Facebook पर खुद का कार्टून अवतार कैसे बनाये ?

How to make own cartoon avatar on facebook:- दोस्तों फेसबुक पर अभी कुछ टाइम पहले एक नया फीचर आया था, जिसमें हम फेसबुक पर अपना खुद का कार्टून अवतार बना सकते हैं और फेसबुक पर कोई भी पोस्ट डालते समय या किसी दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते समय उस अवतार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर हम अपने खुद के कार्टून अवतार को यूज करते हुए फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करेंगे तो हमारा कमेंट देखने वाले को वो काफी आकर्षक लगेगा और एक रियलिस्टिक फीलिंग देगा। इसलिए आज इस लेख में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं कि फेसबुक पर अपना खुद का कार्टून अवतार कैसे बनाते हैं और किसी भी फेसबुक पोस्ट पर अपने खुद का कार्टून अवतार इस्तेमाल करते हुए कमेंट कैसे करते हैं ?

Facebook पर खुद का कार्टून अवतार कैसे बनाये ?

फेसबुक में यह फीचर काफी समय पहले ही आ गया था लेकिन ज्यादातर लोगों को फेसबुक के इस फीचर के बारे में अभी तक पता नहीं चला है क्योंकि लोग फेसबुक के इस फीचर का इस्तेमाल ही नहीं करते हैं। अब अगर कोई फेसबुक यूजर किसी फीचर का इस्तेमाल ही नहीं करेगा तो बाकी यूजर्स को उसके बारे में कैसे पता चलेगा।

लेकिन फिर भी हम आपके लिए यह जानकारी लेकर आए हैं। यहां बताए गए तरीके से आप फेसबुक पर अपने खुद का कार्टून अवतार बना सकते हैं और किसी भी फेसबुक पोस्ट पर अपने कार्टून अवतार से कमेंट कर सकते हैं।

फेसबुक का यह फीचर काफी मजेदार है। क्योंकि जब हम फेसबुक पर अपना खुद का कार्टून अवतार बनाते हैं तब हमें इतने सारे ऑप्शन मिलते हैं कि हम बिल्कुल अपनी खुद की बॉडी और चेहरे जैसा ही सेम टू सेम कार्टून अवतार बना सकते हैं। जब आप खुद इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए अपना अवतार बनाएंगे, तब आपको यह सारे ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे और उन सभी ऑप्शंस की मदद से आप बिल्कुल अपने जैसा दिखने वाला कार्टून अवतार बना सकते हैं।


क्या हम Messenger और Facebook Lite में भी अपना खुद का कार्टून अवतार बना सकते है ?

यह सवाल जानना आप सभी के लिए बहुत ही जरूरी है। क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं कि फेसबुक ने fb यूज़ करने के लिए तीन अलग-अलग एप्प जारी कर रखे हैं। 

1. Facebook Main App

2. Messenger

3. Fb Lite

अब फेसबुक की इन तीनों एप्प्स के फ़ीचर्स वैसे तो मिलते जुलते हैं। लेकिन फिर भी इनमें कुछ भिन्नताएं भी है। इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि क्या हम फेसबुक कार्टून अवतार फीचर को इन तीनों में यूज कर सकते हैं  ?

तो यहां मैं आपको बताना चाहूंगा कि अभी फिलहाल यह फीचर सिर्फ फेसबुक की जो मुख्य एप्लीकेशन है उसी में यूज किया जा सकता है। फेसबुक की जो बाकी apps है जैसे Messenger या Lite उनमे अभी हम इस फीचर को यूज नहीं कर सकते हैं। तो अगर आपको फेसबुक के इस फ़ीचर को यूज करना है तो आपको अपने मोबाइल में फेसबुक की जो मुख्य ऐप है, उसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।


Facebook पर खुद का कार्टून अवतार कैसे बनाये ?

1. सबसे पहले अपने मोबाइल में फेसबुक ऐप डाउनलोड करें। अगर पहले से डाउनलोड है तो उसे अपडेट करें।

अभी फेसबुक ऐप डाउनलोड या अपडेट करने के लिए यहां क्लिक करें।

2. फेसबुक ऐप ओपन करें और अपने अकाउंट को लॉगिन करें।

3. उसके बाद किसी भी फेसबुक पोस्ट के नीचे वाले Comment बटन पर क्लिक करे।

4. कमेंट बॉक्स कुछ इस प्रकार से आपके सामने ओपन होगा।

यंहा Sticker आइकॉन पर क्लिक करे।

5. आगे ऐसा पेज ओपन होगा।

यंहा Make Your Avatar बटन पर क्लिक करे।

6. फिर ऐसा पेज ओपन होगा।

How to make own cartoon avtar on facebook:-

यंहा अपनी स्किन के कलर के हिसाब से कोई भी एक कलर सेलेक्ट करे और नीचे Next बटन पर क्लिक करे।

7. आगे ऐसा पेज खुल जायेगा।

1. यहां क्लिक करके आप अपनी लाइव फोटो कैप्चर करके बिल्कुल अपने जैसा दिखने वाला कार्टून अवतार सिर्फ 1 मिनट में बना सकते हैं।

2. इसके अलावा अगर आपको मैनुअली अपना अवतार बनाना हो तो आप यहां नीचे दिए गए टूल्स की मदद से ऐसा सकते हैं। यहां आपको कई प्रकार के टूल्स मिल जाते हैं जैसे 

  • Hair Style & Colour
  • Face Shape, Complexion, Lines
  • Eye Shape, Colour, Make-Up
  • Eyebrows, Colour, Bindi
  • Eyewear, Colour
  • Nose, Nose-Ring
  • Mouth, Colour
  • Facial Hair, Colour
  • Body Shape
  • Outfit
  • Headwear, Colour
  • Earrings 

इन सभी टूल्स की मदद से आप अपने जैसा दिखने वाला कार्टून अवतार बना ले और अंत मे ऊपर Done बटन पर क्लिक करे।

8. उसके बाद थोड़ी सी प्रॉसेसिंग चलेगी और आपका कार्टून अवतार रेडी हो जाएगा। आपको Next बटन पर क्लिक करके अगले page में Done पर क्लिक करना है। फिर आप इस कार्टून अवतार को कमेंट करते समय इस्तेमाल कर सकते है।


Facebook पर खुद के कार्टून अवतार से कमेंट कैसे करे ?

1. सबसे पहले फेसबुक एप्प ओपन करे।

2. वो पोस्ट ओपन करे जिस पर कमेंट करना है।

3. पोस्ट के नीचे Comment बटन पर क्लिक करे।

4. फिर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा।

Facebook पर खुद का कार्टून अवतार कैसे बनाये ?

यंहा जब आप इस Sticker आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो आपके कार्टून अवतार के अलग अलग स्टिकर्स आपके सामने आ जाएंगे। आप इनमें से किसी भी अवतार को इस्तेमाल करते हुए उस पोस्ट पर कमेंट कर सकते है। 

इनमे से आपको जो भी स्टीकर इस्तेमाल करना हो, उस पर एक बार क्लिक करे, उसके बाद नीचे अपना कमेंट टाइप करें और फिर पोस्ट कर दे। बस इसके बाद उस पोस्ट पर आपका कमेंट पब्लिश हो जाएगा।

तो इस प्रकार से आप फेसबुक में खुद का कार्टून अवतार बना सकते हैं और किसी भी फेसबुक पोस्ट पर अपने कार्टून अवतार को इस्तेमाल करते हुए कमेंट कर सकते हैं। उम्मीद है की facebook par khud ka cartoon avatar kaise bnaye ? या facebook par khud ke cartoon avatar se comment kaise kare ? यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो उसे अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ