How to Addnick Name on Facebook Profile:- क्या आप जानते हैं कि फेसबुक प्रोफाइल पर nickname कैसे ऐड करते हैं ? नमस्कार दोस्तों आप सभी का एक बार फिर से हमारे ब्लॉग पर बहुत-बहुत स्वागत है। दोस्तों आपने फेसबुक चलाते समय बहुत सी बार कुछ लोगों की प्रोफाइल पर उनके मुख्य नाम के साथ उनका nickname भी जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपना pet name या nickname कैसे ऐड करते हैं ? अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
इससे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि जब हम फेसबुक पर एक नया अकाउंट बनाते हैं, तो उस समय हमें सिर्फ अपना मुख्य नाम डालने का ही ऑप्शन मिलता है। उस समय हम सिर्फ अपना नाम, जन्म दिनांक, मोबाइल नंबर जैसी कुछ बेसिक सी जानकारी डालकर फेसबुक पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। उसके बाद अगर हम चाहे तो फेसबुक सेटिंग्स में जाकर अपनी प्रोफाइल पर अपना बर्थ नेम या निकनेम भी जोड़ सकते हैं।
फेसबुक पर nickname डालना वैसे तो बहुत ही आसान है। आप फेसबुक सेटिंग्स में जाकर ऐसा कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको फेसबुक के सारे फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं है, तो आपको कुछ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स फॉलो करते हैं, तो आपको किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आएगी। आप बहुत ही आसानी से अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपना निक नेम ऐड कर सकते हैं।
आगे बढ़ने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि इस टॉपिक पर हमने एक वीडियो भी बनाया है। अगर आप इस जानकारी को वीडियो में देखना चाहे, तो आप अभी यहां क्लिक करके वह वीडियो भी देख सकते हैं।
तो चलिए अभी हम आपको बताते हैं कि आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपना निकनेम कैसे ऐड कर सकते हैं।
फेसबुक प्रोफाइल पर Nickname कैसे ऐड करे ? Add Nickname on Facebook Profile
1. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में फेसबुक ओपन करना है। आप चाहे तो Facebook App, Facebook Lite App ओपन कर सकते हैं, या अगर आप चाहे तो किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र में facebook.com की वेबसाइट पर जाकर भी फेसबुक ओपन कर सकते हैं।
2. इसके बाद अपने अकाउंट को लॉगिन करें। लॉगइन होने के बाद फेसबुक का होम पेज इस प्रकार से ऊपर होगा। यहां पर आपको ऊपर 3 लाइंस (Menu) बटन पर क्लिक करना है।
3. उसके बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आएंगे। आपको नीचे जाना है, वहां पर आपको Settings का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
4. उसके बाद ऐसा पेज ओपन होगा।
यहां पर आपको Personal Information ऑप्शन पर क्लिक करना है।
5. उसके बाद आगे ऐसा पेज ओपन होगा।
यहां पर आपको अपने नाम पर क्लिक करना है।
6. उसके बाद आगे ऐसा पेज ओपन होगा।
यहां पर आप अपना फेसबुक प्रोफाइल का प्रमुख नाम देख सकते हैं। अगर आप इसमें कुछ चेंज करना चाहे तो कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल हम यहां पर निकनेम ऐड करने वाले हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिख रहे Add a nickname लिंक पर क्लिक करना है।
7. उसके बाद आपके सामने ऐसा पेज ओपन होगा।
यहां पर सबसे पहले आपको सिलेक्ट करना है कि आप अपनी प्रोफाइल पर जो नाम ऐड कर रहे हैं, वह आपका कौन सा नाम है, जैसे कि nickname, birth name, father name आदि। यह सिलेक्ट करने के बाद नीचे वाले बॉक्स में अपना nickname डालें, जो कि आप अपने प्रोफाइल पर दिखाना चाहते हैं। उसके बाद नीचे show at top of profile के सामने वाले बॉक्स पर टिक कर दें। उसके बाद आपको Save बटन पर क्लिक कर देना है।
इतना करते ही आप का nickname आपकी फेसबुक प्रोफाइल पर ऐड हो जाएगा। आप अपनी प्रोफाइल पर जाकर चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़े...
तो इस प्रकार से आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपना nickname ऐड कर सकते हैं। अगर आपको फेसबुक पर अपना pet name डालने में किसी भी प्रकार की समस्या आती हो तो आप नीचे कमेंट करके हमें बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।
0 टिप्पणियाँ