भारत देश में कितनी सरकारी और प्राइवेट बैंक है ?

List of All Banks in India 2023 : - Reserve Bank of India यानी RBI बैंकों का ही एक बैंक है। जिसके अंडर भारत की सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक काम करती है, इतना ही नहीं RBI भारत की सभी बैंकों का संचालन भी करती है। हमारे भारत देश में तीन प्रकार की बैंक मौजूद है जिनमें Commercial Bank, Government Bank और Private Banks हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह भी पता नहीं होता है कि हमारे भारत देश में कितनी सरकारी और प्राइवेट बैंक है ? भारत देश में कौन-कौन सी सरकारी और प्राइवेट बैंक है ? भारत की सभी बैंकों की लिस्ट 2023 इसी के बारे में हम आपको यहां पर जानकारी देने वाले हैं तो आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


भारत देश में कितनी सरकारी और प्राइवेट बैंक है ? 

मौजूदा समय में भारत देश में सरकारी बैंकों की संख्या 12 है और प्राइवेट बैंकों की संख्या लगभग 21 है। 

भारत देश की सभी सरकारी बैंकों की लिस्ट 2023 

List of Government Banks in India 2023

यहां पर हम आपको भारत देश में जितनी भी सरकारी बैंक है उनकी लिस्ट के बारे में बताने वाले हैं। 

1. Bank of Baroda - बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक की शुरुआत साल 1908 में हुई थी। जिसका मुख्यालय वडोदरा गुजरात में है। 

2. Bank of Maharashtra - इस बैंक की शुरुआत साल 1935 में हुई थी जिसका मुख्यालय पुणे महाराष्ट्र में है। 

3. Bank of India - इस बैंक का मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है। बैंक ऑफ इंडिया की शुरुआत साल 1906 में हुई थी।

4. Central Bank of India - इस बैंक की शुरुआत साल 1911 में हुई थी जिसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है।

5. Indian Bank - इंडियन बैंक की शुरुआत साल 1907 में हुई थीं जिसका मुख्यालय चेन्नई तमिलनाडु में है।

6. Indian Overseas Bank - इस बैंक का मुख्यालय चेन्नई तमिलनाडु में है और इस बैंक की शुरुआत साल 1937 में हुई थी।

7. State Bank of India - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को SBI के नाम से भी जाना जाता है। इस बैंक की शुरुआत साल 1955 में हुई थीं। इस बैंक का मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है। 

8. Uco Bank - इस बैंक का मुख्यालय पश्चिम बंगाल में है। यूको बैंक की शुरुआत साल 1943 में हुई थी। 

9. Punjab National Bank - पंजाब नेशनल बैंक को शॉर्ट में PNB के नाम से भी जानते हैं। इस बैंक की शुरुआत साल 1894 में हुई थी। इस बैंक का मुख्यालय नई दिल्ली में है।

10. Union Bank of India - इस बैंक की शुरुआत साल 1919 में हुई थी जिसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है। 

11. Punjab And Sindh Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 1908 में हुई थीं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में हैं।

12. Canara Bank - केनरा बैंक की शुरूआत साल 1906 में हुई थीं। इस बैंक का मुख्यालय बेंगलुरु कर्नाटक में है। 


भारत देश के सभी प्राइवेट बैंकों की लिस्ट 2023 

List of Private Banks in India 2023

1. Yes Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 2004 में और इसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है।

2. Axis Bank - साल 1993 में एक्सिस बैंक की स्थापना की गई और इस बैंक का मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है। 

3. CSB Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 1920 में हुई थी जिसका मुख्यालय त्रिशूर केरल में है।

4. Bandhan Bank - इस बैंक की शुरुआत कुछ समय पहले ही यानी साल 2015 में हुई थी जिसका मुख्यालय कोलकाता पश्चिम बंगाल में है। 

5. DCB Bank - इस बैंक का मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है इस बैंक की शुरुआत साल 1930 में हुई थी।

6. City Union Bank - इस बैंक की शुरूआत साल 1904 में हुई थीं जिसका मुख्यालय तंजावर तमिलनाडु में है।

7. Dhanlaxmi Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 1927 में हुई थी जिसका मुख्यालय त्रिशूर केरल में है।

8. HDFC Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 1994 में हुई थी जिसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है।

9. ICICI Bank - आईसीआईसीआई बैंक की शुरुआत साल 1994 में हुई थी जिसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है। 

10. Induslnd - इस बैंक की शुरुआत साल 1964 में हुई थीं जिसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है। 

11. IDFC First Bank - इस बैंक का मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है और इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी।

12. Federal Bank - इस बैंक का मुख्यालय अलुवा केरल में हैं। इस बैंक की शुरुआत साल 1931 में हुई थी। 

13. Jammu And Kashmir Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 1938 में हुई थी जिसका मुख्यलय श्रीनगर जम्मू कश्मीर में है। 

14. RBL Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 1943 में हुई थीं। इस बैंक का मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में हैं। 

15. IDBI Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 1964 में हुई थी। इस बैंक का मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है।

16. Kotak Mahindra Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 2003 में हुई थी जिसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है। 

17. Lakshmi Vilas Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 1926 में हुई थी जिसका मुख्यालय चेन्नई तमिलनाडु में हैं। 

18. Sarsvat Co-operative Bank - इस प्राइवेट बैंक की शुरुआत साल 1918 में हुई थी जिसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है। 

19. Karur Vysya Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 1916 में हुई थी जिसका मुख्यालय करूर तमिलनाडु में हैं। 

20. Tamilnadu Mercantile Bank - इस बैंक की शुरुआत साल 1921 में थुथुकुड़ी तमिलनाडु में हुई थी। 

21. South Indian Bank - इस बैंक का मुख्यालय त्रिशूर केरल में है इस बैंक की शुरुआत साल 1929 में हुई थी। 

तो हमने यहां पर भारत की सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की लिस्ट दे दी है, अगर आपको लगता है की इस लिस्ट में किसी बैंक का नाम छूट गया है तो आप हम नीचे कमेंट करके जरूर बताएं ताकि हम उस बैंक को भी लिस्ट में ऐड कर दे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ