Fake Youtube चैनल का कैसे पता लगाएं ?

दोस्तों अगर आप एक youtuber है या अगर आप youtube का अच्छा खासा knowledge रखते हैं। तो आपने कई बार दिखा होगा कि youtube पर किसी किसी वीडियो पर बड़े-बड़े youtubers जैसे B B Ki Vines, Amit Badhana, Harsh Beniwal, Technician Guruji, Dainik Tricks या ऐसे ही किसी बड़े youtuber के चैनल से कमेंट किये हुए होते है। जिन पर बहुत सारे likes आ जाते है।

पर उनमे से ज्यादातर accounts fake होते है। यूट्यूब का अच्छा खासा नॉलेज होने के बावजूद भी हम उस चैनल के बारे में यह पता नहीं लगा पाते कि वो चैनल असली है या नकली है। क्योंकि जब हम उस चैनल को ओपन करके देखते हैं तो उस fake चैनल पर भी original चैनल के सभी videos मौजूद होते है और उन पर millions views भी होते है। जिन्हें देखकर youtube का अच्छा खासा नॉलेज रखने वाले व्यक्ति को भी यही लगता है कि यह एक real अकाउंट है।

Fake Youtube चैनल का कैसे पता लगाएं ?


असली जैसा दिखने वाला Fake Youtube चैनल कैसे बनाया जाता है ?


दोस्तो कुछ लोग इतने चालाक होते हैं कि वे कुछ tricks लगा कर अपने fake चैनल को असली जैसा दिखने वाला चैनल बना देते हैं ताकि उस पर ज्यादा से ज्यादा subscribers आ सके। ये लोग कौनसी ट्रिक लगाते है ? या youtube पर असली जैसा दिखने वाला fake चैनल कैसे बनाते है ? इसके बारे में मैं आपको अगली पोस्ट में बताऊंगा। इस पोस्ट में मैं आपको सिर्फ यही बताऊंगा की fake youtube channel का कैसे पता लगाते है।

यंहा पर मैं आपको कुछ पॉइंट्स बता रहा हूं। जिनका अगर आप ध्यान रखे तो आप बहुत ही आसानी से पता लगा सकते है कि youtube पर कोई चैनल fake है या real है।

Youtube पर Fake Account का कैसे पता लगाए ?


1. देखिये दोस्तो youtube पर जितने भी famous और popular चैनल है, अगर उनके अकाउंट से किसी youtube वीडियो पर कमेंट किया जाए तो उस कमेंट के सामने एक right का निशान होता है, जो कि उसके real होने का सबूत होता है। नीचे फ़ोटो में देखे।


तो अगर आपको यूट्यूब के किसी वीडियो पर किसी बड़े youtube चैनल का कमेंट दिखाई दे और उसके साथ ये right/verified का चिन्ह ना हो तो आप समझ जाएं कि वो एक fake एकाउंट है।

2. आपको जिस भी चैनल के बारे में जानना है। उस चैनल पर जाए और उसके About सेक्शन में जाकर चेक करें। वँहा पर आप उस चैनल के सभी वीडियो पर आज तक कितने views आये है ? ये देख सकते हैं। अगर आपको उस चैनल के views करोड़ो में मिले, तो समझ जाए कि वो एक असली चैनल है। और अगर आपको About सेक्शन में बहुत कम views दिखाई दे तो समझ जाए कि वह एक fake अकाउंट है।


3. आप उस चैनल में Story tab देखकर भी जान सकते है कि वो चैनल fake है या real है। क्योंकि Story Tab ऐसे fake और छोटे यूट्यूब चैनल्स को नही मिलता है। इस लिए अगर उस चैनल में Story टैब ना हो तो आप समझ जाएं कि वो एक फेक चैनल है।


तो I think यूट्यूब पर चैनल fake है या real है ? इसका पता लगाने के लिए ये 3 पॉइंट्स काफी है। अगर आप इन पॉइंट्स को ध्यान में रखते हुए किसी चैनल को चेक करते है तो आपको आसानी से पता चल जाएगा कि वह youtube चैनल असली है या नकली है।


FAQ

यूट्यूब पर असली चैनल कौनसा है कैसे पता चलेगा ? 

इस लेख में हमने ऐसे 3 पॉइंट्स बताए है जिनकी मदद से आप यूट्यूब पर बहुत ही आसानी से जान सकते है की कोनसा चैनल असली है और कौनसा नकली है।

हमे कैसे पता चलेगा की यूट्यूब कमेंट असली चैनल से किया गया है या नकली चैनल से किया गया है ?

इस लेख में हमने इसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।


ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं कि यह जानकारी आपके लिए हेल्पफुल रही होगी। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि वो भी youtube पर असली और नकली चैनल का पता लगा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ