VoWiFi क्या होता है ? What is VoWiFi in Hindi ?

What is VoWiFi Full Information in Hindi:- wifi क्या होता है ? इसके बारे में तो हम सभी जानते है, किंतु VoWiFi kya hota hai ? इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। अगर आप भी नही जानते है की VoWiFi क्या है ? तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नही है, क्योंकि इस लेख में आपको vowifi के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में मिलने वाली है। यहां हम आपको आसान से आसान शब्दों में VoWiFi क्या है ? इसके बारे में बताएंगे।

VoWiFi एंड्रॉयड मोबाइल के लिए डिजाइन किया गया एक नया फीचर है जिसके बारे में अभी तक बहुत ही कम लोग जानते है। मैंने यह ऑप्शन सबसे पहले अपने नए स्मार्टफोन में देखा जो की vivo कंपनी का है। एक दिन जब मेंने अपने मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन ऑन करने के लिए नोटिफिकेशन बार को नीचे की तरफ स्लाइड किया तो मेने देखा की नोटिफिकेशन बार में इंटरनेट कनेक्शन और वाईफाई आइकन के साथ में VoWiFi का भी एक ऑप्शन है। तो मेरे मन में ख्याल आया कि आखिर ये नया ऑप्शन VoWiFi क्या है ? किस काम आता है ? हमारे फोन में VoWiFi ऑप्शन क्यों है ? 

मेने इन सवालों के जवाब पता लगाए और फिर सोचा क्यों ना आप सबको भी इसके बारे में बताया जाएं। बस इसी लिए हम ये लेख आप सभी के लिए लेकर आए है। तो चलिए अभी हम जानते है की VoWiFi kya hai in hindi ?


VoWiFi क्या होता है ? What is VoWiFi in Hindi ?

VoWiFi की Full Form Voice Over WiFi होती है। यह एक ऐसा फीचर है जिसके द्वारा अभी आप मोबाइल में नेटवर्क ना होने पर भी कॉलिंग और मैसेज जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते है। 

हमारे साथ बहुत सी बार ऐसा होता है की जब हम किसी नई जगह जाते है तो हमारे फोन में नेटवर्क चला जाता हैं। ऐसे में हम अपने फ़ोन से किसी को भी कॉल या मैसेज नही कर पाते है, नाही ही कोई अन्य व्यक्ति हमारे फोन पर कॉल कर सकता है। बस इसी चीज को ध्यान में रखते हुए एंड्रॉयड मोबाइल के लिए इस नए फीचर को बनाया गया है।

एंड्रॉयड मोबाइल के इस न्यू फीचर vowifi की मदद से अभी आप अपने मोबाइल में नेटवर्क ना हो तब भी कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने मोबाइल को अपने आस पास के किसी भी wifi से कनेक्ट करना है। मोबाइल को wifi से कनेक्ट करते ही आपके मोबाइल में vowifi भी wifi से कनेक्ट हो जाता है। उसके बाद आपके मोबाइल में नेटवर्क ना हो तो भी आप vowifi यानी कि कनेक्ट वाईफाई की मदद से किसी को भी कॉल या मैसेज कर सकते है।

VoWiFi एक तरह से हमारे मोबाइल में सेकंड नेटवर्क की तरह काम करता है। अगर हमारे मोबाइल में सामान्य नेटवर्क ना हो तो हम vowifi की मदद से कॉलिंग कर सकते है।

आपको बता दे है की VoWiFi फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास VoWiFi सपोर्टेड हैंडसेट और सिमकार्ड होना जरूरी है। अगर आपका मोबाइल और सिम दोनो vowifi सपोर्ट करती है तभी आप इस फीचर का फायदा उठा पाएंगे। आपको बता दे की आज कल जितने भी ने स्मार्टफोन आ रहे है लगभग उन सभी में VoWiFi का फीचर इनबिल्ड मिलता है।

तो दोस्तों अभी आपको अच्छे से पता चल गया होगा की VoWiFi क्या है ? हिंदी में। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तब भी आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ