दुनिया की सबसे महँगी खेल ट्रॉफी कौनसी है ?

World's Top 10 Most Expensive Sports Trophies List in Hindi:- खेल एक ऐसी चीज है जो कि दुश्मनों को भी दोस्त बना देती है। दुनिया भर में हजारों प्रकार के खेल मौजूद हैं, जो कि अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से अलग-अलग नियम के अनुसार खेले जाते हैं। खेल चाहे जो भी हो इससे हमारा शारीरिक व्यायाम तो होता ही है, साथ ही इससे हमारा दिमाग भी चिंताओं और निंद्रा से दूर होता है।

विश्व के लगभग सभी देशों में खेलों का आयोजन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। जिनमें बहुत सारे खेलों को शामिल किया जाता है। अगर हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों की बात करें, तो ओलंपिक का नाम सबसे पहले आता है। इसमें सैकड़ों प्रकार के खेलों को सम्मिलित किया जाता है, जिनमें विश्व के किसी भी देश के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं और बाकी खिलाड़ियों के साथ खेल सकते हैं।

अभी खेल चाहे राष्ट्रीय स्तर पर हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, जीतने वाले खिलाड़ियों को कुछ इनाम व ट्रॉफी भी दी जाती है।

विश्व भर में कई प्रकार के वर्ल्ड फेमस खेल है जैसे Football, Hockey, Racing, Cricket आदि। इन खेलों पर दुनियाभर के लोगों की नजर रहती है। क्योंकि इन ट्रॉफीयों को जीतने का सपना ना सिर्फ खेल खेलने वाले खिलाड़ियों का होता है, बल्कि जिस देश के वह खिलाड़ी होते हैं, उस पूरे देश का होता है।

वैसे तो जीत की तुलना पैसों से करना गलत है। लेकिन फिर भी यहां पर हम आपको दुनिया की प्रमुख 10 सबसे महंगी खेल ट्रॉफी के बारे में बताएंगे, जोकि खेल जीतने वाली टीम को मिलती है।

World's Top 10 Most Expensive Sports Trophies List in Hindi

यहां पर हम आपको जो Top 10 Most Expensive Sports Trophies List बता रहे हैं। यह दुनिया में जितने भी प्रकार के खेल आयोजित किए जाते हैं, उनमें जो सबसे ज्यादा एक्सपेंसिव ट्रॉफियां है, उनकी लिस्ट है। यह लिस्ट देखकर आप यह जान सकते हैं कि इस दुनिया में सबसे महंगी ट्रॉफी कौन से खेल की है ? इसलिए चलिए अभी हम आपका और अधिक समय बर्बाद नही करेंगे और डायरेक्ट आपको दुनिया की सबसे महंगी ट्रॉफी कौनसी है ? इसके बारे में बताते हैं। साथ ही हम आपको बताएंगे कि इन ट्रोफी की वर्तमान वैल्यू क्या है ? तथा कौनसी ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है ?


दुनिया की सबसे महँगी खेल ट्रॉफी कौनसी है ? World's Top 10 Most Expensive Sports Trophies in Hindi

1. Fifa World Cup:- यह ट्रोफी दुनिया की सबसे महंगी खेल ट्रॉफी होती है, जिसकी वर्तमान कीमत भारतीय मुद्रा में ₹151 करोड़ रुपये है, तथा यह ट्रॉफी Football खेल से सम्बंधित है।

2. Woodlawn Vase:- यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी ट्रॉफी है, जिसकी वर्तमान वैल्यू ₹18 करोड़ रुपये है। यह ट्रॉफी Horse Racing खेल से सम्बंधित है।

3. Borg-Warner Trophy:- यह दुनिया की तीसरी सबसे महंगी ट्रॉफी है जिसकी वर्तमान कीमत भारतीय रुपयों में ₹10 करोड़ रुपये है, यह Auto Racing खेल से सम्बंधित है।

4. Champions League Trophy:- यह दुनिया की चौथी सबसे महंगी खेल ट्रॉफी है, जिसकी कीमत ₹7 करोड़ रुपये है। यह ट्रॉफी Football खेल से सम्बंधित है।

5. Stanley Cup:- यह दुनिया की पांचवी सबसे महंगी खेल ट्रोफी है, जिसकी वतर्मान कीमत ₹5 करोड़ रुपये है। यह ट्रॉफी Ice Hockey खेल से सम्बंधित है।

6. NFL Trophy:- यह दुनिया की छठी सबसे महंगी ट्रोफी है, जिसकी कीमत ₹37 लाख रुपये है, यह ट्रोफी American Football से सम्बंधित है।

7. ICC World Cup:- यह ट्रॉफी भारतीय लोगो की सबसे मनपसंद खेल ट्रॉफी है, वो इसलिए क्योंकि यह ट्रॉफी क्रिकेट से सम्बंधित है, और भारत मे क्रिकेट ही सबसे लोकप्रिय खेल है। अगर हम इस ट्रॉफी की कीमत की बात करे, तो इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में ₹23 लाख रुपये है।

8. Premier League Trophy:- यह दुनिया की आठवीं सबसे महंगी खेल ट्रॉफी है जिसकी कीमत ₹11 लाख रुपये है, यह ट्रॉफी Football खेल से सम्बंध रखती है।

9. NBA Trophy:- यह विश्व की नोवी सबसे महंगी ट्रोफी है जिसकी वर्तमान कीमत ₹10 लाख रुपये है, यह ट्रॉफी Basketball खेल से सम्बंधित है।

10. FA Cup:- यह दुनिया की दसवीं सबसे महंगी खेल ट्रॉफी है, जिसकी कीमत ₹4 लाख रुपये है, यह ट्रॉफी Football खेल से सम्बंधित है।


खेल ट्रॉफियों से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

दुनिया की सबसे महंगी खेल ट्रॉफी कौनसी है ? 

दुनिया की सबसे महंगी खेल ट्रॉफी Fifa World Cup Trophy है।

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी खेल ट्रॉफी कौनसी है ?

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी खेल ट्रॉफी Woodlawn Vase की है जो की हॉर्स रेसिंग से संबंधित है।

Fifa World Cup Trophy की कीमत क्या है ?

भारतीय करेंसी में Fifa World Cup टॉफी की कीमत 150 करोड़ के करीब है।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी दुनिया की सबसे महँगी खेल ट्रॉफी कौनसी है ? पसंद आई होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ