NDTV का मालिक कौन है ? यह किस देश की कंपनी है ?

Who is The Owner of NDTV in Hindi:- भारत में लगभग सभी पॉपुलर न्यूज़ चैनल गवर्नमेंट के under ही काम करते हैं, यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। इसीलिए देश के लाखों लोग अब इन न्यूज़ चैनल से नफरत करने लगे हैं। लेकिन इनमें से कुछ न्यूज़ चैनल ऐसे भी हैं जो आज भी पूरी ईमानदारी के साथ पत्रकारिता करते हैं। 

इन्हीं चैनल्स में से एक NDTV है, जो कि आजकल लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि इस चैनल में रवीश कुमार जैसे पत्रकार है, जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाने में बिल्कुल भी नही हिचकिचाते हैं। एनडीटीवी के पत्रकारों की काबिलियत ने इस चैनल को बाकी चैनल से काफी आगे लाकर खड़ा कर दिया है। 

आज के इस लेख में हम आपको NDTV की पूरी हिस्ट्री, तथा इस चैनल के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको NDTV का मालिक कौन है ? यह किस देश की कंपनी है ? यह भी बताएंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

NDTV का मालिक कौन है ? यह किस देश की कंपनी है ?


NDTV का मालिक कौन है ? Who is The Owner of NDTV

NDTV का पूरा नाम New Delhi Television (न्यू दिल्ली टेलीविजन) है। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली भारत में है। इस चैनल की स्थापना 1984 में प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के द्वारा की गई थी। किन्तु इसका मुख्य कार्य 1988 से शुरू हुआ था। उस समय से लेकर अब तक प्रणय रॉय (Prannoy Roy) और उनकी पत्नी राधिका रॉय (Radhika Roy) ही एनडीटीवी के Co- Chairperson है। एनडीटीवी भारत का पहला ऐसा न्यूज़ चैनल है जो कि 24/7 न्यूज़ प्रदान करता है। NTDV के 2 चैनल्स है। एक हिंदी भाषा मे है और दूसरा अंग्रेजी भाषा मे है।


NDTV का फुल फॉर्म क्या है ? 

NDTV की फुल फॉर्म New Delhi Television हैं।


क्या NDTV पाकिस्तानी चैनल है ?

अभी कुछ समय पहले कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ाई थी कि एनडीटीवी एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल है। इसके फाउंडर मुस्लिम है और पाकिस्तान से बिलॉन्ग करते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। एनडीटीवी एक भारतीय चैनल है, और इसके फाउंडर्स यानी प्रणय रॉय व राधिका रॉय भारतीय हिन्दू नागरिक है।


Prannoy Roy (प्रणय रॉय) कौन है ?

प्रणय रॉय NDTV के फाउंडर है, जिनका जन्म 15 अक्टूबर 1949 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। Prannoy Roy पेशे से एक journalist और psephologist है। पत्रकारिता में बेहतरीन योगदान देने पर इन्हें 2015 में Mumbai Press Club for lifetime achievement की तरफ से RedInk award दिया गया था, साथ ही इनको Asian Television Award भी मिला है।

प्रणय रॉय को शुरुआत से ही पत्रकारिता में काफी रुचि थी, इसलिए इन्होंने 1984 में अपनी पत्नी के साथ मिलकर NDTV चैनल को शुरू किया था।


Radhika Roy (राधिका रॉय) कौन है ?

राधिका रॉय प्रणय रॉय की धर्मपत्नी तथा NDTV की कॉ फाउंडर है, इनका जन्म 7 मई 1949 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनको राधिका दास के नाम से भी जाना जाता है। पेशे से ये भी एक पत्रकार है। NDTV की स्थापना में इनका अहम योगदान था।

प्रणय रॉय और राधिका रॉय NDTV चैनल के फाउंडर जरूर है। लेकिन इसका मालिकाना हक उनके पास नहीं है। एनडीटीवी का मालिकाना हक साउथ अफ्रीका की एक कंपनी Urban Brew Studios के पास है।

ये भी पढ़े...

दोस्तों आज के इस लेख में आपने सीखा कि एनडीटीवी का मालिक कौन है ? एनडीटीवी किस देश की कंपनी है ? उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर अभी भी आपका कोई सवाल यह सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

  1. ''आज के इस लेख में आपने सीखा........"
    सीखा नहीं, पढ़ा या जाना !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद सर, आगे से इस बाद का ध्यान रखूंगा 😊

      हटाएं