पॉली हाउस क्या होता है ? Poly House कैसे बनाएं ?

What is Poly House Full Information in Hindi:- हमारे देश में मिलने वाली ज्यादातर सब्जियां और फल सीजनल होते हैं। सीजनल फल और सब्जियां साल के 12 महीने नहीं मिलते है बल्कि सिर्फ किसी खास सीजन में ही मिलते है जैसे कि कुछ प्रकार के फल और सब्जियां सिर्फ सर्दियों में में मिलती है, कुछ सिर्फ गर्मियों में मिलते है और कुछ सिर्फ बरसात के मौसम में ही मिलते हैं। 

लेकिन फिर भी आपने नोटिस किया होगा की बड़ी-बड़ी फलों और सब्जियों की दुकानों में सीजनल सब्जियां और फल ऐसे समय में भी मिल जाते हैं जिस समय में उन्हें उगाया ही नहीं जाता है यानी कि सर्दियों में मिलने वाली सब्जियां हमें गर्मियों में भी देखने को मिल जाती है। तो यह देख कर आपके भी मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि कि इस सब्जी का तो अभी सीजन ही नहीं चल रहा है तो फिर यह मार्केट में कैसे मिल रही है ? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते हैं तो आपके सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलने वाले हैं। क्योंकि आज हम इसी टॉपिक पर चर्चा करेंगे।

पॉली हाउस क्या होता है ? पॉली हाउस के फायदे क्या है ? और पॉली हाउस कैसे बनाएं ?

नमस्कार दोस्तों हमारे ब्लॉग पर एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत स्वागत है। इस लेख में हम बात करने वाले हैं कि पॉली हाउस क्या होता है ? पॉली हाउस के फायदे क्या है ? और पॉली हाउस कैसे बनाएं ? तो अगर आप को इन सवालों के जवाब जानने हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ियेगा।


पॉली हाउस क्या होता है ? What is Poly House in Hindi ?

Ploy का मतलब होता है 'पॉलीथिन' और House का मतलब होता है 'घर' तो इस प्रकार से पॉलीहाउस का मतलब हिंदी में 'प्लास्टिक का घर' या 'प्लास्टिक से बना हुआ घर' हो गया। वैसे वास्तव में देखा जाए तो पॉलीहाउस को एक प्रकार की प्लास्टिक से ही बनाया जाता है और इसी वजह से इसको पॉलीहाउस कहते हैं। पोली हाउस को Green House के नाम से भी जाना जाता है इसलिए अगर आपको कहीं ग्रीनहाउस शब्द सुनने को मिले तो आपको समझ लेना है कि यहां पर पोली हाउस की ही बात हो रही है।

पॉली हाउस किसानों के लिए एक वरदान से कम नहीं है। क्योंकि इस आइडिया से किसान भाई ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां उगा कर अपनी कमाई को कई गुना बढ़ा सकते हैं। पोली हाउस खेती-बाड़ी करने वाले किसानों के द्वारा बनाया जाता है। अगर हम पॉलीहाउस के आकार की बात करें तो इसका आकार बहुत ही सिंपल होता है। इसमें किसान अपनी जमीन पर अपनी सुविधा के अनुसार छोटे या बड़े आकार के प्लास्टिक पेपर से कवर करके घर बनाते हैं ताकि उस पोली हाउस के अंदर उगने वाली फसलों को मिलने वाले Temperature, Moisture, Humidity, Light, Air, Irrigation, Fertilizer को फसलों की जरूरत के हिसाब से नियंत्रित किया जा सके। अगर आप पॉलीहाउस देखना चाहते हैं तो आप गूगल में पॉलीहाउस लिख कर सर्च कर सकते हैं आपके सामने कई प्रकार के पोली हाउस की फोटोज और वीडियो आ जाएंगे।

पॉली हाउस का उपयोग सबसे ज्यादा सीजनल फल और सब्जियों को नॉन सीजन में भी उगाने के लिए किया जाता है। क्योंकि आपने भी नोटिस किया होगा कि जब हम किसी नॉन सीजनल सब्जी को खरीदते हैं तो उस समय उसकी जो कीमत होती है वह उसकी सीजन वाली कीमत से काफी ज्यादा होती है। इसलिए पोली हाउस में किसान ज्यादातर ऐसी फल और सब्जियां है उगाना पसंद करते हैं जोकि उस सीजन में मार्केट में नहीं मिलती हो।

पोली हाउस में सीजनल फल और सब्जियों को उनके सीजन के बिना भी काफी आसानी से उगाया जा सकता है। वह इसलिए क्योंकि पोली हाउस में जमीन प्लास्टिक पेपर से पूरी तरह से कवर होती है। इसलिए उसमें किसान फसलों की आवश्यकता के अनुसार उन्हें वातावरण दे सकते है, जिससे फसलों की पैदावार काफी अच्छे से होती है।


Poly House के फायदे क्या है ?

> पोली हाउस में फसलों को कम नुकसान पहुंचता है क्योंकि इसमें किसान फसलों की आवश्यकता के अनुसार वातावरण को नियंत्रित कर सकता है।

> पोली हाउस में फल और सब्जियों को उगाने के लिए उनके सीजन का इंतजार नहीं करना पड़ता है।

> पोली हाउस में उगने वाली फल और सब्जियों को कीट पतंगों का नुकसान भी नहीं होता है क्योंकि इसमें रखरखाव का खास ध्यान रखा जाता है।

> पोली हाउस में फल और सब्जियों की पैदावार सामान्य जमीन से अधिक होती है क्योंकि इसमें वातावरण को किसान खुद फसलों की आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित कर सकता है।

> खराब मौसम के कारण फसलों को नुकसान नहीं होता है क्योंकि पॉलीहाउस की छत खराब मौसम से फसलों की सुरक्षा करती है।

> पोली हाउस में हर प्रकार की फल, फूल, सब्जियों तथा अन्य फसलों को उगाया जा सकता है।

> पोली हाउस में विदेशी फल और सब्जियों को भी उगाया जा सकता है।

> ऐसी फसलें और पौधे जो की सामान्य खेत में नहीं उगते उन्हें पोली हाउस में उगा कर थोड़ा बड़ा करके दूसरे किसानों को बेच कर कमाई कर सकते हैं।


पोली हाउस कैसे बनाएं ? How to Make Poly House in Hindi

पॉली हाउस बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज जमीन है। अगर आपके पास जमीन है तो आप पॉली हॉउस बना सकते हैं। पोली हाउस बनाने के लिए आपके पास कम से कम 400 स्क्वेयर मीटर जमीन होनी चाहिए। बाकी आप चाहे तो इससे कम जमीन पर भी पॉलीहाउस बना सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास कम से कम इतनी जमीन होगी तो आप पोली हाउस से अच्छी इनकम भी कर सकते हैं।

तो अभी हम मान लेते हैं कि आपके पास पोली हाउस बनाने के लिए जमीन है और अभी आप एक ग्रीन हॉउस बनाना चाहते हैं। तो इसके लिए सबसे अच्छा तो यही रहता है कि आप अपने नजदीकी 'कृषि विज्ञान केंद्र' से संपर्क करके उनसे इसके बारे में बात करें या किसी भी प्राइवेट पोली हाउस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें वह सारा काम अपने आप कर देगी।

लेकिन अगर आप बिना किसी की सहायता से खुद से ग्रीन हाउस बनाना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया यहां इस आर्टिकल में बताना काफी मुश्किल है। बेहतर होगा कि आप यूट्यूब पर इसके बारे में सर्च करें, आपको Poly house bnane ki process hindi me मिल जाएगी। किंतु हमारी राय यही है कि आप अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की सहायता से या किसी प्राइवेट पोली हाउस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करके पॉलीहाउस बनाएं। क्योंकि उन्हें इसके बारे में काफी अनुभव होता है और वह आपकी आवश्यकता के अनुसार आपको पॉलीहाउस मना कर देते हैं जिससे आपको फसलों को उगाने में काफी सहायता मिलती है।


पोली हाउस बनाने से संबंधित जानकारी कहां से प्राप्त करें ?

अगर आपको पोली हाउस बनाने से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप 'इंडिया काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चर रिसर्च डिपार्टमेंट' से संपर्क कर सकते हैं वह आपको इसके बारे में कंप्लीट जानकारी दे देंगे।

आपको जानकर खुशी होगी कि अगर आप पोली हाउस बनाते हैं तो उसको बनाने में जितना भी खर्चा आता है उसका 50% आपको गवर्नमेंट की तरफ से सब्सिडी के रूप में वापस दिया जाता है। अगर आपको पॉलीहाउस सब्सिडी से संबंधित जानकारी चाहिए तो आप National Horticulture Board, Ministry of Agriculture, Goverment of India की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। पॉली हाउस सब्सिडी के लिए कैसे अप्लाई करें ? इसके बारे में आप यूट्यूब या गूगल में सर्च कर सकते हैं आपको काफी जानकारी मिल जाएगी। 


पॉलीहाउस से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पॉलीहाउस में खेती कैसे करते है ?

इस लेख में आपको पॉलीहाउस बनाने से लेकर उसमें खेती कैसे करते हैं ? इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है इसलिए आप इस लेख को पढ़कर पॉली हाउस में खेती करने से संबंधित पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

पॉलीहाउस से संबंधित जानकारी कहां से प्राप्त करें ?

पॉलीहाउस से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप 'इंडिया काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चर रिसर्च डिपार्टमेंट' से संपर्क कर सकते हैं।

क्या पॉली हाउस में खेती ज्यादा अच्छी होती है ?

जी हां पॉली हाउस में खेती काफी अच्छी होती है क्योंकि पॉली हाउस में हम फसलों को उनकी जरूरत के हिसाब से पानी, धूप, हवा, खाद आदि दे सकते हैं।

पॉली हाउस बनाने के लिए कितनी जमीन चाहिए ?

पॉली हाउस बनाने के लिए आपके पास कम से कम 400 स्क्वेयर मीटर जमीन होनी चाहिए।

क्या हम पॉली हाउस में विदेशी फल और सब्जियां उगा सकते हैं ?

जी हां पॉली हाउस में विदेशी फल और सब्जियां उगाई जा सकती है क्योंकि पॉली हाउस में हम फसलों को उनकी जरूरत के अनुसार वह सारी चीज दे सकते हैं जो उन्हें चाहिए।

तो अभी हम उम्मीद करते हैं कि आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल गए होगे। अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल रह गया है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी Poly house kya hai in hindi ? Poly house kaise bnaye ? पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ