दूसरा हिस्सा जियोफाई में लगाना है।

2. उसके बाद आपको अपने उस कंप्यूटर या लैपटॉप में कोई भी एक इंटरनेट ब्राउज़र ओपन करना है उसमें http://jiofi.local.html यह URL सर्च करना है।

3. यह URL सर्च करने पर इस प्रकार का पेज ओपन होगा।

4. यहां पर आपको लॉगइन बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने एक लॉगइन पेज ओपन होगा। उसमे आपसे यूजरनेम और पासवर्ड मांगा जाएगा। यहां पर आपको यूजरनेम और पासवर्ड इन दोनों में administrator यह शब्द डालना है और लॉगइन बटन पर क्लिक करना है। नीचे इमेज मेंं देखे।

5. उसके बाद आपके सामने ऐसा पेज ओपन हो जाएगा।


1. सबसे पहले यंहा Settings पर क्लिक करे।

2. फिर Wi-Fi पर क्लिक करे।

3. इसके बाद ऐसा पेज ओपन हो जाएगा और यंहा आप अपनी JioFi के पासवर्ड देख सकते है।


जिओफाई के पासवर्ड कैसे चेंज करें ? How to Change JioFi Password ?

अभी अगर आपको अपने JioFi के पासवर्ड चेंज करने हो ? तो वो भी आप यहीं से यानी कि इस पेज में कर सकते हैं। jiofi ke password change करने के लिए अपने jiofi के वर्तमान पासवर्ड है यंहा डिलीट कर दे और इसके स्थान पर आपको अपने नए वाले पासवर्ड टाइप करने है, और इसके बाद Apply बटन पर क्लिक करना है। 

उसके बाद आपके सामने एक मैसेज show होगा कि आप jiofi की सेटिंग्स में बदलाव कर रहे है, इसलिए Apply करते ही आपकी JioFi Restart होगी। तो यंहा आपको Ok बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपकी JioFi एक बार restart होगी, और इसके बाद उसके पासवर्ड चेंज हो जाएंगे। 


FAQ

JioFi का पुराना पासवर्ड कैसे पता करते हैं ?

आप अपनी jiofi का बैक कवर हटाकर बैटरी निकाले, बैटरी के नीचे आपको जिओ फाइबर के पुराने पासवर्ड मिल जाएंगे।

JioFi का यूजर नेम क्या होता है ?

Jiofi का यूजर नेम administrator होता है।

Jiofi के पासवर्ड कहां होते है ?

Jiofi की बैकसाइड में बैटरी के नीचे jiofi के पासवर्ड लिखे हुए होते है।

Jiofi के नए पासवर्ड कैसे पता करते हैं ?

Jiofi के नए और लेटेस्ट पासवर्ड पता करने के लिए आपको jiofi की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

ये भी पढ़े...

तो इस प्रकार से आप अपनी jiofi ke password change कर सकते है। अगर आपको इस प्रोसेस में कोई प्रॉब्लम आए ? तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं, और इसके अलावा अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो भी आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। तो फ्रेंड उम्मीद है कि आपको यह जानकारी JioFi Router Ke Password Kaise Pta Kare ? पसंद आई होगी अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ