Google Map में बिना Toll Plaza का रास्ता कैसे देखे

How to find toll plaza in google maps:- टोल प्लाजा कन्हा कन्हा है ? गूगल मैप में कैसे देखे ? नमस्कार दोस्तों आप सभी का हमारे ब्लॉग पर एक बार फिर से बहुत-बहुत स्वागत है। जैसा कि आप जानते हैं कि आजकल ज्यादातर हाईवे पर टोल प्लाजा होते हैं जोकि टू व्हीलर वाहन को छोड़कर बाकी सभी प्रकार के वाहनों से हाईवे पर चलने का टैक्स वसूल करने का काम करते हैं। यह टेक्स हर प्रकार के वाहन के लिए अलग अलग होता है जैसे कार के लिए अलग, बस के लिए अलग, ट्रक के लिए अलग, आदि। 

लेकिन हर वाहन को हाईवे पर चलने का टैक्स इन टोल प्लाजा पर देना पड़ता है, जो कि दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन हाईवे पर यात्रा करते समय अगर हमें पहले से मालूम हो कि आगे टोल प्लाजा आने वाला है और उस टोल प्लाजा को बायपास करने का कोई और रास्ता हमें मालूम हो, तो हम उस टोल प्लाजा पर लगने वाले टैक्स से बच सकते हैं।

हालांकि हाईवे पर यात्रा करने के बावजूद टोल प्लाजा टैक्स से बचने के लिए टोल प्लाजा को बायपास करना एक प्रकार से बेईमानी है। क्योंकि अगर आप हाईवे पर अपना वाहन चलाते हैं तो आपको टोल प्लाजा पर टैक्स चुकाना ही चाहिए। लेकिन फिर भी यहां पर हम आपको सिर्फ एजुकेशन पर्पस के लिए यह जानकारी बता रहे हैं। यंहा बताये गए तरीके से आप इंडिया में किसी भी स्थान पर मौजूद टोल प्लाजा को गूगल मैप में पहले ही देख सकते हैं और उसके बाद उस टोल प्लाजा को बायपास करने का दूसरा रास्ता भी आप गूगल मैप में देख सकते हैं।

How to see best route in google map without toll plaza, google map best route without toll plaza, गूगल में बिना टोल प्लाजा का रूट कैसे देखे, Google Map में सभी Toll Plaza की Lockation कैसे देखे ?

Google Map में बिना Toll Plaza का रास्ता कैसे देखे


Google Map में बिना Toll Plaza का रास्ता कैसे देखे ? 

यंहा पर हम आपको दो तरीके बता रहे है जिनके द्वारा आप भारत के सभी हाईवे टोल प्लाजा गूगल मैप में देख सकते है, और टोल प्लाजा को बायपास करने का कोई दूसरा रास्ता देख सकते है। चलिये हम बारी बारी से इन दोनों तरीको के बारे में जान लेते है।

पहला:-

इस तरीके से आप गूगल मैप में अपने आस पास के सभी टोल प्लाजा की लोकेशन देख सकते है। और इसके बाद अगर आपको उस टोल प्लाजा को बायपास करना हो तो आपको खुद से ही कोई उसे बायपास करने का रास्ता खोजना होगा, जो की आप वँहा के किसी लोकल व्यक्ति से पूछ करके कर सकते है।

:- तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल मव गूगल मैप एप्प ओपन करना है।

:- फिर ऊपर सर्च बॉक्स में 'Toll Plaza' या 'Toll Plaza Near Me' लिख कर सर्च करना है। उसके बाद आपके आप इस समय जंहा भी होंगे, उसके आस पास के सभी टोल प्लाजा की लोकेशन आपको गूगल मैप में दिखाई देने लग जाएगी। नीचे इमेज में देखे।

:- आपको एक बात का ध्यान रखना है, इस बीच आपके मोबाइल में GPS/Location ऑन होनी चाहिए। तभी यह तरीका काम करेगा। अगर आपके मोबाइल में पहले से लोकेशन या जीपीएस चालू नहीं होगी। तो जब आप इस प्रकार से सर्च करेंगे। तो आपको लोकेशन ऑन करने का ऑप्शन मिल जाएगा। तो आप उस पर क्लिक करके अपने मोबाइल में Location/GPS ऑन कर सकते हैं।

दूसरा:-

जब आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हो और आपने गूगल मैप में अपने उस स्थान पर जाने के लिए नेवीगेशन सिस्टम ऑन कर रखा हो, तब आपको आपके डेस्टिनेशन स्थान पर जाने का सबसे बेहतरीन और फास्टेस्ट रूट दिखाया जाता है। लेकिन इसके काफी ज्यादा चांस होते हैं कि उस रूट में टोल प्लाजा भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको सिर्फ एक छोटी सी सेटिंग ऑन करनी है। उसके बाद अगर उस रूट में कोई टोल प्लाजा हुआ तो आपको उसकी लोकेशन भी दिखा दी जाएगी और उसको बाईपास करने का दूसरा रास्ता भी आपको दिखा दिया जाएगा।

चलिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि आपको इस सेटिंग को कैसे ऑन करना है।

:- सबसे पहले गूगल मैप ओपन करे। और नेविगेशन ऑप्शन पर क्लिक करे।

:- इसके बाद आप जिस स्थान से जिस स्थान पर जाना चाहते है, उसकी डिटेल डाले और सर्च करे। उसके बाद उस स्थान तक जाने का सबसे बेहतरीन रास्ता आपको कुछ इस प्रकार से दिखाई देने लग जाएगा।

:- यंहा आपको उप्पर 3 डॉट्स पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन आएंगे, आपको 'Route Options' पर क्लिक करना है।

:- फिर आपके सामने इस प्रकार से कुछ ऑप्शन्स आएंगे।

:- यंहा आपको 'Avoid Toll Roads' और 'Avoid Motorways' के सामने वाले बॉक्स को सेलेक्ट करके Done बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको टोल प्लाजा बाईपास करने के कुछ रास्ते दिखाई देने लग जाएंगे।


तो अभी आप इस मैप में टोल प्लाजा को बाईपास करने वाले किसी भी रास्ते को चुन सकते है, और टोल पर लगने वाले टैक्स से बच सकते है।

ये भी पढ़े...

तो इस प्रकार से आप गूगल मैप में अपने आसपास के सभी टोल प्लाजा को देख सकते हैं और टोल प्लाजा पर लगने वाले टैक्स से बच सकते हैं। Google Map में बिना Toll Plaza का रास्ता कैसे देखे ? टोल प्लाजा कहां कहां पर है ? इसके बारे में पहले ही जानकर आप टोल प्लाजा को बायपास कर सकते हैं। तो उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ