Plastic Money क्या है ? प्लास्टिक मनी के फायदे क्या है ?

Plastic Money Kya Hai in Hindi : - Money जिसका हिंदी में अर्थ पैसा होता है, इसके बारे में तो आप सभी को मालूम ही होगा और हो भी क्यों ना वर्तमान समय में पैसों के बिना हम कुछ भी नहीं कर सकते है। इनके बिना हम किसी भी चीज का इस्तेमाल ही नहीं कर सकते है फिर चाहे वह खाने पीने की हो या कपड़े पहनने की, सभी के लिए पैसों की ही जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या कभी आपने प्लास्टिक मनी के बारे में सुना है अगर नहीं सुना है तो आज हम इस ब्लॉग में इसी से संबंधित जानकारी देने वाले हैं। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि प्लास्टिक मनी क्या है ? प्लास्टिक मनी के फायदे क्या है ? अगर आप भी इन्हीं सभी सवालों के जवाब नहीं जानते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है आपका दोस्त Dainiktricks.com बैठा है ना जवाब देने के लिए।

Benefits of Plastic Money in Hindi, plastic card kya hota hai in hindi, what is plastic card in hindi, plastic money meaning in hindi


प्लास्टिक मनी क्या है ? What is Plastic Money in Hindi 

प्लास्टिक मनी शब्द सुनते ही कहीं ना कहीं आपके मन में भी इसका एक अर्थ निकल गया होगा और अगर आप ऐसा सोच रहे है की प्लास्टिक मनी कोई ऐसी चीज होती है जो की प्लास्टिक की होती है किंतु उसमे पैसे भी होते है, तो आपको जानकर खुशी होगी कि आप बिल्कुल सही है। क्योंकि प्लास्टिक मनी वास्तव में ऐसी ही एक चीज को कहा जाता है जो की खुद तो प्लास्टिक की होती है किंतु उसके अंदर पैसे भी होते हैं। इस चीज को कुछ लोग प्लास्टिक मनी तो कुछ प्लास्टिक कार्ड कहते हैं क्योंकि यह चीज एक प्रकार का कार्ड होती है।

यह चीज कुछ और नहीं बल्कि बैंकों और बाकी वित्तीय संस्थाओं के द्वारा हमें जो कार्ड्स दिए जाते हैं जैसे कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एटीएम कार्ड, प्रीपेड कार्ड आदि। इन्ही कार्ड्स को ही प्लास्टिक मनी या प्लास्टिक कार्ड कहा जाता है। इन कार्ड्स को प्लास्टिक मनी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह कार्ड खुद तो प्लास्टिक के होते हैं किंतु यह हमारे बैंक अकाउंट से जुड़े हुए होते हैं इसलिए इन कार्ड्स के द्वारा हम कहीं पर भी पेमेंट कर सकते हैं या जहां चाहे वहां पर एटीएम मशीन के द्वारा अपने पैसे निकलवा सकते हैं, इसलिए यह भी एक प्रकार की पैसे ही हुए इसलिए इनको प्लास्टिक मनी कहा जाता है।

अभी आपने यह तो समझ लिया कि plastic money kya hota hai in hindi ? लेकिन हम आपको अभी plastic money ke fayde kya hai ? इसके बारे में जानकारी दे देते हैं। 


प्लास्टिक मनी के फायदे क्या हैं ? 

> जब से भारत में प्लास्टिक मनी का आगमन हुआ है तब से लेकर अब तक कैशलैस ट्रांजैक्शन को सबसे ज्यादा बढ़ावा मिला है। 

> अगर आपके पास प्लास्टिक मनी होगी तो आपको अपने पास केस रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

> प्लास्टिक मनी की सहायता से आप बिल पेमेंट, पैसे ट्रांसफर और शॉपिंग करने से संबंधित पेमेंट कर सकते हैं। 

> अगर आपकी जेब से पैसे चोरी भी हो जाए तो आपको घबराने की भी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि अगर आपके पास डेबिट कार्ड यानी की एटीएम कार्ड होगा तो आप कहीं से भी पैसे निकलवा सकते हैं। 

> प्लास्टिक मनी के चोरी होने का भी डर नहीं होता है क्योंकि आपके पैसे इलेक्ट्रॉनिक मोड में स्टोर होकर के रहते हैं। 

> अगर आप ऐसे किसी अनजान शहर में चले जाते हो जहां पर खर्च करने के लिए पैसे Cash में ना हो तो आप प्लास्टिक मनी की सहायता से पैसे निकलवा सकते हैं। 

प्लास्टिक मनी क्या है ? प्लास्टिक मनी के फायदे क्या है ? अगर आपको इससे संबंधित आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। क्योंकि उन्हें भी प्लास्टिक मनी से संबंधित जानकारी होना बहुत ही जरूरी है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ