दुनिया की 10 सबसे महंगी मुद्राएं। Most Expensive Currency List 2023

World's Top 10 Most Expensive Currency List 2024 in Hindi:- Currency जिसको हिंदी में मुद्रा और आम भाषा मे पैसे कहते है, एक ऐसी वस्तु होती है जिसके माध्यम से हम अपने खाने पीने से लेकर जरूरत की सारी छोटी बड़ी चीजे खरीद सकते है। वर्तमान समय मे हमे चाहे कुछ भी खरीदना हो, उसके लिए हमे मुद्रा की जरूरत पड़ती है, बिना पैसो के हम कुछ भी खरीद नही सकते है। 

लेकिन पहले ऐसा नही था। पुराने समय मे वस्तुओं को खरीदने और बेचने के लिए वस्तु विनियम प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता था, उस समय किसी भी देश की कोई भी करेंसी नही होती थी। वस्तुओं को एक दूसरे से खरीदने व बेचने के लिए वो वस्तु विनियम प्रणाली का इस्तेमाल करते थे, जिसमे वस्तु के बदले वस्तु देने का सिस्टम था।

चलिये इस प्रणाली को उदाहरण से समझते है, जैसे कि मान लीजिये की आपके पास कपड़े है और किसी दूसरे व्यक्ति के पास अनाज है, तो आप उसे कपड़े देकर कुछ अनाज ले सकते है, यही वस्तु विनियम प्रणाली है। रितिक रोशन की मोहनजोदड़ो फिल्म में इस वस्तु विनियम प्रणाली को काफी बारीकी से समझाया गया है। अगर आप चाहे तो वो मूवी देख सकते है।

फिलहाल इस लेख में हम मुद्रा के बारे में बात करने वाले है। तो मुद्रा कितनी कीमती होती है ? यह आप भी भलीभांति जानते है, लेकिन क्या आप जानते है कि पूरी दुनिया में हर एक देश की अपनी एक मुद्रा यानि कि करेंसी होती है। जिसका इस्तेमाल उस देश मे वस्तुओं को खरीदने व बेचने के लिए किया जाता है। हालांकि कुछ करेंसी ऐसी भी है, जो एक से अधिक देशों में इस्तेमाल होती है। वर्तमान समय में हमारे बीच कई प्रकार की मुद्राएं अस्तित्व में है।

आज के इस लेख में हम आपको दुनियां की 10 सबसे मजबूत करेंसी के बारे में हिंदी में बताने वाले है।


दुनियां की 10 सबसे महंगी करेंसी, दुनिया की 10 सबसे ताकतवर करेंसी


1. कुवैती दीनार | Kuwaiti Dinar

दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी Kuwaiti dinar है। यह कुवैत देश की करेंसी है। इस करेंसी के सबसे ताकतवर होने का मुख्य कारण यंहा का तेल हैं। कुवैत में ऑइल काफी भारी मात्रा में निकाला जाता है और इसका निर्यात दुनियाभर में किया जाता है, इसलिए इस देश की करेंसी सबसे मजबूत करेंसी है। इसका कोड KWD है।

1 Kuwaiti dinar की कीमत ₹269.95 भारतीय रुपये के बराबर है। हालांकि समय के अनुसार यह कम या ज्यादा हो सकती है। Kuwaiti dinar की वर्तमान वैल्यू जानने के लिए आप गूगल में 1 Kuwaiti dinar to inr या 1KWD TO INR लिख के सर्च करें। आपको इसकी वर्तमान वैल्यू मालूम हो जाएगी।


2. बहरीन दीनार | Bahraini Dinar

दुनिया की दूसरी सबसे मजबूत करेंसी बहरीन दीनार है, यह बहरीन की राष्ट्रीय करेंसी है। बहरीन दीनार के इतना मजबूत होने के पीछे का मुख्य कारण इसके काले सोने का व्यापार है। बहरीन दुनियाभर में काले सोने का निर्यात करता है, जिससे इसकी करेंसी काफी मजबूत हुई है। इसका करेंसी कोड BHD है।

वर्तमान में 1 बहरीन दीनार की कीमत ₹220.28 भारतीय रुपये है। समय के अनुसार यह संख्या कम या ज्यादा हो सकती है। वर्तमान दर जानने के लिए आप गूगल में 1 BHD to INR या 1 bahraini dinar to inr सर्च कर सकते है। आपको इसकी वर्तमान वैल्यू पता चल जाएगी।


3. ओमान रियाल | Omani Rial 

दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत करेंसी ओमानी रियाल है। यह Oman देश की राष्ट्रीय करेंसी है। 1 ओमान रियाल की कीमत भारतीय मुद्रा में ₹215.72 रुपये होते है। इसका करेंसी कोड OMR है।

आप गूगल में 1 OMR to INR या omani rial to inr सर्च करके इसकी वर्तमान दर जान सकते है।


4. जोर्डन दीनार | Jordanian Dinar

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर करेंसी जॉर्डियन दिनार है। यह Jordan देश की राष्ट्रीय मुद्रा है। वैसे तो यह एक विकासशील देश है, किन्तु फिर भी इसकी करेंसी काफी मजबूत है। इसका करेंसी कोड JOD है।

1 जॉर्डियन दिनार की कीमत भारतीय मुद्रा में ₹117.02 रुपये होते है। इस करेंसी की लेटेस्ट वैल्यू जानने के लिए आप गूगल में 1 JOD to INR या Jordanian Dinar to Indian Rupee सर्च करे, आपको इसकी वर्तमान वैल्यू पता चल जाएगी।


5. ब्रिटिश पाउंड | British Pound | Great Britain Pound 

अगर हम दुनिया पांचवी सबसे मजबूत करेंसी की बात करे, तो वो ब्रिटिश पाउंड है। इसे स्टर्लिंग के नाम से भी जाना जाता है। यह करेंसी United Kingdom के साथ साथ और भी कई देशों की राष्ट्रीय मुद्रा है, जैसे Jersey, Guernsey, The Isle of Man, Gibraltar, South Georgia, South Sandwich Islands, The British Antarctic Territory, और Tristan da Cunha आदि। इसका करेंसी कोड GBP है।

1 ब्रिटिश पाउंड की कीमत भारतीय मुद्रा में ₹105.37 रुपये है। समय के अनुसार यह कम या ज्यादा हो सकती है। इसकी वर्तमान वैल्यू जानने के लिए आप गूगल में british pound to inr या 1 GBP to INR सर्च कर सकते है।


6. केमैन आइलैंड्स डॉलर | Cayman Islands Dollar

दुनिया की छटी सबसे ताकतवर करेंसी केमैन आइलैंड्स डॉलर है। यह Cayman Islands की राष्ट्रीय करेंसी है। केमैन आइलैंड्स अपने पर्यटन स्थलों के लिए प्रमुख रूप से जाना जाता है। इसका करेंसी कोड KYD है।

1 Caymanian Dollar की कीमत भारतीय मुद्रा में ₹99.61 रुपये है। इसकी लेटेस्ट वैल्यू चेक करने के लिए आप गूगल में 1 Caymanian Dollar to INR या 1 KYD to INR सर्च कर सकते है।


7. यूरोपियन यूरो | European Euro

दुनिया की सातवीं सबसे मजबूत मुद्रा यूरोपियन यूरो है। यूरोप महाद्वीप के सभी देश इसी करेंसी का इस्तेमाल करता है। इसी लिए यह करेंसी इतनी मजबूत है। इसका करेंसी कोड EUR है।

1 Euro की कीमत भारतीय मुद्रा में ₹90.59 रुपये है, जो कि समय के अनुसार कम या ज्यादा हो सकते है। Euro की लेटेस्ट रेट देखने के लिए आप गूगल में 1 EUR to INR या 1 european euro to inr सर्च करे।


8. स्विस फ्रैंक | Swiss Franc

दुनिया की आठवीं सबसे मजबूत करेंसी स्विस फ्रैंक है, जो कि स्विजरलैंड की राष्ट्रीय करेंसी है। 1Swiss Franc की कीमत भारतीय मुद्रा में ₹95.56 रुपये है, किन्तु समय के अनुसार यह कम या ज्यादा हो सकती है। इस करेंसी की वर्तमान वैल्यू जानने के लिए आप गूगल में 1 swiss franc to inr या 1 CHF to INR सर्च कर सकते है।


9. यूएस डॉलर | US Dollar

दुनिया नवी सबसे मजबूत करेंसी यूएस डॉलर है। इस करेंसी का इस्तेमाल उत्तरी अमेरिका के ज्यादातर देशों में किया जाता है। इसका कोड USD है।

1 यूएस डॉलर की कीमत भारतीय मुद्रा में ₹83.04 है। आप गूगल में 1 USD to INR सर्च करके इसकी वर्तमान वैल्यू जान सकते है।


10. कैनेडियन डॉलर | Canadian Dollar

हमारी लिस्ट की अंतिम और दुनिया की दसवीं सबसे मजबूत करेंसी कैनेडियन डॉलर है, जो कि कनाडा देश की राष्ट्रीय करेंसी है। इसका करेंसी कोड CAD है।

1 कैनेडियन डॉलर की कीमत भारतीय मुद्रा में ₹61.98 रुपये है। आप गूगल में 1 CAD to INR सर्च करके इसकी वर्तमान वैल्यू जान सकते है।

तो दोस्तों यह थी duniya ki top 10 sabse mehngi currencies ki list, यंहा बताये गए आंकड़े समय के अनुसार बदल सकते है। इसलिए अगर आपको किसी भी मुद्रा की वर्तमान वैल्यू भारतीय रुपये में चेक करनी हो तो आप गूगल में उस करेंसी का कोड और भारतीय करेंसी का कोड (INR) लिख कर उसकी वर्तमान वैल्यू जान सकते है।


FAQ

दुनिया की सबसे महंगी/ताकतवर करेंसी कौनसी है ?

कुवैती दीनार (Kuwaiti Dinar) दुनिया की सबसे महंगी और ताकतवर करेंसी है।

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी करेंसी कौनसी है ?

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी करेंसी बहरीन दीनार (Bahraini Dinar) है।

क्या भारतीय रुपया दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी है ?

नही भारत दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी नहीं है दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी कुवैती दीनार है।

दोस्तो उम्मीद है कि आपको यह जानकारी दुनिया की 10 सबसे महंगी मुद्राओं की सूची, world's top 10 strongest currency list पसन्द आयी होगी। अगर जानकारी पसन्द आयी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ