Ok Credit App क्या है ? कैसे इस्तेमाल करे ?

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की Ok Credit App क्या है ? यह किस काम आता है ? Ok Credit App को कैसे इस्तेमाल करते हैं ? Ok Credit App के सभी फीचर्स की जानकारी, आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे। इसलिए इसे शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

Ok credit app kya hai kaise use kare

दोस्तों हमने अपने पिछले आर्टिकल में आपको बताया था कि Khatabook App क्या है ? और यह किस काम आता है ? अगर आपने वह आर्टिकल नहीं पड़ा तो अभी नीचे लिंक पर क्लिक करके वह आर्टिकल भी जरूरत पढ़े।


क्योंकि खाताबुक ऐप और ओके क्रेडिट ऐप, इन दोनों में लगभग एक जैसे फीचर्स है। इन दोनों का काम एक जैसा ही है। इस आर्टिकल में हमने खाताबुक ऐप के सभी फीचर्स के बारे में बताया है। तो आप इस आर्टिकल को भी जरूरत पड़े, और इन दोनों में से जो एप्लीकेशन आपको अच्छी लगे आप उसे इस्तेमाल करें।

Ok Credit App क्या है ?

दोस्तो Ok Credit एक ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन है जिसमे हम पैसों व समान के लेनदेन का ब्यौरा रख सकते है। इस एप्प को 25 अगस्त 2017 को लॉन्च किया गया था। इसे अब तक 10 million से भी ज्यादा लोगो ने अपने मोबाइल में डाउनलोड किया है। play store पर इसकी rating 4.6 है। जो कि बेहतरीन रेटिंग मानी जाती है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते है कि यह एप्प कितना उपयोगी है।

अगर आप एक दुकानदार है या आपका कोई ऐसा ही business है जिसमे पैसों को लेनदेन होता रहता है? तो ये app आपके काम की है।

इस एप्प की मदद से आप अपने मोबाइल में ही अपने ग्राहकों
या Clints के साथ हुए लेनदेन का ब्यौरा रख सकते है। यह एप्प एक तरह से मोबाइल tally है, जिसमे हम बहुत ही आसानी से अपने लेनदेन का ब्यौरा रख सकते है।

अगर आप सोच रहे है कि जब हमारे पास पुराना कॉपी-किताब भही खाता वाला सिस्टम है, जो कि एकदम सुरक्षित है, तो हम इस एप्प को इस्तेमाल क्यों करे ? इसके अलावा आपके मन मे ये भी doubt होगा कि अगर हम ok credit एप्प में अपने लेनदेन का ब्यौरा रखे और हमारा मोबाइल कभी खराब हो जाये तो हमारे डेटा का क्या होगा ? क्या ok credit app में से हमारा data डिलीट हो जाएगा ?

तो आपके इन सभी छोटे बड़े सवालों के जवाब आपको मिल जाएंगे, अगर आप इस एप्प के सभी फीचर्स के बारे में अच्छे से जान ले। तो चलिए पहले हम आपको ok credit एप्प के सभी फीचर्स के बारे में बताते है।


Ok Credit App के Features

  • यह बिल्कुल फ्री और सुरक्षित है।
  • हर लेनदेन पर ग्राहकों को मैसेज के द्वारा सूचित कर दिया जाएगा, जो की बिल्कुल फ्री होगा।
  • आपका डाटा ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा, जिसका बैकअप आप आसानी से ले सकते है।
  • इसे अपने दोस्तों और परिवार के लेनदेन का ब्यौरा रखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • ग्राहकों को WhatsApp पर Payment Reminder भेज सकते है।
  • एक App के अंदर अपनी कई दुकानों व व्यवसायों के लेनदेन का ब्यौरा रख सकते है।
  • अपने ग्राहक के लेनदेन की रिपोर्ट pdf में डाउनलोड कर सकते है।
  • ग्राहकों के लिए पेमेंट रिमांडर तिथि सेट कर सकते है।
  • अपने ग्राहकों से इस एप्प के माध्यम से ही ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त कर सकते है, जो कि आपके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • आपका डेटा इसमें हमेशा सुरक्षित रहेगा, अगर आपका मोबाइल खराब हो जाये तो आप दूसरे मोबाइल में अपना एकाउंट लॉगिन करके अपना पूरा डेटा वापस प्राप्त कर सकते है।

तो ये इस एप्प के कुछ मुख्य फ़ीचर्स है, जो कि बेहद ही शानदार है। अगर आपकी कोई दुकान या bussiness नही है, तब भी आप इस एप्प को use कर सकते है। क्योंकि इसमें आप आपके घर मे उधार आने वाले समान या पैसों के लेनदेन का ब्यौरा रख सकते है।

तो चलिए अभी हम आपको बता देते है कि Ok Credit App को कैसे use करते है ?


Ok Credit App को कैसे इस्तेमाल करे ? How to Use Ok Credit App in Mobile ?

1. सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर इस एप्प को डाउनलोड करे।

अभी Ok Credit App Download करने के लिए यँहा क्लिक करे।

2. इस एप्प को ओपन करे और सबसे पहले अपनी भाषा चुने, जिसमे आप इस एप्प को इस्तेमाल करना चाहते है।

3. उंसके अपने मोबाइल नंबर से इसमें registration करे। इसके अलावा ये app आपसे जो भी permission मांगे, उन्हें allow करे।

4. उंसके बाद ऐसा पेज खुल जायेगा।


यँहा Add Customer पर क्लिक करके आप अपनी contact लिस्ट में से उस व्यक्ति को चुने जिसका लेनदेन आप इसमें add करना चाहते है।

5. उंसके बाद ऐसा पेज खुल जायेगा।


यँहा अगर आपने पैसे या समान लिया है तो 'Accept Payment' पर क्लिक करे और अगर आपने पैसे या सामान दिया है तो 'Give Credit' पर क्लिक करे।

6. उंसके बाद अगले पेज में कितने पैसों का लेनदेन हुआ ? किस लिए हुआ ? कब हुआ ? ये सब डिटेल डालें और उसे सेव कर ले।

ठीक इसी प्रकार से आप अपने बाकी कस्टमर्स को add कर सकते है और जब चाहे तब उन्हें पेमेंट रिमाइंडर भेज सकते है।

ये भी पढ़े...

निष्कर्ष

दोस्तो इस आर्टिकल में आपने जाना कि ok credit app क्या है ? किस काम आता है ? हम अपने मोबाइल में ok credit app को कैसे use कर सकते है ? आदि। उम्मीद करता हु की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ