इंस्टाग्राम ग्रुप में ऐड होने से कैसे बचे ?

How to stop others from adding you in instagram group:- इंस्टाग्राम एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिस पर अगर हमारा अकाउंट पब्लिक हो तो हमारा कोई भी फॉलोअर हमें अपने ग्रुप में ऐड कर सकता है। उसके बाद उस ग्रुप में जो भी कन्वर्सेशन होती है वह हमारे चैट लिस्ट में भी दिखाई देती है। किंतु अगर आप नहीं चाहते कि कोई भी अनजान व्यक्ति आपको इंस्टाग्राम ग्रुप में शामिल करें या इंस्टाग्राम पर बिना आपकी परमिशन के कोई भी आपको ग्रुप में ऐड करें तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

इस लेख में हम आपको एक ऐसी सेटिंग के बारे में बताएंगे जिसको अगर आप चालू कर लेते हैं तो उसके बाद इंस्टाग्राम पर आपको कोई भी ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा। वैसे इस टॉपिक पर हमने एक वीडियो भी बनाया है तो अगर आप इस जानकारी को वीडियो में देखना चाहे तो अभी यहां क्लिक करके हमारा वीडियो भी देख सकते हैं। बाकी आप नीचे बताएं गए स्टेप्स फॉलो करके भी ऐसा कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम ग्रुप में ऐड होने से कैसे बचे ?


इंस्टाग्राम ग्रुप में ऐड होने से कैसे बचे ?

> इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम ऐप ओपन करना है और अपनी प्रोफाइल पर जाना है।

> उसके बाद Menu बटन पर क्लिक करके सेटिंग एंड प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें।

> फिर आपको Message and story replies ऑप्शन पर क्लिक करना है।

> फिर Message Controls ऑप्शन पर क्लिक करें।

> उसके बाद Who can add you to groups ऑप्शन पर क्लिक करे।

> आपके सामने ऐसा पेज ओपन हो जाता है।

यहां पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।

Everyone on Instagram:- अगर आप यह ऑप्शन सेलेक्ट करके रखते हैं तो इंस्टाग्राम का कोई भी यूजर आपको अपने ग्रुप में ऐड कर सकता है।

Only People You Follow on Instagram:- अगर आप ही ऑप्शन सेलेक्ट कर लेते हैं तो इंस्टाग्राम पर जिन लोगों को आप फॉलो करते हैं सिर्फ वही आपको ग्रुप में ऐड कर सकते हैं। इसलिए आपको Only People You Follow on Instagram ऑप्शन ही सेलेक्ट करना है, फिर कोई भी अनजान व्यक्ति आपको इंस्टाग्राम ग्रुप में शामिल नहीं कर पाएगा।


FAQ

क्या हम खुद को इंस्टाग्राम ग्रुप में शामिल होने से रोक सकते है ?

हां हम ऐसा कर सकते है।

इंस्टाग्राम ग्रुप में खुद को शामिल होने से कैसे रोकें ?

इंस्टाग्राम प्राइवेसी सेटिंग में एक ऐसा ऑप्शन होता है जिसको अगर हम चालू करते हैं तो उसके बाद खुद को इंस्टाग्राम ग्रुप में शामिल होने से रोक सकते हैं।

हमारे इंस्टाग्राम फॉलोअर ग्रुप में ऐड ना करें ऐसी सेटिंग कैसे करें ?

यह सेटिंग आपको Message and story replies ऑप्शन में मिल जाएगी। अगर आप इसको चालू कर देते हैं तो उसके बाद आपके फॉलोअर्स आपको ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएंगे।

तो अगर आप इंस्टाग्राम पर यह सेटिंग कर लेते हैं तो उसके बाद कोई भी अनजान व्यक्ति आपको अपने ग्रुप में शामिल नहीं कर पाएगा। हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी इंस्टाग्राम ग्रुप में शामिल होने से कैसे बचे ? पसंद आई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ