Youtube Subscribers को कैसे Hide करे ?

How to Hide Youtube Subscribers ? दोस्तों वर्तमान समय में इंटरनेट से पैसे कमाने के हजारों तरीके हैं, और Youtube भी उन्ही में से एक है। Youtube से पैसे कैसे कमाते हैं ? इस पर हमने पहले से एक आर्टिकल लिख रखा है। अगर आप वो आर्टिकल पढ़ना चाहे तो अभी पढ़े सकते है।


आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अपने youtube चैनल के सब्सक्राइबर्स को कैसे छिपाते हैं। यूट्यूब पर videos देखते समय आपने बहुत सी बार नोटिस किया होगा कि कुछ चैनल्स पर उनके सब्सक्राइबर्स नहीं दिखाते हैं। तो अगर आप भी एक youtuber हैं और youtube पर वीडियो अपलोड करते हैं, तो आपको भी यह पता होना बहुत जरूरी है कि अपने youtube channel के subscribers को कैसे hide करते हैं ?

Youtube Subscribers को कैसे Hide करे ?

Youtube Subscribers को क्यों छिपाये ?

अगर आप सोच रहे हैं कि क्या youtube subscribers को हाइड करना जरुरी है ? तो मैं आपको बताना चाहूंगा की है यह बिल्कुल भी ज़रूरी नहीं है। यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप अपने दर्शकों को अपने सब्सक्राइबर्स दिखाना चाहते हैं या नहीं।

लेकिन इसके पीछे एक छोटा सा कारण यह हैं कि अगर आपके यूट्यूब सब्सक्राइबर्स कम है ? तो आपको अपने सब्सक्राइबर्स को छिपाकर रखना चाहिए। क्योंकि जब कोई नया दर्शक पहली बार आपके चैनल पर आ कर वीडियो देखेगा, तो वो आपके चैनल को subscribe भी कर सकता है। but अगर वो यह देखेगा कि आपके चैनल पर बहुत ही कम सब्सक्राइबर्स है, तो हो सकता है कि वो आपके चैनल को सब्सक्राइब कर ना करें। इसलिए आपको अपने चैनल के सब्सक्राइबर्स को hide करके रखना चाहिए।


यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स कैसे हाईड करे ?

वैसे तो youtube पर अपने चैनल के सब्सक्राइबर्स को छिपाना बहुत ही आसान हैं, लेकिन अगर आप एक नए youtuber हैं तो आपको कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। पर आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यहां पर हम आपको स्क्रीनशॉट्स के साथ बहुत ही आसान शब्दों में youtube चैनल के सब्सक्राइबर्स को छिपाने का तरीका बताने वाले है।

स्टेप:- 1 सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में chrome browser खोले और youtube.com की वेबसाइट पर जाए। अगर आप मोबाइल use कर रहे है तो वेबसाइट ओपन करने के बाद Site का Desktop mode इनेबल कर ले।

अगर आपको क्रोम ब्राउज़र में desktop mode इनेबल करना नही आता है तो यह आर्टिकल पढ़े।


स्टेप:- 2 वेबसाइट का होम पेज इस तरह से ओपन हो जाएगा।


यँहा प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करे। अगर आपने क्रोम ब्राउज़र में पहले से अपनी gmail id को लॉगिन नही कर रखा होगा तो पहले आपको login करने के लिए कहा जायेगा। आप अपनी gmail id और पासवर्ड डालकर पहले लॉगिन करे उसके बाद फिर से इस आइकॉन पर क्लिक करे।

स्टेप:- 3 इसके बाद इस तरह से आपको कुछ options मिलेंगे।


यँहा आपको Youtube Studio पर क्लिक करना है।

स्टेप:- 4 उसके बाद ऐसा पेज खुलेगा।


यँहा नीचें Settings का आइकॉन होगा, उस पर क्लिक करे।

स्टेप:- 5 उसके बाद ऐसा पेज ओपन हो जाएगा।


1. यँहा सबसे पहले Channel पर क्लिक करे।

2. Advance Settings पर क्लिक करे।

3. यँहा Subscribers Count वाले Box में जो Tick है उसे हटा दें।

4. अंत मे Save पर क्लिक कर दे।

बस इसके बाद आपके यूट्यूब चैनल से सब्सक्राइबर्स की संख्या hide हो जाएगी।


YouTube Subscribers Hide कैसे करे ? 2024

यूट्यूब सब्सक्राइबर्स को छुपाने के लिए Youtube Studio> Settings> Channel> Advance Settings पर क्लिक करें फिर आपको सब्सक्राइबर्स हाइड करने का ऑप्शन मिल जाएगा।

अपने यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या कैसे छुपाए ?

आप अपने यूट्यूब चैनल की एडवांस सेटिंग में जाकर अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या छुपा सकते हैं। वहां आपको इसका ऑप्शन मिल जाएगा।


ये भी पढ़े...

अंतिम शब्द 

दोस्तों आज आपने सीखा की android मोबाइल से अपने youtube चैनल के सब्सक्राइबर्स को कैसे छिपाते हैं ? अगर आपको अपने youtube चैनल के subscribers को hide करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही हो, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें।

Tags:- How to hide subscribers from youtube channel in hindi, youtube channel ke subscribers ko kaise hide kare

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ