इंस्टाग्राम पर ग्रुप कैसे बनाएं ? How to Create Instagram Group ?

How to create Instagram group in hindi:- Instagram, Facebook, Whatsapp ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिनके माध्यम से हम ऑनलाइन अपने दोस्तों के साथ चैटिंग, कालिंग तो कर सकते है, मीडिया फाइल्स सेंड कर सकते है, साथ ही ग्रुप बना कर बहुत सारे दोस्तो से एक साथ मिल कर कालिंग या चैटिंग कर सकते है।


अगर आप किसी भी सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का ग्रुप बनाते है तो इसका फायदा यह होता है कि उस ग्रुप के सभी मेंबर्स एक साथ चैट कर सकते है। अगर कोई एक मेंबर ग्रुप में कुछ भी भेजता है तो वो मैसेज सभी ग्रुप मेंबर्स को दिखाई देता है। खैर group kya hota hai ? और इसका काम क्या होता है ? यह आप बहुत अच्छे से जानते होंगे, इसलिये इसके बारे में हम अधिक चर्चा नही करेंगे।

यहां पर हम आपको बताने वाले हैं कि इंस्टाग्राम पर एक नया ग्रुप कैसे बनाते हैं ? वो इसलिए क्योंकि इंस्टाग्राम पर नया ग्रुप बनाना नए यूजर्स के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए कई इंस्टाग्राम यूजर्स को यह पता ही नहीं होता है कि instagram new group kaise create kare ? अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से इंस्टाग्राम पर एक नया ग्रुप बना सकते हैं।

एक नया इंस्टाग्राम ग्रुप कैसे बनाते हैं ? इस पर हमने एक वीडियो भी बनाया है। तो अगर आप इसी जानकारी को वीडियो में देखना चाहे तो अभी यहां पर क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको नीचे दो तरीके बता रहे हैं, उन दोनों तरीकों से भी आप इंस्टाग्राम पर ग्रुप बना सकते हैं।


इंस्टाग्राम पर ग्रुप कैसे बनाएं ? How to Create Instagram Group ?

> सबसे पहले इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करे और Chat सेक्शन में जाये।

> इसके बाद + आइकॉन पर क्लिक करे।


> फिर आपके सामने ऐसा पेज ओपन होगा।


> यंहा पर आप उन सभी लोगों को सेलेक्ट करे, जिनको आप ग्रुप में ऐड करना चाहते है, फिर ऊपर Chat बटन पर क्लिक करे।

> इतना करते ही आपका Instagram Group बन जायेगा। अभी आप सभी ग्रुप मेंबर्स आपस मे चैट कर सकते है।

> ग्रुप बनने के बाद जब आप उसे ओपन करेंगे वो कुछ प्रकार से दिखाई देगा।


> यंहा पर आप See group members पर क्लिक करके ग्रुप को modify भी कर सकते है।


Instagram Group Kaise Bnaye

इसके अलावा एक और तरीका है जिसके द्वारा आप इंस्टाग्राम पर एक नया ग्रुप बना सकते हैं।

> इसके लिए आपको सबसे पहले इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट या रील के शेयर बटन पर क्लिक करना है।

> उसके बाद आपके सामने इस प्रकार का पेज ओपन हो जाएगा।


> यहां पर आप अपने जिस दोस्त के साथ उस पोस्ट या रील को शेयर करना चाहे, उसके साथ कर सकते हैं। लेकिन यहां पर आपको एक ग्रुप का आइकन दिखाई देगा, आपको इस आइकन पर क्लिक करना है।

> इसके बाद आपके सामने ऐसा पेज ओपन होगा।


> अभी यहां पर सबसे पहले Name Group में आपको अपने ग्रुप का नाम डालना है, उसके बाद नीचे आपको आपके सभी इंस्टाग्राम फ्रेंड्स की लिस्ट मिल जाएगी, आप इस लिस्ट में से उन सभी लोगों को सिलेक्ट कर लीजिए जिनको आप ग्रुप में ऐड करना चाहते हैं। उसके बाद आपको ऊपर Save बटन पर क्लिक कर देना है।

> इतना करते ही आपका इंस्टाग्राम ग्रुप बन जाएगा। अभी आप ग्रुप चैटिंग कर सकते हैं।


FAQ

इंस्टाग्राम पर एक नया ग्रुप कैसे बनाते हैं ? 2024

इंस्टाग्राम चैट लिस्ट ओपन करने पर सबसे ऊपर एक प्लस का आइकन होता है, इस आइकन पर क्लिक करके हम ग्रुप बना सकते हैं।

एक इंस्टाग्राम ग्रुप में कितने लोगों को शामिल किया जा सकता है ?

एक इंस्टाग्राम ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा 250 लोगो को शामिल किया जा सकता है।

इंस्टाग्राम ग्रुप में 250 से ज्यादा लोगों को कैसे ऐड करें ?

अभी तक इंस्टाग्राम ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा 250 लोगों को ऐड करने की ही लिमिट है इसलिए आप इससे ज्यादा मेंबर एक ग्रुप में ऐड नहीं कर सकते है।

तो इस प्रकार से आप इंस्टाग्राम पर एक नया ग्रुप बना सकते हैं। अगर आपको इंस्टाग्राम से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार का सवाल पूछना हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ