Vyapar App क्या हैं ? व्यापार ऐप्प कैसे यूज़ करे ?

What is Vyapar App Full Information in Hindi : - दोस्तों बढ़ते इस टेक्नोलॉजी के जमाने में आप घंटों का काम मिनटों में कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मैं ऐसा क्यों बोल रहा हूं क्योंकि आज के जमाने में जिस काम को करने में ज्यादा समय लगता है वही काम कुछ ही मिनटों में हो जाता है। अब आप खुद ही देख लो पहले के जमाने में दैनिक खर्चों का रिकॉर्ड रखने के लिए भई खाते का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब लोग Khata Book एप का इस्तेमाल करके ऑनलाइन ही दैनिक खर्चों को रिकॉर्ड करके रखते हैं और ऐसा ही कुछ Vyapar App में देखने को मिलता है। 

अगर आप एक बिजनेसमैन, शॉपकीपर या शॉप ओनर है तो आपके लिए Vyapar App सबसे बेस्ट एप्लीकेशन है। क्योंकि इसके माध्यम से आप जीएसटी और नॉन जीएसटी बिल को ऑनलाइन ही बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको टेंपलेट्स में दिए गए ऑप्शन में इंफॉर्मेशन भरनी होती हैं।

तो इस ब्लॉग में हम आपको Vyapar App क्या हैं ? Vyapar App कैसे यूज करें ? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं तो आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़िएगा। 


Vyapar App क्या हैं ? What is Vyapar App in Hindi 

यह एक ऐसी ऐप है जिसमें आप बिजनेस से संबंधित सभी तरह के काम कर सकते हैं। जैसे जीएसटी और नॉन जीएसटी इनवॉइस क्रिएट करना, स्टॉक इन्वेंटरी मैनेजमेंट करना, एकाउंटिंग मैनेज करना (जिसमें आप अपना प्रॉफिट और लॉस देख सकते हैं बैलेंस शीट देख सकते हैं।), इसमें आप पेमेंट रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और इस ऐप में आप फ्री में ऑनलाइन स्टोर भी क्रिएट कर सकते हैं। जिसके लिए आपको कोई भी पैसा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

अगर आप इस ऐप की ब्रांडिंग हटाना चाहते हैं या इसमें प्रीमियम थीम लेना चाहते हैं तब आपको इस ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा। 

आपको यह जानकर के खुशी भी होगी कि यह Vyapar App भारतीय ऐप है मतलब Made in India। इस ऐप को आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर के डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को प्ले स्टोर से 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है और इसकी प्ले स्टोर पर रेटिंग 4.6 है जो बहुत ही ज्यादा अच्छी है। 

Vyapar ऐप में काम क्या कर सकते हैं ? 

1. किसी भी प्रोडक्ट का बिल बना कर या इनवॉइस बना कर के व्हाट्सएप पर शेयर कर सकते हैं। 

2. ऑनलाइन स्टोर क्रिएट कर सकते हैं।

3. एकाउंटिंग मैनेज कर सकते हैं। 

4. पेमेंट रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।

5. बिजनेस रिपोर्टस जैसे प्रॉफिट और लॉस रिपोर्ट, डे बुक रिपोर्ट,   सेल और परचेज रिपोर्ट, एक्सपेंसिव रिपोर्ट और जीएसटी रिपोर्ट इत्यादि देख सकते हैं। 

6. बिजनेस से संबंधित किए गए सभी ट्रांजैक्शन को रिकॉर्ड और ट्रैक किया जा सकता है। 

7. जीएसटी रिपोर्ट को जनरेट करके शेयर किया जा सकता है। 


व्यापार ऐप कैसे यूज करें ? How to Use Vyapar App in Hindi 

> सबसे पहले आप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन करके Vyapar App को डाउनलोड करें अभी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें। 

Download Vyapar App

> अभी आप इस ऐप में अपने मोबाइल नंबर डालकर के Get OTP ऑप्शन पर क्लिक करें। 


> इसके बाद यहां पर ओटीपी डाल करके Submit करें।

> इसके बाद आप अपनी First Sale Invoice क्रिएट करने के लिए टाइप सेलेक्ट करें। जिसके लिए आप Add Sales Invoice ऑप्शन पर क्लिक करें। 


> इसके बाद आप अपने कस्टमर का नाम डालें।


> Add Item ऑप्शन पर क्लिक करके Item Name, Quantity और Rate डालकर के Save ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर आप आइटम का Tax भी add कर सकते हैं। इसके बाद Save ऑप्शन पर क्लिक करें। 


> इसके बाद invoice क्रिएट हो करके आ जायेगा इसकी थीम में जो भी कलर रखना चाहे वह रख सकते है। 

यहां पर आपको Setting का ऑप्शन मिलता है जिसकी मदद से आप इनवॉइस में बदलाव कर सकते हैं। 


Print ऑप्शन पर क्लिक करके Invoice को प्रिंट कर सकते हैं।

फिर आपको Collect Payment का ऑप्शन मिल जायेगा। जिसकी मदद से आप पेमैंट को कलेक्ट कर सकते हैं। 

इसके बाद में आपको इस ऐप में जितने भी काम करने है वे सभी आप चुटकियों में कर सकते हैं। 


FAQ

मोबाइल से फ्री में बिल बनाने वाला ऐप कौनसा है ?

Vyapar ऐप से आप किसी भी चीज का बिल tax के साथ बना सकते है।

क्या Vyapar ऐप फ्री है ?

इस ऐप के बेसिक फीचर्स का इस्तेमाल आप बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। लेकिन इसके प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे।

Which is The Free Billing App For Android Mobile

Vyapar app

Vyapar ऐप का क्या उपयोग है ?

इस ऐप से हम अपने बिजनेस को काफी अच्छे से सिर्फ अपने मोबाइल से ही मैनेज कर सकते हैं। हम अपने प्रॉफिट लॉस की रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा बिजनेस में होने वाले सभी लेनदेन का रिकॉर्ड इसमें रख सकते हैं।

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

Tags:- vyapar app review, is vyapar app free to use, free bill generating app for android phone 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ