Whatsapp Web पर लॉक कैसे लगाते हैं ?

How to lock whatsapp web chat on computer:- पिछले कुछ समय से व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स की चैट को और भी ज्यादा सुरक्षित करने के लिए कई नए फीचर लॉन्च की है जिनमें से एक चैट लॉक फीचर भी है। अभी हम अपने मोबाइल में व्हाट्सएप एप्लीकेशन के अंदर किसी भी चैट को लॉक करके उसे बाकी चैट से ज्यादा सुरक्षित कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा ही एक फीचर whatsapp web में भी आ चुका है। 

अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस फीचर के बारे में पता होना जरूरी है। इस फीचर की मदद से आप अपने कंप्यूटर में whatsapp web पर भी स्क्रीन लॉक लगा सकते हैं। तो चलिए आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी बताते हैं कि व्हाट्सएप वेब पर स्क्रीन लॉक कैसे लगाते हैं ?


Whatsapp Web पर लॉक कैसे लगाते हैं ?

> इसके लिए आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर में whatsapp web को ओपन करना है और 3 डॉट्स पर क्लिक करके Settings में जाना है।

> फिर आपको Privacy बटन पर क्लिक करना है।

> इसके बाद अगले पेज में आपको सबसे नीचे ही नीचे जाना है जहां पर आपको Screen Lock का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक कर दीजिए।

> फिर आपको Screen Lock चालू करने के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करना है।

> फिर अगले पेज में स्क्रीन लॉक के लिए एक नए पासवर्ड सेट करने हैं। उसके बाद आपको टाइम सेलेक्ट करना है कि जब आप व्हाट्सएप वेब यूज ना कर रहे हो तो कितनी देर के बाद स्क्रीन लॉक लगा चाहिए।

> जैसे की यहां अगर आप 1 मिनट सेलेक्ट करते हैं तो अगर आप 1 मिनट तक व्हाट्सएप में कोई भी एक्टिविटी नहीं करते हैं तो उस पर ऑटोमेटिक ही स्क्रीन लॉक लग जाएगा। टाइम सेट करने के बाद आप ट्राई करके देख सकते हैं। जब भी आप थोड़ी देर के लिए अपने pc में कुछ और काम करने लगेंगे या और फिर वापस व्हाट्सएप वेब वाली टैब पर जाएंगे तो आपको इस प्रकार का पेज दिखाई देगा।

> यहां पर सबसे पहले आपसे स्क्रीन लॉक के पासवर्ड मांगे जाएंगे। जब आप पासवर्ड डाल देते है तभी आपको आपकी व्हाट्सएप चैट दिखाई देगी।


FAQ

क्या हम Whatsapp Web में Chats पर लॉक लगा सकते हैं ?

Whatsapp Web में आप स्क्रीन लॉक लगा सकते हैं जिसका प्रोसेस इस लेख में बताया गया है।

क्या हम Whatsapp Web में किसी एक चैट पर लॉक लगा सकते हैं ?

अभी तक व्हाट्सएप वेब में ऐसा कोई भी फीचर नहीं आया है, अभी सिर्फ स्क्रीन लॉक लगाने का ऑप्शन आया है।

Whatsapp Web के पासवर्ड भूल जाए तो क्या होगा ?

अगर आप व्हाट्सएप वेब पर स्क्रीन लॉक लगाने के बाद उसके पासवर्ड भूल जाते हैं तो आपको फॉरगेट पासवर्ड का ऑप्शन मिलता है जिसकी मदद से आप अपने पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।

कंप्यूटर में व्हाट्सएप पर लॉक कैसे लगाते है ?

आप व्हाट्सएप Settings> Privacy> Screen Lock में जाकर अपने कंप्यूटर में भी व्हाट्सएप पर लॉक लगा सकते है।

तो इस प्रकार से आप अपने कंप्यूटर में व्हाट्सएप वेब पर लॉक लगा सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर व्हाट्सएप से संबंधित आपका अन्य कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ